
(Dhanteras 2023) प्रकाश पर्व आने में अब कुछ ही दिन शेष है। जिसे दिवाली कहा जाता है। इस पर्व की शुरुआत धनतेरस से होती है और इसका समापन भाई दूज के साथ होता है। वहीं इस साल धनतेरस दिनांक 10 नवंबर को है। बता दें, धनतेरस से एक दिन पहले खास पूजा की जाती है। क्योंकि यह त्योहार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। धनतेरस से एक दिन कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। जिससे व्यक्ति को कई तरह के लाभ हो सकते हैं।
आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि धनतेरस से पहले क्या करना चाहिए।

ज्योतिषाचार्य के अनुसार धनतेरस से पहले सभी देवी-देवताओं के आह्वान करना चाहिए। इससे सभी लोग प्रसन्न होते हैं। इस दिन सबसे पहले भगवान विष्णु(भगवान विष्णु मंत्र), गणेश, कुबेर देवता और इष्ट देव की पूजा अवश्य करें। वहीं धनतेरस से एक दिन अपने पूजा घर में उत्तर दिशा में इन देवी-देवताओं का स्थान रखें और पूजा-पाठ करें। यह दिन खरीदारी करने के लिए बहुत शुभ माना जाता है। इसलिए इस दिन कुछ न कुछ अवश्य खरीदें।
पंचांग के अनुसार खरीदारी करने का शुभ समय दिनांक 10 नवंबर को 11 बजकर 57 मिनट से अगले दिन दिनांक 11 नवंबर को दोपहर 01 बजकर 30 मिनट तक ही रहेगा। इसलिए 11 नवंबर को 2 बजे से पहले ही खरीदारी कर लें। खरीदारी करने के लिए शुभ मुहूर्त संध्या काल भी माना जाता है।
इसे जरूर पढ़ें - Dhanteras 2023: कब है धनतेरस? जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व

अगर आप धनतेरस के दिन खरीदारी करने का सोच रहे हैं, तो चांदी का सिक्का,सोने के जेवर, पीतल का सामान और झाड़ू खरीद सकते हैं। इस दिन आप इलेक्ट्रॉनिक सामान भी खरीद सकते हैं। इस दिन खासकर भगवान गणेश और माता लक्ष्मी (मां लक्ष्मी मंत्र) की मूर्ति जरूर खरीदें।
धनतेरस के दिन एलमुनियम की बर्तन या प्लास्टिक की बनी बर्तन या लोहेदार धारदार चीजों की खरीदारी नहीं करना चाहिए। इस दिन तेल और घी भी न खरीदें। इससे अशुभ परिणाम मिल सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - Dhanteras Puja Vidhi 2023: धनतेरस के दिन करें इस पूजा विधि और मंत्रों से कुबेर देव-मां लक्ष्मी को प्रसन्न
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए धन्वंतरी स्तोत्र का पाठ अवश्य करें। साथ ही लक्ष्मी चालीसा भी पढ़ें। कुबेर देव की आराधना जरूर करें। इससे व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है और माता लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।