Bhandara: हिंदू धर्म में किसी भी धार्मिक कार्य के बाद भंडारा आयोजित किया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि भंडारे के बिना कार्य संपन्न नहीं माना जाता। इसी कारण से धार्मिक कार्यों में भंडारे का अत्यधिक महत्व है। इसके अलावा और भी कई कारण हैं भंडारा करने के।
हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर आज हम आपको धार्मिक कार्यों के बाद भंडारा करने के पीछे का महत्व और लाभ बताने जा रहे हैं।
हिन्दू धर्म में दान (हिन्दू धर्म के महादान)का अत्यधिक महत्व है। प्राचीन समय से ही राजा-महाराजा हवन, पूजा-पाठ, अनुष्ठान आदि करने के बाद अपनी प्रजा में अन्न, वस्त्र, भोजन आदि बांटते थे। आज भी धार्मिक कार्यों के बाद मंदिरों की ओर से होने वाले अन्न दान ने भंडारे का रूप ले लिया है। हालांकि अब घरों में पूजा-पाठ के बाद लोग भंडारा कम ही आयोजित करते हैं लेकिन मंदिरों और बड़े स्थानों पर यह परंपरा आज भी चली आ रही है।
इसे जरूर पढ़ें:क्या होते हैं पंचगव्य जिसके बिना विफल माना जाता है पूजा-पाठ और हवन
भंडारे को लेकर एक कथा भी काफी प्रचलित है जिसके अनुसार, एक बार जब विदर्भ के राजा स्वेत मरने के बाद परलोक पहुंचे तो उन्हें बड़ी तेजी से भूख लगी। जब उन्होंने खाना मांगा तो उन्हें वहां किसी ने भी खाना नहीं दिया। राजा की आत्मा ब्रह्म देव के पास पहुंची और उनसे पूछने लगी कि आखिर क्यों उन्हें भूख लगने पर भी खाना नहीं दिया जा रहा है।
तब ब्रह्म देव ने राजा विदर्भ को बताया कि उन्होंने अपने जीवन काल में कभी भी अन्न दान नहीं किया इसी कारण से उन्हें भी भोजन नहीं मिलेगा। तब राजा ने अपनी आने वाली पीढ़ी को इस स्वप्न में आकर अन्न दान करने और भंडारा करने के लिए कहा। बस तभी से भंडारे की परंपरा चल पड़ी।
इसे जरूर पढ़ें:संतोषी माता का रखती हैं व्रत तो भूलकर भी न करें ये गलतियां
तो ये था धार्मिक कार्यों के बाद भंडारा आयोजित करने के पीछे का कारण और महत्व। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Pinterest, Twitter
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।