Open Kitchen Slab पर लगवाएं पत्थर के ये डिजाइंस, मिलेगा मॉडर्न और एस्थेटिक लुक

Latest Stone Slab Designs: आज के समय में घरों में ओपन किचन का ट्रेंड काफी तेजी से बढ़ रहा है। ओपन किचन न सिर्फ घर को बड़ा और खुला-खुला दिखाता है, बल्कि यह आपके लिविंग रूम का भी एक हिस्सा बन जाता है। ऐसे में ओपन किचन की सबसे खास चीज स्लैब है। अगर किचन स्लैब पर सही और खूबसूरत पत्थर का इस्तेमाल किया जाए, तो पूरे घर को एक मॉडर्न और एस्थेटिक लुक मिलता है। साथ ही किचन स्लैब न केवल दिखने में शानदार होता है, बल्कि वह मजबूत भी रहता है। अगर आप भी अपने किचन के लिए स्टोन स्लैब की डिजाइंस सर्च कर रही हैं, जो इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे डिजाइंस के बारे में बताने जा रहे हैं।
व्हाइट क्वार्ट्ज (White Quartz Stone Slab Design)

Image Credit- Deborah Scerbo, Elegantly Appointed Home (Pinterest)
अगर आप अपने ओपन किचन को साफ, उजला और मॉडर्न लुक देना चाहती हैं, तो व्हाइट क्वार्ट्ज इस समय सबसे बेस्ट ट्रेंड है। यह एक मैन-मेड है। इस पत्थर की खासियत यह है कि बिल्कुल सफेद बेस पर बहुत ही हल्की और बारीक ग्रे या गोल्ड कलर की वेन्स बनी होती हैं, जो दिखने में हूबहू महंगे इटैलियन मार्बल जैसी लगती हैं।
ओपन किचन के लिए यह इसलिए भी परफेक्ट है क्योंकि यह नॉन-पोरस होता है। इस पर हल्दी, तेल या चाय-कॉफी के जिद्दी दाग नहीं लगते हैं और इसे साफ करना बेहद आसान होता है।
इसे भी पढ़ें- Open Kitchen की स्लैब के डिजाइंस घर को देंगे मॉर्डन लुक, छोटे घर के लिए बेस्ट हैं ये आइडिया
वॉटरफॉल स्लैब डिजाइन (Waterfall Slab Stone Design)

ओपन किचन को सबसे अलग और प्रीमियम लुक देने के लिए वॉटरफॉल डिजाइन आजकल इंटीरियर डिजाइनर्स की पहली पसंद बना हुआ है। इस डिजाइन में पत्थर सिर्फ स्लैब के ऊपर ही नहीं रहता, बल्कि किनारे से 90 डिग्री पर मुड़कर नीचे जमीन तक जाता है, जैसे पानी का कोई झरना गिर रहा हो। जब आप लिविंग रूम से अपने ओपन किचन को देखेंगे, तो यह काउंटर एक बेहद खूबसूरत और लग्जरी आर्ट पीस की तरह नजर आएगा। इस डिजाइन के लिए क्वार्ट्ज या नैनो व्हाइट पत्थर का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है।
क्लासिक ब्लैक या ग्रे ग्रेनाइट (Classic Black & Grey Granite Stone Slab Design)

Image Credit- Angie (Pinterest)
अगर आपका ओपन किचन बहुत ज्यादा इस्तेमाल होता है और आप ऐसा पत्थर चाहती हैं जो कम रखरखाव के सालों-साल चले, तो ग्रेनाइट बेस्ट है। ओपन किचन को मॉडर्न लुक देने के लिए आप गैलेक्सी ब्लैक या फिर सॉलिड ग्रे ग्रेनाइट चुन सकती हैं। ब्लैक या डार्क ग्रे स्लैब के साथ जब लाइट कलर की कैबिनेट का कॉम्बिनेशन बनाया जाता है, तो ओपन किचन का लुक बहुत बोल्ड और एस्थेटिक निकलकर आता है।
टेराजो और कंक्रीट फिनिश (Terrazzo & Concrete Finish Stone Slab Design)

Image Creit- Luiza Ole (Pinterest)
अगर आप ट्रेडिशनल पत्थरों से हटकर कुछ बेहद यूनिक और आर्टिस्टिक करना चाहती हैं, तो टेराजो या कंक्रीट फिनिश वाले पत्थरों का चुनाव करें। टेराजो पत्थर में सफेद या न्यूट्रल बेस के अंदर रंग-बिरंगे पत्थरों के छोटे-छोटे टुकड़े मिक्स होते हैं, जो किचन को एक विंटेज और फंकी लुक देते हैं। वहीं दूसरी तरफ, कंक्रीट फिनिश वाला मैट स्टोन आपके ओपन किचन को एक इंडस्ट्रियल और रफ-एंड-टफ मॉडर्न लुक देता है। यह उन लोगों के लिए बेस्ट है जिन्हें मैट और सटल डिजाइंस पसंद हैं।
इसे भी पढ़ें- Handleless Kitchen Cabinets के ये डिजाइन छोटी किचन में नहीं लेंगे ज्यादा स्पेस, लुक भी लगेगा लग्जरी
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Pinterest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।