Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:41 PM IST

शौरा से लेकर धोबिया और कजरी तक, ये हैं यूपी के फेमस डांस फॉर्म, आप भी जानें

हर राज्य की अपनी अलग-अलग लोग नृत्य और गीत होती है। जिसके बारे में सभी को नहीं पता होता है। ऐसे ही उत्तर प्रदेश में भी कुछ लोकनृत्य प्रसिद्ध है, चलिए जानते हैं इसके बारे में।  
Updated:- 2024-06-06, 19:28 IST
image

उत्तर प्रदेश अपनी धार्मिक स्थलों के साथ-साथ अपने लोक नृत्य के लिए भी मशहूर हैं, जो राज्य की संस्कृति को प्रस्तुत करती है। लोक नृत्य अन्य लोगों को अपनी संस्कृति को बताने एवं दूसरों को उससे जोड़ने का एक अच्छा माध्यम है। यूपी के लोक नृत्यों में नौटंकी, रासलीला, धोबिया, कजरी, दादरा और करमा सहित कई सारे प्रसिद्ध लोक नृत्य हैं।

मयूर नृत्य

ब्रज क्षेत्र में मयूर नृत्य बहुत प्रसिद्ध है। मयूर नृत्य के लिए मोर पंखसे बनी विशेष तरह की ड्रेस पहनी जाती है। इस नृत्य के माध्यम से राधा-कृष्ण के प्रेम को दर्शाया जाता है। यह नृत्य बालक और बालिकाओं द्वारा सावन के महीने में खास तौर पर किया जाता है।

शौरा नृत्य

famous dance forms of uttar pradesh

बुंदेलखंड का शौरा नृत्य बहुत लोकप्रिय है, इसे सैरा भी कहा जाता है, इस नृत्य को बुंदेलखंड क्षेत्र के किसान अपनी फसलों को काटते वक्त खुशी व्यक्त करते हुए करते हैं।

धोबिया नृत्य

धोबिया नृत्य पूर्वांचल क्षेत्र में प्रसिद्ध है। यह नृत्य धोबी समुदाय के द्वारा किया जाता है, जिसके लिए रणसिंगा, मृदंग, झांझ, घुंघरू और घंटी को बजाते हुए यह नृत्य किया जाता है। इन वाद्य यंत्रों के बिना इस नृत्य को अधूरा माना गया है।

इसे भी पढ़ें: तुम्हारे मुंह में घी शक्कर ऐसा क्यों कहा जाता है?

कछघोड़वा नृत्य

यह नृत्य पूर्वांचल में मांगलिक कार्यों के अवसर पर किया जाता है। इस नृत्य में लकड़ी या कृत्रिम घोड़े के अंदर नाचने वाला व्यक्ति जाता है और उस घोड़े के साथ गीत के साथ नाचते हैं।

करमा नृत्य

यह नृत्य मिर्जापुर और सोनभद्र के क्षेत्र में लोकप्रिय है, इस नृत्य को खेतों में अच्छी फसल और वर्षा की कामना के लिए किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: 'दिल्ली अभी दूर है' ऐसा क्यों कहा गया? क्या आपको पता है यह स्लोगन किसने दिया था

जोगिनी नृत्य

Major Folk Dances of Uttar Pradesh,

यह खासतौर पर रामनवमीके अवसर पर किया जाता है। इस नृत्य में पुरुष महिला बनकर नाचते हैं। यह अवध के क्षेत्र में लोकप्रिय है, साथ ही यूपी में नटवरी नृत्य भी लोकप्रिय है, जो अवध और पूर्वांचल क्षेत्रों में किया जाता है।

पाई डंडा नृत्य

पाई डंडा नृत्य, यह गुजरात के डांडिया के जैसी है, जो कि बुंदेलखंड के अहीर समुदाय द्वारा किया जाता है। पाई डंडा नृत्य के लिए लोग हाथ में डंडा पकड़कर डांडा को एक दूसरे के डंडा से टकराकर नाचते हैं। बुंदेलखंड का घोड़ा नृत्य, कार्तिक नृत्य, दिवारी और धुरिया नृत्य भी काफी लोकप्रिय है। इसके अलावा देवी नृत्य भी ज्यादातर बुंदेलखंड के क्षेत्र में ही लोकप्रिय है। इसके अलावा बुंदेलखंड के कई और भी नृत्य लोकप्रिय हैं।

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit:  Freepik, Bundelkhand.in, pbs.twimg.com, 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।