Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:10 AM IST

क्रिकेटर स्नेहा दीप्ति मां बनने के बाद जल्द ही कर सकती हैं खेल में वापसी, बन सकता है नया रिकॉर्ड

8 महीने पहले मां बनी क्रिकेटर स्नेहा दीप्ति जल्द ही खेल में वापसी कर एक नया रिकॉर्ड बना सकती हैं। 
Updated:- 2022-07-26, 18:09 IST
image

महिला क्रिकेट की शुरुआत के संघर्ष की कहानी काफी लंबी है। यही कारण है कि आज भी मेन्स क्रिकेट के वक्त स्टेडियम लदालद भरे होते हैं लेकिन महिलाओं के मैच के बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी होती है। क्रिकेटर स्नेहा दीप्ति ने 8 महीने पहले एक बेटी को जन्म दिया था। इसके बाद वो अब जल्द ही खेल में वापसी कर सकती हैं। अगर ऐसा हुआ तो स्नेहा एक नया रिकॉर्ड बना देंगी। डिलीवरी के बाद काम से ब्रेक लेने के बजाए दोबारा मैदान में आने का कदम बहुत सराहनीय है। आइए जानते हैं क्रिकेटर स्नेहा दीप्ति के बारे में विस्तार से। 

स्नेहा दीप्ति बना सकती हैं नया रिकॉर्ड

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by SnehaDeepthi Vootala (@snehadeepthi77)

क्रिकेटर स्नेहा दीप्ति मां बनने के बाद खेल में वापसी करना चाहती हैं। भारतीय क्रिकेट टीम में आज से पहले कभी ऐसा नहीं हुआ है। ऐसे में अगर स्नेहा दोबारा टीम में शामिल हो जाती हैं तो वो मां बनने के बाद खेल में वापसी करने वाली पहली खिलाड़ी बन जाएंगी। स्नेहा 25 साल की हैं और उन्होंने 2013 में स्मृति मंधाना के साथ डेब्यू किया था। 16 साल 6 महीने की उम्र में डेब्यू करने वाली स्नेहा सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाली खिलाड़ी भी हैं। 

इसे भी पढ़ेंः बॉलीवुड के स्टार्स पढ़ने में भी हैं माहिर? जानिए 12वीं के बोर्ड में लाए थे कितने प्रतिशत

ऐसे मिली मोटीवेशन

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by SnehaDeepthi Vootala (@snehadeepthi77)

रिपोर्ट के मुताबिक दीप्ति ने बताया कि उनके पति फिलिप मदीराला ने उन्हें मैदान पर वापसी करने के बारे में सोचने के लिए हमेशा प्रेरित किया है। उन्होंने बताया कि प्रेग्नेंसी के बाद मेरा वजन इतना बढ़ गया था कि मुझे लगता था कि मैं कैसे खेलूंगी, लेकिन फिर मेरे मन में ख्याल आया कि मैं घर पर नहीं बैठ सकती। इसके बाद स्नेहा ने अपने पुराने वीडियो देखें जिनमें वो बल्लेबाजी कर रही थी। इसके बाद उन्हें मोटिवेशन मिली और उन्होंने दोबार मैदान में खेलने का फैसला लिया। 

इसे भी पढ़ेंः चेन्नई की ट्रांसजेंडर महिलाओं ने भरे मेट्रो स्टेशन की दीवारों पर उम्मीदों के रंग

करियर को लेकर स्नेहा ने कही ये बात 

रिपोर्ट के मुताबिक स्नेहा दीप्ति ने कहा  "एक मां के लिए बच्चे को छोड़ना बहुत बड़ी बात होती है लेकिन बात अगर करियर की है तो हमें फैसला लेना पड़ता है। जब एक पिता ऐसा कर रहा है तो एक मां को भी ऐसा करने का अधिकार है। आपको उन्हें समर्थन देना चाहिए क्योंकि उन्हें इसकी आवश्यकता है।"  स्नेहा दीप्ति की यह बात बहुत अच्छा संदेश देती है। 

स्नेहा दीप्ति जैसे ही मैदान पर वापसी करेंगी एक नया रिकॉर्ड बन जाएगा। लोगों को उनका फैसला बहुत अच्छा लगा है। यही कारण है कि अनुष्का शर्मा ने भी उनके लिए इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई है। 

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: SnehaDeepthi Vootala/Instagram

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।