Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:12 AM IST

Open Balcony की खूबसूरती बढ़ा देंगे ये Flower Stands, देखें लेटेस्‍ट डि‍जाइंस

Latest Designs Flower Stands: अगर आप अपनी Open Balcony को एक खूबसूरत सा लुक देना चाहती हैं तो हम आपको कुछ यून‍िक ड‍िजाइन के Flower Stands द‍िखा रहे हैं। इससे आपके घर की खूबसूरती चार गुना ज्‍यादा बढ़ जाएगी। जब भी कोई आपका घर देखेगा तो ब‍िना तारीफ क‍िए नहीं रह पाएगा।
Updated:- 2026-04-22, 15:30 IST
flower stands latest designs

आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसके घर की खूबसूरती की हर कोई तारीफ करे। इसके लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं। पेंटिंग्स, वॉल डेकोर, गार्डनिंग सब कुछ ट्राई करते हैं। इन सबमे सबसे सस्ता ऑप्शन गार्डनिंग ही होता है। इसके कई फायदे भी होते हैं। पहला तो घर की खूबसूरती निखरकर सामने आती है, तो वहीं दूसरी ओर आपको घर पर ही ताजे फल और फूल मिल जाते हैं।

बालकनी की बात करें तो यहां पर ज्यादातर लोग जमीन पर ही गमले में पौधे लगा देते हैं। ऐसे में अगर आपके पास Open Balcony है तो हम आपको कुछ ऐसे Flower Stands के डिजाइंस दिखा रहे हैं जिससे बालकनी की खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाएगी। जब आप इनमें फूलों से लदे गमले रखेंगी तो आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आइए देखते हैं डिजाइंस-

मल्टी-टीयर वर्टिकल फ्लावर स्टैंड

flower stand designs

अगर आपकी बालकनी थोड़ी छोटी है, तो ये वर्टिकल फ्लावर स्टैंड आपके लिए सही रहेगी। जैसा कि आप देख रही हैं कि इसमें कई सारी टीयर्स बनी हुई हैं, जिससे आप कम जगह में ही ढेर सारे गमले रख सकती हैं। कोशिश करें कि गमलाें को व्हाइट कलर से पेंट कर दें। जब इसमें कलरफुल फूल खिलेंगे तो बालकनी को बहुत ही मॉडर्न लुक मिलेगा।

यह भी पढ़ें- Open Balcony के लिए बेस्ट हैं ये Wind Chimes, कम बजट में बालकनी को मिलेगा मॉडर्न लुक

Image Credit- Pinterest/Decoratable

आर्क शेप (Arch Shape) फ्लावर स्टैंड

flower stand designs (1)

अगर आप अपनी बालकनी या छत को एक शानदार लुक देना चाहती हैं तो इस तरह का आर्क शेप वाला स्टैंड सबसे अच्छा रहेगा। जैया कि आप देख रही हैं कि इसमें ऊंचे फ्रेम पर चारों तरफ गमले लटकाए गए हैं, जो देखने में किसी खूबसूरत गेट की तरह लग रहें हैं।

यह भी पढ़ें- Open Balcony को बिना तोड़-फोड़ के बनाएं खूबसूरत गार्डन, बस फॉलो करने होंगे ये 5 आसान स्टेप्स

Image Credit- Pinterest/The Pin Lab

आयरन वॉल-माउंटेड स्टैंड

flower stand designs (3)

अगर आपकी बालकनी में जगह कम है, तो इस तरह का लोहे का वॉल स्टैंड भी आपके लिए सही रहेगा। इसे आप आसानी से दीवार पर टांग सकती हैं। अगर आप इस स्टैंड पर खूबसूरत पौधों से लदे गमले रखेंगी तो आपकी खाली दीवार एक खूबसूरत मिनी गार्डन जैसीह लगने लगेगी।

यह भी पढ़ें- बिना तोड़-फोड़ के Living Room और Open Balcony को ऐसे करें अटैच, कम खर्च में म‍िलेगा लग्जरी रिजॉर्ट जैसा लुक

Image Credit- Pinterest/Pics Wishes| Home Decor | Gardening | Architecture

वुडेन फ्लावर स्टैंड

flower stand designs (2)

ये वुडेन फ्लावर स्टैंड आपकी बालकनी के लिए एकदम सही है। अगर आपकी बालकनी में स्पेस है या नहीं भी है तो भी ये आसानी से फिट हो जाएगी। आप इस पर रंग बिरंगे फूल रख सकती हैं।

यह भी पढ़ें- घर की बालकनी में लगाएं रंग बदलने वाला फूल, उगाने का तरीका है आसान; खुशबू से महक जाएगा कोना-कोना

Image Credit- Pinterest/TheGardenAtlas.com

क्लासिक स्टेप-स्टाइल स्टैंड

flower stand designs (4)

अगर आप अपनी बालकनी में अलग-अलग तरह से ऊपर-नीचे करके पौधे लगाना चाहती हैं तो ये कर्व्ड आयरन स्टैंड बहुत अच्छा है। आप इन पर मनी प्लांट या स्नेक प्लांट जैसे पौधे वाले गमले रख सकती हैं।

Image Credit- Pinterest/Pics Wishes| Home Decor | Gardening | Architecture

तो अगर आप भी अपनी बालकनी की खूबसूरती बढ़ाना चाहती हैं तो ये फ्लावर स्टैंड आप ट्राई कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- Pinterest/PlusMood/The Phulwari/Tahura Decor Diva

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।