Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:04 AM IST

चश्मे से कैसे हटाएं स्क्रैच? इन घरेलू चीजों से ही हो जाएगा काम

जिन लोगों को चश्मा लगा हुआ है उनके लिए चश्मे में स्क्रैच आने का मतलब है दुनिया देखने के बीच में रुकावट आना। अब नया ग्लास बदलवाने से अच्छा आप कुछ देसी हैक्स भी ट्राई कर लीजिए। 
Updated:- 2023-08-14, 15:40 IST
image

चश्मा खराब होना बहुत ही दुखदाई होता है। मुझसे पूछिए जिसे चश्मे के बिना दुनिया धुंधली नजर आने लगती है और ऐसा महसूस होता है कि आपकी जिंदगी में कोई कमी हो गई हो। ऐसे में अगर नए चश्मे में हल्का सा भी स्क्रेच पड़ जाए, तो दुख तो होता ही है। आजकल जिस तरह की लाइफस्टाइल है उसमें चश्मे की जरूरत बहुत है और एंटी-ग्लेयर ग्लासेस ना हों, तो स्क्रीन टाइम ज्यादा होने के कारण सिरदर्द होने लगता है। इस हिसाब से देखा जाए, तो एक चश्मा लगभग 3000 रुपये तक का पड़ ही जाता है। 

ऐसे में अगर छोटे-मोटे स्क्रैच हैं, तो उन्हें घर पर ठीक करना ही बेहतर है। अगर आप चश्मा बाहर ठीक करवाने से पहले घर के ही कुछ हैक्स अपना लें, तो शायद आपका काम आसानी से हो जाए। चलिए आपको बताते हैं चश्मा ठीक करने के ऐसे ही छोटे-छोटे हैक्स। 

सबसे पहले ये ध्यान रखें कि नजर वाले चश्मों के खराब होने की गुंजाइश ज्यादा होती है, इसलिए उन पर जो भी नुस्खा आजमाएं वो बहुत ज्यादा स्क्रैच ना हो। 

इसे जरूर पढ़ें- चश्मे से गंदगी और उंगलियों के निशान हटाना नहीं है मुश्किल, जानें तरीका

बेकिंग सोडा की मदद से करें चश्मे की सफाई

  • बेकिंग सोडा

  • पानी

  • माइक्रोफाइबर कपड़ा

इन तीन चीजों का इस्तेमाल करके आप स्क्रैच को थोड़ा हल्का कर सकती हैं। सबसे पहले अपने चश्मे को माइक्रोफाइबर कपड़े से पोछें और इसके बाद सादे पानी से धो लें। एक कटोरी में बेकिंग सोडा और थोड़ा सा पानी मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बनाएं और फिर इसे स्क्रैच्ड लेंस पर लगाएं। 

cleaning glasses

अब माइक्रोफाइबर कपड़े से इसे हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में रब करें और बस आपका काम हो गया। ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा प्रेशर नहीं लगाना है। 

अब चश्मे को फिर सादे पानी से धो लें और माइक्रोफाइबर कपड़े से ही पोछें। आपको स्क्रैच थोड़े हल्के लगने लगेंगे। आप इस प्रोसेस को रिपीट भी कर सकती हैं। 

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल आप रबिंग अल्कोहल के साथ भी कर सकती हैं। नॉर्मली ग्लासेस को साफ करने के लिए रबिंग अल्कोहल इस्तेमाल किया जाता है और इसके साथ अगर बेकिंग सोडा यूज किया जाए, तो इससे भी कुछ हद तक चीजें ठीक हो सकती हैं। तरीका वही है, पानी की जगह आप बेकिंग सोडा और रबिंग अल्कोहल के साथ पेस्ट बनाएं और फिर उसके जरिए चश्मे के स्क्रैच साफ करें। इस तरीके से आपका चश्मा ज्यादा बेहतर साफ होगा।  

इसे जरूर पढ़ें- चश्मे को साफ करने के लिए घर पर बनाएं ग्लास क्लीनर  

इन चीजों से हल्के नहीं होते हैं ग्लासेस के स्क्रैच 

अधिकतर होम रेमेडीज में टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर ग्लास स्क्रैच कम करने को कहा जाता है, लेकिन टूथपेस्ट के इस्तेमाल से समस्या ज्यादा बढ़ सकती है। कई बार स्क्रैच कम होने की जगह गहरा हो जाता है। यह होम रेमेडी कारगर नहीं है।  

how to clean glasses in hindi

इसके अलावा, अगर आपके पास लेंस क्लीनर और जेल है, तो उससे भी सिर्फ ग्लासेस की सफाई होगी। उन्हें क्लीन करने के बारे में तो सोचा जा सकता है, लेकिन उनके स्क्रैच हटाने के बारे में नहीं।  

कार वैक्स अप्लाई करने से भी कुछ नहीं होगा। कई होम रेमेडीज में कार या कैंडल वैक्स के जरिए ग्लास साफ करने को कहा जाता है, लेकिन ऐसा करने से आपको ग्लासेस के जरिए देखने में और दिक्कत हो सकती है।  

ध्यान रखें कि नजर वाले चश्मे थोड़े ज्यादा डेलिकेट होते हैं और उन पर बहुत ज्यादा किसी भी चीज को घिसना गलत होगा। इससे उनकी क्वालिटी पर असर होगा।  

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।     

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।