Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:19 AM IST

भारत और चीन में हैं ये चीजें बिल्कुल कॉमन

वैसे तो चीन पूरी दुनिया से अलग है, मगर चीन और भारत में भी कई समानताएं देखने को मिलती हैं। 
Updated:- 2021-12-30, 14:06 IST
image

चीन और भारत दोनों एक दूसरे के पड़ोसी देश हैं। दोनों में कई भिन्नताएं हैं, जिसके चलते दोनों देशों के बीच समय-समय पर विवाद भी देखने को मिलते हैं। इतनी भिन्नताओं के बावजूद भी आप यह जानकर सोच में पड़ जाएंगे कि भारत और चीन के बीच कई चीजें एक जैसी हैं। भौगोलिक क्षेत्र में जुड़े होने कारण भारत और चीन के बीच लोगों का आना जाना काफी पहले से रहा, जिस कारण रहन-सहन हो या कल्चर दोनों ही देशों में आते जाते रहे।

आज के आर्टिकल में हम आपको भारत और चीन के बीच ऐसी ही समानताओं के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में आपको पहले से ज्यादा नहीं पता होगा। तो आइए जानते हैं भारत और चीन के बीच की समानताओं के बारे में।

एक ही दशक में हुए थे दोनों देश आजाद- 

india and china

चीन जो आज सुपर पावर बनने के मामले में अमेरिका को पीछे छोड़ रहा है, वो कभी भारत के साथ ही आजाद हुआ था। जिस तरह भारत सालों से ब्रिटिश हुकूमत का गुलाम था, उसी तरह चीन भी जापान का गुलाम हुआ करता था। साल 1947 में भारत को आजादी मिली, वहीं साल 1949 में 1 अक्टूबर के दिन चीन भी आजाद हो गया। भारत और चीन ने आजादी का सफर लगभग साथ ही शुरू किया था, मगर चीन ने बड़ी तेजी से देश के विकास के प्रति काम करना शुरू कर दिया था, वहीं भारत विकास के मामले में पीछे छूट गया।

दोनों ही देशों में योग है प्रसिद्ध- 

china and india yoga

भारत ने दुनिया को योग की विद्या से परिचित कराया हैं। मगर योग को लेकर चीन में भी जागरूकता देखने के लिए मिलती है। चीन कई सालों से योग के लिए भी सुपर पावर बनता नजर आ रहा। वहां के लोगों के बीच में योग को लेकर काफी पॉजिटिव व्यूज रहे हैं। करीब 1980 से चीन के लोगों के बीच योग विद्या सीखी और सिखाई जा रही है, वहां के लोगों के लिए योग की क्लासेस लगाई जा रही हैं।

इसे भी पढ़ें- ये जंगल पूरी दुनिया में मशहूर है, आखिर क्यों कहते हैं इसे ‘सुसाइड फॉरेस्ट’

दोनों ही देशों में फैला हुआ है बौद्ध धर्म - 

common things in india and china

भारत से बौद्ध धर्म की शुरुआत हुई। इसके बाद धीरे-धीरे यह धर्म दुनिया अलग-अलग हिस्सों में पहुंचा। चीन देश भी उन्हीं देशों में से एक था। आज चीन में बौद्ध धर्म को मानने वालों की संख्या काफी ज्यादा है। वहां बौद्ध धर्म से जुड़ी प्रतिमाएं देखने को मिलती हैं। भारत की तरह ही चीन में भी बौद्ध धर्म से जुड़े कई स्थल हैं। दुनिया भर में रहने वाले बौद्ध धर्म से जुड़े लोग भारत और चीन आना जरूर पसंद करते हैं।

इसे भी पढ़ें- जानें जापान की वो 5 अजीबो-गरीब बातें, जिन्हें सुनकर निकल आएगी आपकी भी हंसी

दोनों ही देशों में माना जाता है अंधविश्वास- 

similar things

भारत और चीन दोनों ही देशों में रहने वाले लोगों में अंधविश्वास को काफी बढ़ावा दिया जाता है। दोनों ही देशों में शुभ-अशुभ बहुत ज्यादा माना जाता है। देश में इतनी ज्यादा तरक्की होने के बावजूद भी यहां के लोग छोटे-छोटे अंधविश्वासों से घिरे हुए हैं। 

 

दोनों ही देशों में पाई जाती हैं ऐतिहासिक सभ्यताएं- 

भारत और चीन दोनों ही देश अपनी ऐतिहासिक सभ्यताओं के लिए भी जाने जाते हैं। भारत देश जहां अपने हड़प्पा और मोहनजोदड़ो की सभ्यता की प्राचीन सभ्यता देखने को मिलती हैं, तो वही चीन ने कई प्रसिद्ध सभ्याताओं की शुरुआत की।

 

तो ये थीं कुछ चीजें जो भारत और चीन दोनों ही देशों में एक जैसी रही हैं। आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

image credit- wikimedia.com jagran.com, rediff.com, blogpleaders.com and alarbiy.net

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।