Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:04 AM IST

Cleaning Hacks: इन स्मार्ट तरीकों से एग्जॉस्ट फैन के ब्लेड की करें सफाई, झटपट दिखेगा असर

आपके कमरे या बाथरूम के एग्जॉस्ट फैन के ब्लेड भी गंदे हो गए हैं, तो आप यहां बताए गए स्मार्ट तरीकों से झटपट उसकी सफाई कर सकते हैं।
Updated:- 2024-04-12, 13:58 IST
image

एग्जॉस्ट फैन घर की गर्मी को बाहर निकालने का सबसे अच्छा ऑप्शन होता है। यही कारण है कि लोग इसे अपने बाथरुम, किचन या कमरे में लगाते हैं। पर, एक समय के बाद इसमें भी गंदगी बैठ जाती है। पंखे के ऊपरी हिस्से को साफ करना तो फिर भी आसान होता है। शामत तो तब आती है, जब इसके ब्लेड की सफाई करने की बारी आती है। हालांकि, इसे साफ करना भी जरूरी होता है। क्योंकि ज्यादा गंदगी बैठ जाने से इसके कार्यक्षमता पर असर पड़ता है। यानी अगर एग्जॉस्ट फैन की समय-समय पर सफाई नहीं की गई, तो यह कमरे से गर्म हवा को बाहर नहीं निकाल पाता है। अगर आपके साथ यही समस्या हो रही है, तो हो सकता है कि ब्लेड की में धूल-मिट्टी अधिक जम गई हो। इसे साफ करने के लिए आप इस आर्टिकल में बताए गए टिप्स की मदद ले सकते हैं।

एग्जॉस्ट फैन के ब्लेड को कैसे करें साफ?

home remedy for Exhaust fan cleaning

  • एग्जॉस्ट फैन के ब्लेड की सफाई के लिए सबसे जरूरी है कि इसके प्लग को बिजली सॉकेट से हटा दें।
  • इसके बाद, गर्म पानी और सफेद सिरका या नींबू का रस का मिश्रण तैयार करके एक ब्लेड पर मिश्रण को स्प्रे करें।
  • इसके बाद, स्पंज या सॉफ्ट कपड़े पर डिशवॉशिंग लिक्विड की कुछ बूंदें डालें।
  • अब, ब्लेड को स्पंज या कपड़े की मदद से हल्के हाथों से साफ करें। 
  • आखिर में, साफ पानी से ब्लेड को धोकर साफ कर लें।
  • इसके बाद एग्जॉस्ट फैन के ब्लेड को सूखे कपड़े से जरूर पोंछें।
  • अब, आप बिजली सॉकेट में प्लग लगाकर एग्जॉस्ट फैन को चालू कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- इन आसान तरीकों से मिनटों में साफ़ करें घर के एग्जॉस्ट फैन

एग्जॉस्ट फैन के ब्लेड को साफ करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान 

hacks for cleaning Exhaust fan blades

  • यदि एग्जॉस्ट फैन बहुत ऊंचे पर हैं, तो ऐसे में आप सीढ़ी का उपयोग कर सकते हैं। 
  • इस दौरान, अपनी आंखों चश्मे जरूर पहनें।
  • एग्जॉस्ट फैन को साफ करने से पहले इसका बिजली से कनेक्शन हटा दें।
  • ब्लेड को साफ करने के लिए सॉफ्ट कपड़ों को ही यूज करें। 
  • सफाई के दौरान तेज या नुकीली वस्तुओं के उपयोग से बचें। इससे ब्लेड पर खरोंच आ सकते हैं।
  • मुंह और नाक में धूल न चली जाए इसके लिए मास्क अवश्य पहनें।
  • एग्जॉस्ट फैन की सफाई के दौरान अगर किसी तरह की कोई खराबी का पता चलता है, तो उसे तुरंत ठीक करवा लें।

इसे भी पढ़ें- गंदे से गंदे एग्जॉस्ट फैन को इन आसान टिप्स की मदद से करें साफ

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Herzindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।