ज्योतिष के अनुसार शरीर पर घी लगाने से क्या होता है?

ज्योतिष शास्त्र में घी को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। वहीं धार्मिक अनुष्ठानों में भी घी के बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। घी सभी देवी-देवताओं को बेहद प्रिय मानी जाती है। घी शुद्धता और शुभता को दर्शाता है। घी को पुण्य अर्जित करने वाला भी माना जाता है। कहते हैं कि अगर किसी व्यक्ति को किसी तरह की कोई परेशानी आ रही है, तो घी के उपाय करने से लाभ हो सकता है। आपको बता दें, घी का उपयोग स्वास्थ्य के लिहाज से भी किया जाता है। अब ऐसे में सवाल है कि क्या शरीर पर घी लगाना शुभ है या अशुभ। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
क्या शरीर पर घी लगाना चाहिए?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शरीर पर घी भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि शरीर पर घी लगाना अशुभता का संचार करता है। जीवित व्यक्ति को शरीर पर घी लगाने की मनाही होती है। मृत शरीर पर घी लगाने की मान्यता है। कहते हैं कि मृत शरीर पर घी लगाने से उसका शरीर ठीक तरह से जलता है और घी पवित्रता का भी कारक है। इसलिए मृत शरीर पर घी लगाना से उसे बैकुंठ की प्राप्ति होती है।
अगर जीवित व्यक्ति शरीर पर घी लगाता है, तो इसे शुभ नहीं माना जाता है। कहते हैं कि इससे जातक हमेशा स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से घिरा रहता है और वह कभी भी ठीक नहीं हो पाता है। आपने घर के बड़े-बुजूर्गों से भी कहते सुना होगा कि घर शरीर पर घी नहीं लगाना चाहिए। इससे व्यक्ति कभी भी सुखी नहीं रहता है। वह किसी न किसी परेशानी में ही रहता है।
इसे जरूर पढ़ें - घर में रोज जलाएं घी का दीपक, सुख, संपत्ति और सेहत की होगी वर्षा
ज्योतिष शास्त्र में घी का महत्व

ज्योतिष शास्त्र में घी बृहस्पति का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसा माना जाता है कि पूजा-पाठ में घी का उपयोग करने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। वहीं घी का दीपक जलाने से सभी देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और इससे घर की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है। इसके अलावा वास्तु दोष से भी छुटकारा मिल जाता है। माता लक्ष्मी कोभी घी अत्यंत प्रिय है। इसलिए उनकी कृपा प्राप्ति को लिए घी का दीपक रोजाना उनके समक्ष जलाने से लाभ हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - रविवार के दिन करें देसी घी के ये चमत्कारी उपाय, आएगा भरपूर पैसा
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।