Broken Slipper Reuse Ideas: टूटी चप्पलों से बनाएं ये डेकोरेटिव आइटम्स

Broken Slippper Reuse Ideas: घर को सजाने के लिए हम सभी बाजार में मिलने वाले डेकोरेशन आइटम्स खरीद कर लाते हैं। इतना ही नहीं बल्कि कुछ लोग कमरे की बनावट से लेकर उसमें इसमें इस्तेमाल होने वाले सजावट के समान पर हजारों रूपये पानी की तरह बहा देते हैं, पर क्या आपको पता है कि आप टूटी चप्पल से डेकोरेशन आइटम बना सकती हैं। यह सुनने में अजीब लगेगा लेकिन यह सच है।
पहले जहां लोग टूटी हुई चप्पलों को दोबारा से सिलवाकर पहनते थे। वहीं अब लोग अगर एक बार चप्पल टूट जाए, तो उसे उठाकर फेंक देते हैं। अगर आप भी ऐसा करती हैं, तो यह लेख आपके लिए है। यहां हम आपको सजावटी सामान बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं।
वॉल हैंगिंग मछली बनाने में करें इस्तेमाल (How To Make Wall Hanging Decoration Item)

टूटे हुए चप्पल का इस्तेमाल आप वॉल हैंगिंग मछली बना सकते हैं। इसके लिए इसे मछली के आकार में काट लें। इसके बाद इसे एक्रिलिक कलर से पेंट करें। अब उन पर मिरर या मोती चिपकाएं। इसके बाद इसे सूखने के लिए रख दें।
अब आप इसे दीवार पर लटका सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Matchsticks Box Reuse Ideas: 1 रुपये की डिब्बी से बना सकती हैं हजारों रुपये के क्राफ्ट, कचरे में फेंकने के बजाय करें इस्तेमाल
गार्डन डेकोरेशन (Broken Slipper Reuse For Garden Decoration Item)

अगर आपके पास घर में छोटे-छोटे पौधे लगे हैं, तो चप्पल के सोल से बनी आकृतियां उनमें चार चांद लगा सकती हैं। सोल को तितली, पत्ते या छोटे पक्षियों के आकार में काटें और उन्हें ब्राइट रंगों से पेंट करें। एक लंबी लकड़ी की डंडी के ऊपर इन आकृतियों को चिपकाएं और गमले की मिट्टी में गाड़ दें। यह आपके गमलों को एक मजेदार और रंगीन लुक देगा।
की-होल्डर (Broken Slipper Uses For Make Key Holder)

चप्पल के सोल को जूट की रस्सी से लपेटें। यह इसे एक रस्टिक और नेचुरल लुक देगा। इसके बाद, इस पर छोटे हुक लगाकर इसे दरवाजे के पास दीवार पर टांग दें। अब इसमें अपनी चाबियां लटकाएं। इससे आपकी चाबी एक जगह व्यवस्थित रहेंगी।
टेबल मैट या कोस्टर (Broken Slipper Reuse Ideas)

अगर चप्पल का सोल काफी मोटा है, तो आप उसे छोटे वर्गाकार या गोल टुकड़ों में काटकर कोस्टर बना सकते हैं। इन टुकड़ों के ऊपर रंगीन ऊन या धागे लपेटें। यह न केवल सुंदर दिखते हैं, बल्कि ये वाटरप्रूफ भी होते हैं, जिससे आपकी टेबल गर्म चाय या कॉफी के कप से सुरक्षित रहती है।
इसे भी पढ़ें- Living Room को इन 3D Floral Wall Decor से करें डेकोर, घर दिखेगा मॉडर्न और स्टाइलिश
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit- Shutterstock, Gemini
- टूटी चप्पल से क्या-क्या बना सकते हैं?
- टूटी चप्पल से घर को सजाने वाले आइटम्स बना सकते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।