Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:05 AM IST

अश्विन कुमार के इस मंत्र जाप से दूर हो सकती हैं आपकी ये गंभीर बीमारियां

अश्विन कुमार को देवताओं का डॉक्टर माना जाता है। ऐसे में अगर इनके मंत्र का जाप किया जाए तो इससे कुछ बीमारियों से निजात पाई जा सकती है।  
Updated:- 2022-12-27, 12:01 IST
image

Ashwin Kumar Mantra: हिन्दू धर्म में अश्विन कुमार को सूर्य पुत्रों के रूप में वर्णित किया गया है। इसके अलावा, अश्विन कुमार देवताओं के चिकित्सक भी माने जाते हैं। शास्त्रों में इस बात का उल्लेख मिलता है कि अश्विन कुमारों को आयुर्वेद का सर्वोच्च ज्ञान है और जो भी व्यक्ति इनकियो पूजा-अर्चना करता है उसे बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। 

हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स का कहना है कि अश्विन कुमार का एक दिव्य मंत्र है जिसका वर्णन आयुर्वेद में भी मिलता है। इस मंत्र के आयुर्वेदिक पद्धति द्वारा किये गए जाप से व्यक्त को 5 प्रकार की बीमारियों से निजात मिल सकती है। तो चलिए जानते हैं इस मंत्र के बारे में विस्तार से और इसके द्वारा ठीक होने वाली बीमारियों के भी बारे में। 

अश्विन कुमार का स्वास्थ्य मंत्र (Ashwin Kumar Mantra For Health)

Ashwin Kumar Mantra For Health

ॐ अश्विनी कुमाराय नमः।। तो यह है अश्विन कुमार (कौन हैं अश्विन कुमार) का वो मंत्र जिससे आप सेहत का वरदान पा सकते हैं। माना जाता है कि अश्वें कुमार के मंत्र जाप से दवा लगनी शुरू हो जाती है और बीमारी में आराम मिलने लगता है। 

इसे जरूर पढ़ें: 56 भोग छोड़ जब श्री कृष्ण ने खाए थे केले के छिलके, जानें रोचक कथा

अश्विन कुमार के स्वास्थ्य मंत्र की विधि (Ashwin Kumar Health Mantra Vidhi) 

Ashwin Kumar Health Mantra Vidhi

  • एक कटोरी में सरसों का तेल लें। 
  • उस तेल में गुलाब की पंखुड़ियां मिलाएं। 
  • गुलाब की 21 पंखुड़ियां मिलानी हैं। 
  • इन 21 पंखुड़ियों को मिलाते समय अश्विन कुमार के मंत्र का जाप करना है। 
  • यानी कि 21 पंखुड़ियों पर 21 बार मंत्रोच्चार। 
  • फिर इस तेल को शरीर पर लगाना है। 
  • ऐसा रात के समय करना है और अगले दिन सुबह स्नान कर लेना है। 

इसे जरूर पढ़ें: Astro Tips: नौकरी में आ रही हैं दिक्कतें तो बरगद के पेड़ के इन उपायों को आजमाकर देखें

अश्विन कुमार के स्वास्थ्य मंत्र के लाभ (Ashwin Kumar Health Mantra Benefits)

Ashwin Kumar Health Mantra Benefits

  • आयुर्वेदिक पद्धति से किया गया इस मंत्र का जाप आपको 5 प्रकार की बीमारियों से निजात दिला सकता है। 
  • चर्म रोग: इस मंत्र के प्रभाव से आपको चर्म से छुटकारा मिलता सकता है। 
  • मानसिक तनाव: इस मंत्र का जाप अगर आप रोजाना करेगे तो आपको मानसिक तनाव (मानसिक शांति के लिए मंत्र) से निजात मिल जाएगी। 
  • कमजोर हड्डियां: इस मंत्र का जाप आपकी कमजोर हड्डियों को मजबूत करता है। 
  • कान से जुड़े रोग: अगर इस मंत्र के जाप से कान से जुड़ी परेशानियां भी दूर सकती हैं। 
  • कमजोर याददाश्त: इस मंत्र के जाप से मेमोरी पॉवर बढ़ती है। 

 

तो ये थे अश्विन कुमार के मंत्र से मिलने वाले स्वास्थ लाभ। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: Shutterstock, Herzindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।