Mopping Hacks: दूध गिरने की वजह से पोछा मारने लगा है बदबू? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

How to Remove Milk Smell From Mop: पोछे की बदबू दूर करने के लिए आपको महंगी चीजों का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि, आप घर में ही रहकर इसे आसानी से साफ कर सकती हैं।
image
image

दूध गिरने के बाद लोग अक्सर गीले पोछे से फर्श की सफाई करते हैं। इससे फर्श तो आप मिनटों में सेफ कर लेते हैं, फर्श दो मिनट में चमकने लगता है। लेकिन क्या आपका काम यहीं खत्म हो गया? अगर आप ऐसा सोच रही हैं तो गलत है, क्योकि असली परेशानी तब शुरू होती है जब आप पौछा धोने जाती हैं। क्योंकि, इसे धोने के बाद और सुखाने के बाद भी इसमें से बदबू जाती नहीं। यह बदबू इतनी ज्यादा होती है कि अगर आप इसे बाथरूम में रखेंगी तो, बाथरूम में भी अजीब से बदबू फैल जाती है। कई लोग इस बदबू से इतना ज्यादा परेशान हो जाते हैं कि उन्हें मजबूरन इसे फेंकना पड़ जाता है। अगर आप दूध साफ करने के बाद पोछे की बदबू से परेशान होती हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको पोछा की बदबू दूर करने के कुछ आसान हैक्स बताएंगे।

पोछे से दूध की बदबू कैसे दूर करें?

  • सबसे पहले जरूरी है कि आप कपड़े से सीधा दूध साफ न करें। कोशिश करें कि आप पहले किसी पेपर से दूध को फर्श से निचोड़ लें, इसके बाद पोछे का इस्तेमाल करें। इससे दूध पोछे में ज्यादा नहीं लगेगा।
  • पोछे से दूध की बदबू आने का सबसे बड़ा कारण यह है कि लोग दूध वाले पोछे को तुरंत अच्छे से साफ नहीं करते हैं। वह उसे ऐसे ही छोड़ देते हैं, जिसकी वजह से बदबू फैल जाती है। इसलिए, तुरंत इसे अच्छे से धो लें। पोछा मारने का सबसे अच्छी तरीका है।
  • अगर पोछे से दूध की बदबू साफ नहीं हो रही हैं, तो आप एक बर्तन में थोड़ा पानी गर्म करें। इसमें आप नमक और नींबू मिलाएं। अब इस पानी को बाल्टी में डालें और 1 से 2 चम्मच डिटर्जंट पाउडर मिलाएं। पोछे को इसमें भिगोकर 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें। पानी ठंडा होने के बाद आप पोछे को अच्छे से धो लें। इससे पोछे में दूध की बदबू चली जाएगी।
How to remove milk smell from mop1

इसे भी पढे़ं-क्या आपके घर का पोछा बदबू मारता है? इन ट्रिक्स की मदद से रखें उसे फ्रेश और क्लीन

  • अगर आप पोछे को धूप में सुखाती हैं, तो भी इसमें से दूध की बदबू दूर हो जाएगी। लेकिन अगर बदबू बहुत ज्यादा है, तो पहले आपको इसे गर्मा पानी में धोना जरूरी है।
  • अगर गर्म पानी में धोने के बाद भी अगर इसमें से बदबू नहीं जा रही हैं, तो आप बाल्टी में इसे पूरी रात भिगोकर छोड़ दें। इसमें आप नींबू और डिटर्जंट पाउडर भी डाल दें। इस तरह आप आसानी से पोछे की बदबू से छुटकारा पा लेंगी।
smelly milky mop cleaning hacks and trick

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP