इन 6 चीजों को करेंगी अपनी जिंदगी में शामिल तो चेहरे पर हमेशा रहेगी स्माइल

छोटी-बड़ी परेशानियों के कारण उदास ना हों। इन आसान तरीकों को अपनाएं और हमेशा रहें हैप्पी।

happy women main

क्या आप अक्सर बिना किसी बड़ी वजह के उदास हो जाती हैं, आपको लगता है कि आपको बहुत अहमियत नहीं मिल रही या आप कुछ बहुत सार्थक नहीं कर पा रही हैं। इन वजहों से उदास होने वाली सिर्फ आप ही नहीं हैं। आपकी तरह कई महिलाएं उदास रहती हैं, जिससे उनकी रोजमर्रा की दिनचर्या प्रभावित होती है और वे अपने काम भी बेहतर तरीके से नहीं कर पातीं। आपको इससे बाहर आने और अपना नजरिया बदलने की जरूरत है। कहते हैं कि एक मिनट गुस्सा करने में आप 60 सेकेंड की खुशी खो देती हैं। असली खुशी आपके भीतर है। इसका अधिकार किसी और को मत दीजिए। आइए जानें कुछ ऐसे तरीके, जिनके जरिए आप हमेशा रह सकती हैं हैप्पी-

हर रोज करें एक अच्छा काम

अपनी एनर्जी बरकरार रखने के लिए दिनभर में अपनी पसंद का एक काम जरूर करें। चाहें आपको कुकिंग करना पसंद हो या रीडिंग करना, लॉन्ग ड्राइव पर जाना पसंद हो या नेचुरल स्पेस में जाना, अपनी हॉबीज से आप दिल से अच्छा महसूस करती हैं। अगर किसी बात से परेशान हो रही हों तो आपको अपनी पसंद का काम करने से एक ब्रेक मिलता है।

happy women inside

सुने अपने दिल की बात

महिलाएं अक्सर अपनी फैमिली, घर-परिवार और दोस्तों के लिए इतनी केयरिंग होती हैं कि वे कई बार अपनी इच्छाओं को भी इग्नोर कर देती हैं। 'द एफर्टलेस एंट्रेप्रिन्योर' किताब के लेखक, स्पीकर और कॉलमिस्ट डायल डियना श्वार्ट्ज का कहना है, 'अक्सर महिलाएं खुद की आलोचना करने लगती हैं, जिससे उनका कॉन्फिडेंस लेवल भी प्रभावित होता है। आपको इस पैटर्न को ब्रेक करने की जरूरत है। आपको खुद को अच्छा अहसास कराने की जरूरत है। जब आप खुद को प्यार करेंगी तब आप अपने भीतर उपजने वाली नेगेटिव थिकिंग को भी कंट्रोल करने में कामयाब होंगी।'

इसे जरूर पढ़ें:इन 6 चीजों को करेंगी अपनी जिंदगी में शामिल तो चेहरे पर हमेशा रहेगी स्माइल

खुद को कर दें माफ

महिलाएं दूसरों की बड़ी-बड़ी गलतियों के लिए भी उन्हें माफी दे देती हैं, लेकिन जब बात खुद को माफ करने की होती है तो ऐसा करने में उन्हें मुश्किल महसूस होती है। अक्सर कई चीजों को लेकर हम खुद से नाराज होते हैं और इसी वजह से खुद को माफ नहीं कर पाते। महिलाओं के लिए तब मुश्किल आती है जब वे खुद को अपने ही बनाए पैमानों पर खरा उतरते नहीं देख पातीं। आप खुद को सही मायनों में तभी प्यार दे पाती हैं जब आप अपनी गलतियों और इंपरफेक्शन के लिए खुद को माफ करते हुए फ्यूचर प्लानिंग के बारे में सोचती हैं।

happy women inside

अपनी स्थितियों को स्वीकार करें

अक्सर महिलाएं झुंझलाहट की शिकार इस वजह से भी होती हैं कि वे अपने हालात को स्वीकार नहीं कर पातीं। वे जिन परिस्थितियों का सामना करती हैं, अक्सर उन्हें कोसती रहती हैं। खुश रहने के लिए बहुत जरूरी है कि आप अपने हालात को स्वीकार करें। आपकी आर्थिक स्थिति जैसी भी हो, आपने अब तक जितना कुछ भी हासिल किया हो, उसे लेकर आपके मन में कोई शिकवा ना रहे। अगर उम्र के एक पड़ाव तक पहुंचने के बाद भी आप बहुत सुख-सुविधाओं वाली जिंदगी नहीं जी रहीं तो भी आपको इसके लिए शर्मिंदा होने की जरूरत नहीं है।

इसे जरूर पढ़ें:प्रियंका शुक्ला अपने जुनून और कड़ी मेहनत के बल पर ऐसे बनीं डॉक्टर से आईएएस ऑफिसर

नेगेटिव लोगों से रहें दूर

आपके ऑफिस या घर-परिवार में कुछ ऐसे लोग जरूर होंगे जो नेगेटिविटी फैलाते होंगे। अक्सर महिलाएं नेगेटिव लोगों की बातों पर जरूरत से ज्यादा तवज्जो देती हैं और अपना नुकसान कर लेती हैं। अगर आपको खुश रहना है तो ऐसे क्लाइंट, बिजनेस पार्टनर, इन्वेस्टर या इंप्लॉई से दूर रहें, जो आपको दुखी करते हों। घर परिवार के लोगों के साथ ऐसा करने में मुश्किल होती है लेकिन अगर आप अपने लिए स्टेंड लेती हैं तो ऐसे लोग आपको परेशान नहीं कर पाएंगे और आप कहीं ज्यादा सुकून से रह पाएंगी।

सेहत का रखें खयाल

happy women inside

घर परिवार के सभी सदस्यों के खानपान का जिम्मा उठाने वाली महिलाएं अक्सर अपनी हेल्थ के लिए बहुत ध्यान नहीं दे पातीं। आपको अपनी सेहत अच्छी रखने के लिए विटामिन और मिनरल्स से युक्त हेल्दी डाइट लेनी चाहिए। अपनी बॉडी का खयाल रखते हुए कभी-कभी शुगर या कैफीन पर काबू रखने के बारे में सोच सकती हैं तो कभी वेजिटेबल और फ्रूट रिच डाइट से मिलने वाले पोषक तत्वों की अच्छाई खुद को दे सकती हैं।

अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी तो इसे जरूर शेयर करें। महिलाओं से जुड़े इशुज पर अपडेट पाने के लिए विजिट करती रहें हरजिंदगी

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP