समर वेकेशन के बाद बच्चे स्कूल जाने में कर रहे हैं आनाकानी? अपनाएं ये कमाल के टिप्स

गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों का डेली रूटीन एकदम बदल जाता है। ऐसे में न उनके सोने का कोई समय होता है और न ही जागने व खाने-पीने का। जब यह आजादी अचानक खत्म होती है, तो बच्चे मानसिक रूप से तैयार नहीं होते और नए रूटीन को स्वीकार नहीं कर पाते। इसे मनोविज्ञान में स्कूल एंग्जायटी या बैक-टू-स्कूल ब्लूज के नाम से भी जानते हैं। स्क्रीन टाइम की लत छूटने का डर और दोबारा होमवर्क व क्लास टेस्ट का दबाव के कारण बच्चे अचानक परेशान हो जाते हैं। ऐसे में कुछ तरीकों से उन्हें मानसिक रूप से तैयार किया जा सकता है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको इसके माध्यम से बताएंगे कि बच्चों को स्कूल के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से कैये तैयार करें? इसके लिए हमने कोच और हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट, साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से भी बात की है। जानते हैं आगे...
बच्चों को स्कूल के लिए कैसे करें तैयार?
बच्चों को अचानक स्कूल भेजने के बजाय एक हफ्ता पहले से तैयारी शुरू कर दें-
- छुट्टियों के आखिरी हफ्ते में बच्चों को रात में जल्दी सोने और सुबह स्कूल के समय पर उठने की आदत डालना शुरू करें।
- नई क्लास की किताबें, स्कूल बैग, यूनिफॉर्म और वॉटर बॉटल जैसी चीजें बच्चों के साथ मिलकर खरीदें।
- अपने बच्चों से बात करें कि स्कूल खुलने पर वे अपने पुराने दोस्तों से मिलेंगे, नए खेल खेलेंगे और नई चीजें सीखेंगे।
इसे भी पढ़ें - क्या आपका बेटा हमउम्र बच्चों से कतराता है और बड़ो के बीच बैठता है? ऐसे बदलें यह आदत
एक्सपर्ट्स की राय
बच्चे को इस बात का अहसास कराएं कि आप समझती हैं, छुट्टियों के बाद स्कूल जाना थोड़ा मुश्किल लगता है, लेकिन यह मजेदार भी होने वाला है। उनकी बात को टाले नहीं।
इससे अलग छुट्टियों के आखिरी दिनों में उनका स्क्रीन टाइम कम करें और उन्हें आउटडोर गेम्स या क्रिएटिव एक्टिविटी में बिजी रखें ताकि वे फिजिकल रूप से एक्टिव हो सकें।
इसे भी पढ़ें - बच्चे को ज्यादा फ्रीडम देना पड़ गया भारी, एक होममेकर के अनुभव से सीखें पेरेंटिंग के सबक
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।