क्या आपके फोन की गैलरी फुल हो गई है? फोटो डिलीट किए बिना स्टोरेज खाली करने के स्मार्ट ट्रिक्स

स्मार्टफोन की गैलरी से पसंदीदा फोटो और वीडियो डिलीट करने का मन नहीं करता। मगर स्टोरेज फुल होने की वजह से इन्हें डिलीट करना पड़ता है, लेकिन अब आप फोटो वीडियो डिलीट किए बिना इंटरनल स्टोरेज खाली कर सकती हैं।
Updated:- 2026-11-17, 09:30 IST
image

आज के डिजिटल दौर में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक, हर कोई स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहा है। परिवार के साथ बिताए खूबसूरत पल, ट्रिप की तस्वीरें डॉक्यूमेंट्स हर छोटी छोटी चीजें अब लोग अपने फोन में रख रहे हैं। शुरू में तो फोन बहुत स्मूथ चलता है, लेकिन कुछ सालों बाद ही फोन की स्क्रीन पर 'Storage Almost Full' का नोटिफिकेशन आने लगता है। इससे ना तो नए फोटो क्लिक हो पाते हैं और न ही कोई जरूरी ऐप अपडेट हो पाता है।

फोटो डिलीट किए बिना फोन का स्टोरेज खाली कैसे करें

अगर आप भी इस समस्या का सामना कर रही हैं, तो परेशान होने के बजाय इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। आज हम आपको कुछ बेहद स्मार्ट और आसान डिजिटल ट्रिक्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप अपने फोन की गैलरी को सुरक्षित रखते हुए इंटरनल मेमोरी को खाली कर सकती हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।

क्लाउड स्टोरेज का इस्तेमाल करें

अपने फोन की सभी तस्वीरों और वीडियो को Google Photos, iCloud या Microsoft OneDrive पर बैकअप लें। एक बार बैकअप पूरा होने के बाद ऐप में मौजूद 'Free up space' विकल्प पर क्लिक करें। अगर आप ऐसा करती हैं, तो इससे आपकी सारी तस्वीरें सेफ रहेंगी। आप इंटरनेट के जरिए कभी भी देख सकते हैं, और फोन की लोकल मेमोरी पूरी तरह खाली हो जाएगी।

Story Pin image

pinterest/Androidsis

WhatsApp की मीडिया फाइल्स और कैश साफ करें

आप एक और तरीका आजमा सकती हैं। इसके लिए आप व्हाट्सएप की सेटिंग्स में 'Storage and Data' -> 'Manage Storage' में जाकर जो चीजें काम की नहीं हैं, उन्हें डिलीट कर सकती हैं। ऐसा करने से पर्सनल गैलरी को छुए बिना ही आप स्पेस बना सकती हैं।

ऐप्स का कैश डेटा क्लियर करें

इंस्टाग्राम, यूट्यूब, फेसबुक और ब्राउजर जैसे ऐप्स में कुछ अस्थायी फाइल्स जमा होने लगती है। ऐसे में आप फोन की सेटिंग्स > Apps में जाकर इन ऐप्स का 'Clear Cache' करें, लेकिन Clear Data का खास ध्यान रखें। आपको इसे नहीं क्लियर करना है। इससे आपके लॉग-इन या किसी फोटो पर कोई असर नहीं होगा।

यह भी पढ़ें- स्मार्टफोन से दूरी क्यों है जरूरी? जानें रोज 60 मिनट के Digital Detox के फायदे

टेलीग्राम को प्राइवेट क्लाउड की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं

अगर आपका फोन भी बार बार स्टोरेज फुल का नोटिफिकेशन दे रहा है, तो टेलीग्राम ऐप में 'Saved Messages' आपके काम आ सकता है। आप चाहें, तो अपने फोन की बड़ी वीडियो फाइल्स या भारी तस्वीरों को वहां सेंड करके सेव रख सकती हैं। इसके बाद आप अपने फोन की गैलरी से चीजें क्लियर कर सकती हैं। बता दें, कि टेलीग्राम पर अनलिमिटेड क्लाउड स्टोरेज की सुविधा मिलती है। 

Story Pin image

pinterest/Payel Khara

डुप्लीकेट और ब्लर फोटोज को हटाएं

कई बारफोन में एक ही पोज में खींची गई कई सारी तस्वीरें होती हैं। ऐसे में आप 'Files by Google' ऐप का इस्तेमाल करके डुप्लीकेट फाइल्स और स्क्रीनशॉट्स को डिलीट कर सकती हैं। ऐसा करने से एक्स्ट्रा फोटोज हटेंगे और फोन में स्पेस होगी।

यह भी पढ़ें- क्या स्मार्टफोन्स सच में हमारी बातें सुन रहे हैं? जानिए 'Targeted Ads' के पीछे का एल्गोरिदम

निष्कर्ष: स्मार्टफोन की स्टोरेज का भर जाने से फोन में कई तरह की समस्या देखने को मिलती है। ऐसे में अगर आपके साथ भी यही हो रहा है, तो अब आप इस लेख में बताई गई कुछ आसान टिप्स की मदद से इस परेशानी को दूर कर सकती हैं। थोड़ी सी तकनीकी समझदारी और सही डिजिटल टूल्स आपके फोन में स्पेस कर सकते हैं और इस परेशानी से आपको बहार निकाल सकते हैं। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।