Sun Oct 4, 2026 | Updated 03:10 PM IST

नवरात्रि से कितने दिन पहले शुरू करें घर की सफाई? नोट करें रूम-बाय-रूम का 5 दिनों का 'ईजी क्लीनिंग प्लान'

शारदीय नवरात्रि इस साल 11 अक्टूबर से शुरू होने वाली है। इससे पहले लोग अपने घरों की साफ-सफाई करते हैं। अगर आप इस काम को बिना स्ट्रेस और आसानी से करना चाहती हैं, तो नीचे लेख में बताया गया 5 दिनों वाला स्मार्ट हैक आजमा सकती हैं।
Updated:- 2026-10-04, 13:54 IST
Navratri home cleaning

5-Day Navratri Cleaning Plan: नवरात्रि की शुरुआत से कुछ दिन पहले से ही लोग अपने-अपने घरों की सफाई में लग जाते है। मगर भागदौड़ भरी जिंदगी के साथ यह काम काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में बहुत से लोग इस बात को लेकर अक्सर असमंजस में रहते हैं कि सफाई की शुरुआत कब और कैसे की जाए, ताकि काम बोझ न लगे। अगर आप भी इस बात से परेशान हैं कि नवरात्रि से कितने दिन पहले सफाई शुरू करें और इसे आसानी से कैसे पूरा करें, तो आज के इस आर्टिकल में हम आपके लिए '5 दिनों का रूम-बाय-रूम क्लीनिंग प्लान' लेकर आए हैं, जिसे अपनाकर आप बिना किसी स्ट्रेस के आराम से पूरे घर को चकाचक कर सकती हैं।

नवरात्रि से कितने दिन पहले शुरू करें सफाई?

सामान्य तौर पर, नवरात्रि शुरू होने से कम से कम 5 से 7 दिन पहले घर की डीप क्लीनिंग शुरू कर देना सबसे सही रहता है। अगर आपके घर का आकार बड़ा है या सामान ज्यादा है, तो आप एक हफ्ता पहले शुरुआत कर सकते हैं। वहीं, अगर समय कम है, तो नवरात्रि से ठीक 5 दिन पहले इस प्लान को अपनाना एकदम परफेक्ट है। इस तरह से काम बांटने पर न तो आप एक दिन में ज्यादा थकेंगी और न ही त्योहार के समय किसी तरह की हड़बड़ी होगी। 

इसे भी पढ़ें- चाय गिरते ही सोफे पर न घिसें कपड़ा, जान लीजिए सफाई का सही और आसान तरीका

1. पहला दिन: हॉल और लिविंग रूम की सफाई

सफाई की शुरुआत हमेशा घर के मुख्य हिस्से यानी लिविंग रूम या हॉल से करनी चाहिए, क्योंकि मेहमान और परिवार के लोग सबसे पहले यहीं आते हैं।

tricks-to-clean-your-living-room-in-hindi

  • सबसे पहले हॉल की छत के पंखे, जाले और ट्यूबलाइट को अच्छी तरह से झाड़ लें।
  • सोफे के कुशन, कवर्स और परदों को उतारकर धोने के लिए डाल दें।
  • सेंटर टेबल, टीवी यूनिट और शोकेस पर जमी धूल को साफ कपड़े से पोंछ लें।
  • आखिर में पूरे कमरे में अच्छी तरह झाड़ू लगाकर पोछा लगाएं, ताकि कमरा एकदम महकने लगे।

2. दूसरा दिन: किचन की डीप क्लीनिंग

किचन वह जगह है जहां माता का भोग और प्रसाद बनता है, इसलिए इसकी सफाई सबसे ज्यादा जरूरी होती है। नीचे जानें कैसे शुरू करें इसकी सफाई-

kitchen-cleaning-and-organizing-tips-for-summer-1741354258551

  • शुरुआत मसालों के डिब्बों, क्रॉकरी और ग्रॉसरी के सामान को बाहर निकालकर शेल्फ साफ करने से करें।
  • एग्जॉस्ट फैन,चिमनी और गैस चूल्हे पर जमी चिकनाई को गुनगुने पानी और डिशवॉश लिक्विड से साफ करें।
  • फ्रिज को अंदर और बाहर से अच्छी तरह पोंछकर साफ कर लें।
  • अंत में किचन की टाइल्स और फर्श की डीप क्लीनिंग करें ताकि वहां ताजगी बनी रहे।

3. तीसरा दिन: बेडरूम और वार्डरोब की सफाई

बेडरूम हमारे आराम करने की जगह है, इसलिए इसे व्यवस्थित करना जरूरी है। कमरे या अलमारी में उलझे पड़े कपड़े पूरे लुक को खराब कर देते हैं और स्ट्रेस भी बढ़ाता है। जानें कैसे करें सफाई?

cleaning-hacks-

  • अलमारी यानी वार्डरोब के कपड़ों को एक किनारे से तह लगाएं और जो कपड़े इस्तेमाल में नहीं हैं, उन्हें अलग कर दें।
  • बिस्तर की चादर, तकिए के कवर और मैट्ट्रेस प्रोटेक्टर को बदल दें।
  • बेड के नीचे की धूल साफ करें और ड्रेसिंग टेबल के सामान को व्यवस्थित करें।
  • कमरे की खिड़कियों और दरवाजों के कांच को साफ करके कमरे में फ्रेशनर छिड़कें।

4. चौथा दिन: पूजा घर की सफाई

नवरात्रि का मुख्य केंद्र हमारा पूजा घर या मंदिर होता है, इसलिए इसकी पवित्रता और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। नीचे जानें कैसे करें सफाई?

How-To-Clean-Temple-in-15-minute-1785392537581

  • मंदिर की मूर्तियों को साफ जल और दूध से स्नान कराकर साफ कपड़े से पोंछ लें।
  • लकड़ी या संगमरमर के मंदिर को अच्छी तरह चमकाएं।
  • पुरानी और सूखी हुई पूजन सामग्री, पूजा के बर्तनों (पीतल या तांबे के दीये और घंटी) को नींबू और पीतल की चमक से साफ कर लें।
  • इसके बाद साफ-सुथरा आसन बिछाकर पूजा की चौकी और हवन की तैयारियों का सामान एक जगह व्यवस्थित कर लें।

5. पांचवां दिन: बाथरूम और मुख्य द्वार की सफाई

सफाई के आखिरी दिन घर के उन हिस्सों पर ध्यान दें जो बाहर से नजर आते हैं और रोजमर्रा के काम में आते हैं। आखिर में इस जगह की सफाई करें। जानें कैसे?

toilet-should-be-clean-always-for-vastu

  • सबसे पहले बाथरूम की दीवारों, टाइल्स और फर्श की एसिड या क्लीनर से अच्छी तरह सफाई करें।
  • बाथरूम में मौजूद फालतू की चीजों को हटाएं और सेट करें।
  • इसके बाद घर के मुख्य द्वार (मेन गेट) को धोकर साफ करें।
  • शाम के समय मुख्य द्वार पर ताजे फूलों की माला और खूबसूरत रंगोली सजाएं।

इसे भी पढ़ें- सिंक की नाली से निकलते हैं छोटे-छोटे कीड़े? सोने से पहले करें यह आसान काम

इस तरह 5 दिनों का यह आसान प्लान पूरा करने के बाद आपका घर पूरी तरह चमक उठेगा और आप माता के स्वागत के लिए आसानी से तैयारी कर सकती हैं। यह पूरा प्लान आप 6 अक्टूबर से शुरू कर सकती हैं। इतना ही नहीं बल्कि आप इसे अपने हिसाब से कैसे अपनाना यह डिसाइड कर सकती हैं। 

Image Credit-ai


FAQ
नवरात्रि से पहले घर से कौन सी चीजें तुरंत हटा देनी चाहिए?
टूटे-फूटे बर्तन, बंद घड़ियां, फटे कपड़े, पुराना कबाड़ और कोई भी खंडित मूर्ति तुरंत घर से बाहर निकाल दें।
पूजा घर की सफाई करते समय किन बातों का ध्यान रखें?
मंदिर के पुराने फूल, जली हुई बत्तियां और खंडित तस्वीरें हटाकर गंगाजल छिड़कें और नए कपड़े बिछाएं।
घर की सीलन और नेगेटिविटी दूर करने के लिए पानी में क्या मिलाएं?
पोछा लगाते समय पानी में थोड़ा सा सेंधा नमक या फिटकरी मिलाएं, इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।