Wed Oct 7, 2026 | Updated 07:12 PM IST

Shardiya Navratri 2026: कलश स्थापना से पहले कर लें इन चीजों की तैयारी, पूजा में नहीं होगी भागदौड़

आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर प्रत्येक वर्ष शारदीय नवरात्रि पर्व का आरंभ होता है। अगर आप 9 दिनों तक चलने वाले इस पर्व पर कलश स्थापना करती हैं, तो नीचे लेख में दी गई सामग्री की लिस्ट नोट करें।
Updated:- 2026-10-07, 16:06 IST
Navratri 2026 vrat and bhog ingredients

Shardiya Navratri 2026 Kalash Sthapana: शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व मां दुर्गा की आराधना का बड़ा अवसर होता है। साल 2026 में नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर से हो रही है, जिसकी तैयारियां घरों में अभी से शुरू हो जाती हैं। पहले दिन होने वाली घटस्थापना यानी कलश स्थापना का विशेष महत्व है। अक्सर लोग पूजा के दिन ही सामग्री जुटाने में लग जाते हैं, जिससे आखिरी समय में काफी भागदौड़ और तनाव हो जाता है। अगर आप कलश स्थापना से पहले ही पूजा सामग्री, मंदिर की सफाई और व्रत की जरूरी चीजों की सही लिस्ट बना लेती हैं, तो आप बिना किसी परेशानी के मां दुर्गा का स्वागत कर सकते हैं। 

कलश स्थापना में लगने वाली जरूरी सामग्री

कलश स्थापना नवरात्रि की पूजा का जरूरी और पहला चरण होता है। इसके लिए कई पारंपरिक सामग्रियों की आवश्यकता पड़ती है, जिन्हें आखिरी वक्त पर ढूंढना मुश्किल हो सकता है। इसलिए पहले से ही इन चीजों को एकत्र कर लें। नीचे देखें पूरी लिस्ट-

kalsh sthapana 2026

  • कलश- तांबे, पीतल या मिट्टी का लोटा/कलश
  • नारियल- जटा वाला सूखा नारियल
  • पत्ते- आम या अशोक के 5 या 7 पत्ते
  • पानी शुद्ध जल और गंगाजल
  • कपड़ा- नारियल पर लपेटने के लिए लाल कपड़ा या चुनरी
  • सिक्का- एक-दो रुपये का सिक्का
  • सुपारी- 1 या 2 सुपारी
  • अक्षत- साबुत चावल
  • दूर्वा- हरी दूर्वा घास
  • इत्र व लौंग-इलायची सुगंधित इत्र, लौंग और इलायची
  • पात्र- मिट्टी का बड़ा कुंडा या पात्र
  • मिट्टी साफ एवं शुद्ध मिट्टी
  • जौ- साफ जौ के बीज
  • मौली या कलावा- लाल-पीला रक्षासूत्र
  • रोली या कुमकुम व हल्दी- स्वास्तिक और तिलक के लिए
  • चौकी- लकड़ी की चौकी और उस पर बिछाने के लिए लाल या पीला वस्त्र
  • दीपक व धूप- घी का दीपक, रुई की बाती, धूपबत्ती या अगरबत्ती और कपूर
  • फूल- ताजे लाल या पीले फूल और पुष्पमाला
  • प्रसाद- फल, पंचमेवा और मिठाई

इसे भी पढ़ें- नवरात्रि से कितने दिन पहले शुरू करें घर की सफाई? नोट करें रूम-बाय-रूम का 5 दिनों का 'ईजी क्लीनिंग प्लान'

मंदिर की साफ-सफाई और सजावट का काम

मां दुर्गा के आगमन से पहले घर और मंदिर की साफ-सफाई करना जरूरी माना जाता है। कलश स्थापना से एक दिन पहले पूरे घर की अच्छी तरह से सफाई कर लें। भगवान की मूर्तियों और तस्वीरों को साफ करके उनके स्थान को व्यवस्थित करें। मंदिर की चौकी पर नया लाल या पीला वस्त्र बिछाएं। इसके अलावा, ताजे फूल, मालाएं और दरवाजों पर लगाने के लिए अशोक या आम के पत्तों की तोरण की व्यवस्था भी पहले ही कर लें।

2 - 2026-10-07T154755.499

व्रत और भोग की सामग्री का पहले से तैयार करें स्टॉक

नवरात्रि के दौरान अधिकांश घरों में नौ दिनों तक या पहले और आखिरी दिन व्रत रखा जाता है। साथ ही, हर दिन मां को अलग-अलग प्रकार का भोग लगाया जाता है। आखिरी समय में रसोई में किसी तरह की असुविधा से बचने के लिए व्रत की सामग्री जैसे सेंधा नमक, कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा, सामा के चावल, मखाने, ड्राई फ्रूट्स, शुद्ध घी और दूध का स्टॉक पहले ही पूरा कर लें। भोग के लिए आवश्यक सामग्री घर पर होने से आप बिना किसी तनाव के समय पर प्रसाद तैयार कर सकेंगे।

1 - 2026-10-07T154754.204

Image Credit-ai

इसे भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि से पहले कर लें ये 5 तैयारियां, बाद में नहीं होगा पछतावा

किसी भी अनुष्ठान को सही समय या मुहूर्त पर करना अत्यंत शुभ फलदायी माना जाता है। हालांकि, स्थान और पंचांग के अनुसार मुहूर्त के समय में थोड़ा अंतर हो सकता है। इसलिए पूजा के दिन से एक दिन पहले अपने नजदीकी पंचांग या विश्वसनीय माध्यम से सटीक मुहूर्त की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। इस लेख में दी गई सामग्री की जानकारी पंडित राघवेंद्र तिवारी द्वारा ली गई है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-ai


FAQ
नारियल की सही स्थिति कलश पर कैसे रखनी चाहिए?
जटा वाले नारियल को लाल चुनरी या कलावा लपेटकर कलश के मुंह पर इस तरह रखें कि उसका मुंह साधक की ओर हो।
जौ बोने के लिए कैसी मिट्टी का प्रयोग करना चाहिए?
जौ बोने के लिए किसी साफ जगह या नदी के किनारे से लाई गई शुद्ध मिट्टी का ही प्रयोग करें।
कलश स्थापना से पहले पूजा स्थान की सफाई कैसे करें?
पूजा स्थल को अच्छी तरह साफ करके वहां गंगाजल छिड़कें और गोबर से लीपकर या रंगोली बनाकर पवित्र करें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।