Fri Sep 11, 2026 | Updated 07:50 PM IST

इंस्टाग्राम पर एफिलिएट मार्केटिंग कैसे करें? सिर्फ लिंक्स शेयर करके होगी कमाई

इस तरीके से पैसे कमाने का फायदा उन लोगों को ज्यादा होगा, जिन्हें फैशन, ब्यूटी, होम डेकोर या किचन से जुड़े प्रोडक्ट्स के बारे में बताना या जानना पसंद है।
Updated:- 2026-08-30, 17:16 IST
how to do affiliate marketing on instagram earn money just by sharing links

इंस्टाग्राम पर रोज घंटों रील्स और पोस्ट देखकर टाइम बर्बाद करती हैं, तो इसी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कमाई करने के उद्देश्य से करके देखिए। क्योंकि, Instagram Affiliate Marketing के जरिए आप बिना कुछ खर्च किए, पैसा कमा सकती हैं। इसे करने के लिए जरूरी नहीं कि आपके पास खुद का कोई प्रोडक्ट हो या आप कोई बड़ा बिजनेस चला रही हों। यह किस तरह काम करता है और इसमें आपको क्या करना होगा, इसके बारे में हम विस्तार से जानकारी देंगे। अगर आप हर दिन काफी टाइम फ्री रहती हैं, तो यह काम करके पैसे कमाने का सोच सकती हैं।

इंस्टाग्राम पर Affiliate Marketing करना क्या होता है?

इसमें आपको कोई मुश्किल काम नहीं करना है, आप केवल दूसरे ब्रांड या किसी कंपनी के प्रोडक्ट को प्रमोट करने का काम करेंगी। इस काम को करने के लिए कंपनी आपको एक लिंक देगी, जिसे आपको लोगों को तक पहुंचाना होता है। अगर कोई व्यक्ति उस लिंक से प्रोडक्ट खरीदता है, तो फिर आपको कमीशन मिलता है।

  • उदाहरण- मान लें कि आप किसी साड़ी के ब्रांड से जुड़ती हैं। ब्रांड आपको लिंक या कोई कोड देता है जिसके जरिए आपको साड़ी को प्रमोट करना है। अगर उस लिंक से कोई साड़ी खरीदता है, तो कंपनी पहले से तय कमीशन आपको भेजती है। एक साड़ी बेचने पर कितना कमीशन मिलेगा, यह पहले से ही तय कर लिया जाता है।

earn commission with Instagram reels

Instagram पर Affiliate Marketing कैसे कर सकती हैं?

इसके लिए आपक वीडियो बना सकती हैं या सीधा लिंक भी शेयर कर सकती हैं। कंपनी इसमें आपको छूट देती है, आप किसी भी तरह उसका प्रोडक्ट सेल करने में मदद करवा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- Instagram पर नहीं आ रहे हैं लाइक्स? ChatGPT का सही इस्तेमाल कर इंस्टाग्राम पर ऐसे पाएं लाखों व्यूज

  • आप अपनी वीडियो में प्रोडक्ट के फायदे बता सकती हैं।
  • यूज करने का तरीका बता सकती हैं।
  • किसी प्रोडक्ट की Reel बनाकर उसके फीचर्स दिखा सकती हैं।
  • आपको यह क्यों पसंद आया, इसके फायदे गिना सकती हैं।

Instagram affiliate marketing for beginners

Affiliate Marketing शुरू करते समय किन बातों का ध्यान रखें?

इसके लिए आपको ध्यान देना होगा कि हर प्रोडक्ट प्रमोट नहीं करना है। किसी भी प्रोडक्ट को पैसे कमाने या केवल कमीशन के लिए प्रमोट नहीं करना चाहिए। वह प्रोडक्ट किसी तरह का नुकसान न पहुंचाएं, इसलिए इस पर भी ध्यान देना चाहिए।

  • लिंक शेयर करते समय ऑडियंस के भरोसे का ध्यान रखें।
  • किसी भी प्रोडक्ट की गलत जानकारी न दें, चेक करें कि यह फेक तो नहीं है।

इसे भी पढ़ें-पुराने इंस्टाग्राम फीचर में लगा नए अपडेट का तड़का, बिना अकाउंट विजिट किए कोई नहीं कर पाएगा आपकी रील सेव

निष्कर्ष- इससे आप समझ गए होंगे कि ऑनलाइन इस तरह से भी पैसे कमाए जा सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि कई बार फेक ब्रांड या खराब प्रोडक्ट की वजह से यूजर्स आपके खिलाफ हो सकते हैं, इसलिए हर प्रोडक्ट की अच्छे से चांज के बाद ही प्रमोट करने का फैसला करें।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-magnific, insta

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।