Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि से पहले कर लें ये 5 तैयारियां, बाद में नहीं होगा पछतावा

Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि का त्योहार शुरू होने वाला है। ऐसे में पहले से सभी काम कर लेने से आपको अंतिम समय मेंभागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी और सब कुछ आसानी से हो जाएगा। यहां पढ़ें पूरी जानकारी।
Updated:- 2026-09-24, 18:51 IST
Shardiya Navratri 2026

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर से शुरू होने वाली है और इसका समापन 19 अक्टूबर 2026 को महानवमी के साथ होगा। 9 दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में व्रत, पूजा-पाठ, गरबा और ऑफिस की भागदौड़ एक साथ संभालनी पड़ती है। ऐसे में अक्सर हम पूजा सामग्रीलाना, व्रत के लिए सही डाइट प्लान करना या मंदिर की सफाई जैसी जरूरी चीजें आखिरी वक्त के लिए टाल देते हैं, जिसका पछतावा बाद में पूरे 9 दिन होता है। अगर आप चाहते हैं कि इस बार आपकी नवरात्रि बिना किसी हड़बड़ी और टेंशन के सिर्फ भक्ति और उत्साह के साथ बीते, तो ये 5 काम नवरात्रि शुरू होने से पहले ही निपटा लें।

नवरात्रि से पहले करें ये 5 तैयारियां

शारदीय नवरात्रि का त्योहार आने से पहले आप ये सभी काम कर लें ताकि बाद में आपको किसी भी तरह की दिक्कत न हो और आप अपना त्योहार खुशी से मना सकें।

1- घर और मंदिर की साफ-सफाई

अपने घर की सफाई आप 2-3 दिन पहले ही कर लें। अक्सर महिलाएं ऐसा करती हैं कि एक दिन पहले सब लेकर बैठती हैं, जिससे जल्दी-जल्दी में काम अच्छी तरह नहीं होता है और साथ ही काफी थकान हो जाती है। 

navratri

image credit- magnific

2- नकारात्मक और टूटी-फूटी चीजें हटाएं

सफाई करते वक्त अपने घर से सभी पुरानी और टूटी-फूटी चीजें, जैसे - टूटी हुई झाड़ू, खंडित मूर्तियां और टूटा हुआ शीशा हटा दें। इस तरह के सामान घर में नकारात्मक ऊर्जा लाती हैं।

shardiya navratri 2026

image credit- magnific

3- पूजा की सामग्री लिस्ट बनाएं 

शारदीय नवरात्रि की पूजा में आपको क्या-क्या सामग्री चाहिए इसकी लिस्ट आप पहले से ही बना लें। साथ ही सभी सामान जैसे- कलश स्थापना (घटस्थापना), रोली, मौली, आम के पत्ते, ज्वारे बोने के लिए मिट्टी का बर्तन और साफ मिट्टी पहले ही मंगवा कर रख लें।

4- व्रत की तैयारी

सभी महिलाएं नवरात्रि में पूरे व्रत नहीं रखती हैं। अगर आप पूरे 9 दिन उपवास रख रही हैं, तो सेंधा नमक, कुट्टू या सिंघाड़े का आटा, मखाना, फल और सूखे मेवे (ड्राई फ्रूट्स) पहले ही खरीद के रख लें।

यह भी पढ़ें- Navratri Day 9 Puja Vidhi & Mantra 2026: चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन इस विधि से करें मां सिद्धिदात्री की पूजा, हर मनोरथ होगा सिद्ध और धन से भरेगी तिजोरी

यह भी पढ़ें- Navratri Chunari Reuse Ideas: नवरात्रि के बाद माता की चुनरी को इधर-उधर रखने के बजाय इन 5 स्मार्ट तरीकों से करें इस्तेमाल

5- माता की चौकी सजाने की प्लानिंग 

नवरात्रि में माता रानी की चौकी काफी महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में उसे कैसे सजाना है इसकी योजना बना लें। साथ ही स्थापना करने का शुभ मुहूर्त भी पता कर लें ताकि आखिर में कोई दिक्कत न हो।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Main image credit- Gemini


FAQ
शारदीय नवरात्रि 2026 में कलश स्थापना का सामान पहले क्यों लाना चाहिए?
नवरात्रि के पहले दिन बाजार में बहुत भीड़ होती है और पूजा के सामान के दाम भी बढ़ जाते हैं। लिस्ट बनाकर पहले से सामान लाने से आखिरी वक्त की भागदौड़ से बच जाते हैं।
नवरात्रि से पहले घर से कौन सी चीजें निकालना शुभ माना जाता है?
वास्तु के अनुसार नवरात्रि से पहले टूटी झाड़ू, खंडित मूर्तियां, टूटा कांच और बेकार पड़ा कबाड़ घर से निकाल देना चाहिए। 
9 दिन व्रत रखने वालों को पहले से क्या तैयारी करनी चाहिए?
अगर आप पूरे 9 दिन व्रत रखने वाले हैं तो अपनी डाइट प्लान करें और सेंधा नमक, कुट्टू का आटा, मखाना और फलों का स्टॉक पहले से रख लें, ताकि व्रत के दौरान कमजोरी महसूस न हो।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।