'दिल्ली अभी दूर है' ऐसा क्यों कहा गया? क्या आपको पता है यह स्लोगन किसने दिया था

आप सभी ने कभी न कभी ये जरूर सुना होगी कि दिल्ली अभी दूर है, लेकिन क्या आपको पता है कि यह कहावत कब और किसने कहा था? यदि नहीं तो चलिए जानते हैं।  
Updated:- 2024-06-05, 19:20 IST
image

बता दें कि भारत में बातों और किस्सों से ज्यादा मुहावरे और कथन बहुत मशहूर होते हैं। यहां सदियों पहले कहा गया कथन आज भी बोला जाता है और अपने शब्दों एवं बातों में इस्तेमाल किया जाता है। भारत में बच्चे हो या बूढ़े हर को इस कहावत से परिचित हैं, 'दिल्ली अभी दूर है', यानी मंजिल अभी दूर है। जिस प्रकार हर कहावत या मुहावरे के पीछे कोई न कोई मतलब और कहानी छुपी हुई होती है, वैसे ही इस कहावत के पीछे भी एक खास कहानी है, चलिए जानते हैं इसके बारे में।

'दिल्ली अभी दूर है' ऐसा किसने कहा था?

who said hanooz dilli dur ast

दिल्ली अभी दूर है की कहानी प्रसिद्ध सूफी संत हजरत निजामुद्दीन औलिया, दिल्ली के तत्कालीन शासक गयासुद्दीन तुगलक और उनके शागिर्द अमीर खुसरो से संबंधित है। यह कहावत सूफी संत हजरत निजामुद्दीन औलिया ने पहली बार कहा था 'हनोज दिल्ली दूर अस्त', इस कहावत का मतलब है दिल्ली अभी दूर है। 

यह कहावत सन 1320 के आसपास गयासुद्दीन तुगलक दिल्ली में शासन कर रहे थे तब की है। बता दें कि उस समय तुगलकों से ज्यादा सूफी संत हजरत निजामुद्दीन औलिया और उनके शागिर्द अमीर खुसरो का नाम काफी मशहूर थे। खुसरो तुगलक के दरबारी हुआ करते थे, कहा जाता है कि तुगलक खुसरो को बेहद पसंद किया करते थे, लेकिन वो हजरत निजामुद्दीन औलिया से चिढ़ते थे। उन्हें लगता था कि औलिया के आस पास बैठे लोग उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में सिर्फ लाल किला ही नहीं, मौजूद हैं ये फोर्ट भी

'दिल्ली अभी दूर है' ऐसा क्यों कहा गया?

 Who said Hunuz Dilli Dur Ast

एक बार तुगलक कहीं से आ रहे थे, तभी बीच रास्ते में उन्होंने खुसरों को अपना संदेश भिजवा दिया कि उनके आने से पहले औलिया दिल्ली छोड़ दें। इस संदेश से खुसरों काफी दुखी हुए और हजरत निजामुद्दीन औलिया के पास जाकर तुगलक का संदेश देते हैं। तुगलक का आदेश सुनने के बाद औलिया ने कहा 'हनोज दिल्ली दूर अस्त' यानी दिल्ली अभी दूर है। औलिया की कही गई बात सच हुई और तुगलक के लिए दिल्ली हमेशा के लिए दूर रह गई (दिल्ली में घूमने लायक जगह)।

क्योंकि रास्ते में तुगलक के स्वागत के लिए पड़ाव पर लकड़ी के पुल पर शाही खेमा लगाया गया था। उसी रात बहुत तेज आंधी और तूफान आई जिसके कारण खेमा टूट गया और उसमें दबकर तुगलक की मौत हो गई। इस घटना के बाद से ही यह कहावत 'दिल्ली अभी दूर है' मशहूर हो गई।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के ये कैफेज गर्मी को देंगे मात, खाना और कूल वाइब्स की आप भी देंगे दाद

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit:  Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।