Balcony Cleaning Hacks: मिनटों में साफ हो जाएगी बालकनी की गंदगी, बस अपनाएं ये स्मार्ट तरीके

आज के समय में हर कोई अपने घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पेड़-पौधे लगाता है। इससे घर की शोभा तो बढ़ ही जाती है, साथ ही आपको घर पर ताजे फल-फूल और सब्जियां मिल जाती हैं। आमतौर पर लाेग घर में बाहर की तरफ ही गार्डनिंग करते हैा, लेकिलन आज के समय में जो लोग घर से दूर हैं और फ्लैट में रहते हैं तो उनके पास इतनी जगह नहीं होती है तो वे बालकनी में ही गार्डनिंग करते हैं।
ऐसे में जब आप बालकनी में ढेर सारे पौधे लगाती हैं तो गंदगी होना तो स्वाभाविक ही है। धूल मिट्टी, खाद और सूखे पत्ते गिरते हैं तो बालकनी में गंदगी बढ़ जाती है। ऐसे में कई लोग आलस में सफाई ही नहीं करते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो हम आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं जिससे आप मिनटों में बालकनी की सफाई कर सकती हैं। आइए जानते हैं-
-1777532070240.jpg)
पहले सूखी सफाई करें
कई बार लोग गलतियां कर देते हैं कि डायरेक्ट पानी डालकर ही सफाई करने लगते हैं। ये तरीका सही नहीं है। इसके लिए सबसे पहले झाड़ू या ब्रश से सारी धूल और कचरा हटा लें। इसके बाद कोनों में जमी मिट्टी को भी अच्छे से साफ करें। जब आप ऐसे करेंगी तो इससे गंदगी फैलने के बजाय आसानी से निकल जाएगी।
यह भी पढ़ें- Open Balcony के लिए बेस्ट हैं ये Wind Chimes, बालकनी को मिलेगा मॉडर्न लुक
साबुन वाले पानी का इस्तेमाल करें
ऐसा करने के बाद अब एक बाल्टी में पानी लें और उसमें थोड़ा सा लिक्विड साबुन या डिटर्जेंट मिला लें। इस पानी को बालकनी के फर्श पर डाल दें। इससे चिकनाई ताे कम होती ही है, साथ ही सारी गंदगी भी निकल जाती है।
यह भी पढ़ें- Open Balcony की खूबसूरती बढ़ा देंगे ये Flower Stands, देखें लेटेस्ट डिजाइंस
ब्रश से रगड़ें
अब फर्श और टाइल्स को साफ करने की बारी आती है। इस लिए इसे ब्रश से साफ करें। इसके लिए आपको ज्यादा जोर से रगड़ने की जरूरत नहीं है। हल्के हाथ से रगड़ने से भी दाग-धब्बे साफ हो जाते हैं और टाइल्स भी खराब नहीं होती है।
पाइप या मग से पानी डालकर धो लें
जब आप पूरी सफाई कर लें तो बारी आती है धुलाई की। अब सफाई के बाद साफ पानी से बालकनी को धो लें। अगर आपके पास पाइप है ताे आसानी से धुलाई हो जाएगी। इससे सारा साबुन और गंदगी निकल जाएगा।
यह भी पढ़ें- Open Balcony को बिना तोड़-फोड़ के बनाएं खूबसूरत गार्डन, बस फॉलो करने होंगे ये 5 आसान स्टेप्स
रेलिंग और ग्रिल भी करें साफ
अक्सर लोग सिर्फ फर्श साफ करते हैं, लेकिन रेलिंग और ग्रिल पर भी काफी धूल जमा होती है। इसके लिए आप रेलिंग और ग्रिल को गीले कपड़े से पोछ सकती हैं।
-1777532078448.jpg)
पौधों के गमलों को भी साफ करें
आपने देखा होगा कि बालकनी में रखे गमलों के नीचे भी गंदगी जमा हो जाती है। इसलिए गमलों को हटाकर नीचे की जगह भी जरूर साफ करें। चाहें तो गमलों को भी पानी से धो सकती हैं। इससे पूरी बालकनी साफ-सुथरी लगेगी।
यह भी पढ़ें- बिना तोड़-फोड़ के Living Room और Open Balcony को ऐसे करें अटैच, कम खर्च में मिलेगा लग्जरी रिजॉर्ट जैसा लुक
तो अगर आप भी बालकनी की सफाई करने में आफत आती है ताे आप ऊपर बताए गए तरीकों से बालकनी की सफाई चुटकियों में कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।