Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:20 AM IST

धार्मिक अनुष्ठानों में गाय के घी का ही क्यों करते हैं इस्तेमाल?

हिंदू धर्म में घी को बेहद पवित्र माना गया है। सभी धार्मिक अनुष्ठानों में घी सबसे महत्वपूर्ण होता है। घी के बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Updated:- 2024-12-02, 14:27 IST
significance of cow ghee in religious rituals

सनातन धर्म में घी को बेहद पवित्र और शुद्ध माना जाता है। सभी देवी-देवताओं की पूजा में घी का इस्तेमाल विशेष रूप से किया जाता है। घी के बिना पूजा-पाठ अधूरी मानी जाती है। प्राचीन काल से ही घी के उपयोग यज्ञ और हवन के लिए किया जाता है। इतना ही नहीं पूजा-पाठ में घी का दीपक जलाने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है। आपको बता दें, अगर आपकी कोई मनोकामना है, जिसे आप सिद्ध करना चाहते हैं, तो गाय के घी का दीपक जरूर जलाएं और देवी-देवताओं की पूजा विधिवत रूप से करें। अब ऐसे में सभी धार्मिक अनुष्ठानों में घी के दीपक का ही क्यों इस्तेमाल किया जाता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

गौ माता का घी है सबसे पवित्र

ghee

हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। ऐसा माना जाता है कि गाय के शरीर में सभी देवी-देवता निवास करते हैं। इसलिए गाय से प्राप्त होने वाला दूध और उससे बना घी भी पवित्र माना जाता है। इसलिए सभी धार्मिक अनुष्ठानों में गाय के घी का ही उपयोग किया जाता है। इससे पूजा संपन्न मानी जाती है और देवी-देवताओं की कृपा भी व्यक्ति पर बनी रहती है। इतना ही नहीं, सभी देवी-देवताओं के लिए भोग भी गाय के घी से ही बनाना चाहिए। इसे सबसे शुद्ध माना गया है।

इसे जरूर पढ़ें - ज्योतिष के अनुसार शरीर पर घी लगाने से क्या होता है?

ज्योतिष शास्त्र में घी का महत्व क्या है?

ghee ka deepak

ज्योतिष शास्त्र में भी गाय के घी का विशेष महत्व है। घी को धन और समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है। माना जाता है कि घी का दीपक जलाने से घर में धन का आगमन होता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी जातक की कुंडली में ग्रहदोष है, तो देवी-देवताओं की पूजा में घी का दीपक जलाने से शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है और सौभाग्य में भी वृद्धि होती है।

इसे जरूर पढ़ें - घर में रोज जलाएं घी का दीपक, सुख, संपत्ति और सेहत की होगी वर्षा

गाय का घी है अमृत के समान

ghee

अग्नि पुराण में भी घी का जिक्र किया गया है। ऐसा कहा जाता है कि गाय के घी का दीपक जलाने से व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है और धन-धान्य में भी वृद्धि होती है। इतना ही नहीं, गाय के घी का दीपक जलाने से जातक के ऊपर देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।