herzindagi
image

Shardiya Navratri Toran Design: नवरात्रि पर मुख्य द्वार से लेकर माता के मंदिर तक को सजाने में मदद कर सकते हैं ये लेटेस्ट तोरण डिजाइन

Toran Design 2024: त्योहार के मौके पर हम सभी अपने घर को सजाने के लिए अलग-अलग प्रकार के डेकोरेशन आइटम्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर घर के मुख्य द्वार पर तोरण न लगी हो तो सजावट फीकी-फीकी लगती है। यहां हम आपको नवरात्रि पर मुख्य द्वार से लेकर माता के मंदिर सजाने के लिए लेटेस्ट तोरण डिजाइन के बारे में बताने जा रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2024-10-01, 16:39 IST

How to make toran: त्योहार का मौका हो या पूजा-पाठ का घर की साज-सज्जा के बिना यह सब अधूरा है। इस मौके पर सभी लोग अपने घर को रंग- फूल और सजावट के सामान के साथ अलग-अलग आकार में सजाते हैं। त्योहार के मौके पर अक्सर लोग मुख्य द्वार पर आम और गेंदा से बने तोरण को लगाते हैं। तोरण बंधना शुभ माना जाता है, खासकर पूजा पर्व के मौके पर। बृहस्पतिवार से देवी मां को समर्पित नवरात्रि का पर्व शुरू होने वाला है। अगर आप भी मंदिर के द्वार पर तोरण बांधती हैं, तो यह हम आपको घर पर तैयार होने वाली लेटेस्ट तोरण डिजाइन के बारे में बताने जा रहे हैं।

पीले फूल से तैयार करें माला की लड़ी वाली तोरण (Simple toran design for home decoration)

Simple toran design for home decoration

नवरात्रि के मौके पर लोग अपने घर को फूल, आम और अशोक की पत्ती से घर को सजाते हैं। शुभता के मौके पर आप घर को सजाने के लिए गेंदा फूल की तोरण तैयार करते हैं। अगर आप कुछ नए स्टाइल में इसे बनाना चाहती है, तो सबसे पहले फूलों को एक डलिया में निकालकर इकट्ठा कर लें। ध्यान दें, कि टूटे या बेकार नहीं होने चाहिए। अब सुई और धागे से फूलों को पिरोते हुए माला बनाकर तैयार करें।
माला बनाते समय आप इसे अपने हिसाब से छोटा-बड़ा कर सकती हैं। माला बनाने के बाद इसे मोटी डोरी में एक-एक करके बांधे। बांधने के बाद अब आप इसे घर के मुख्य द्वार पर बांध सकती हैं। साथ आप चाहें तो कुछ फूलों की माला को यू आकार में फंसा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-Vastu Tips: घर में बंधनवार या तोरण लगाते समय वास्तु की इन बातों का रखें ध्यान, आएगी सुख समृद्धि

आम पत्ती से तैयार करें शकुं तोरण (Toran design for home decoration with mango leaves images)

Toran design for home decoration with mango leaves images

त्योहार के पर्व पर आम की पत्तियों का खासतौर से इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही आम की पत्तियों से तैयार तोरण को बांधा जाता है। अगर आप आम की पत्ती से अलग तरीके से तोरण बनाना चाहती हैं, तो शकुं तोरण बनाकर तैयार कर सकती हैं। इसे बनाना काफी आसान है।

  • इसके लिए पत्ती को धोकर डंठल सहित डलिया में रखें।
  • अब कैंची की मदद से डंठल के किनारे को नीचे की ओर आधा काटकर फोल्ड करें।
  • इस प्रक्रिया को पत्ती के दूसरे हिस्से को काटने के लिए करें।
  • फोल्ड किए हुए हिस्से को क्रॉस करते हुए अंदर से बाहर की ओर निकालें।
  •  इस तरीके को दूसरे छोर की पत्ती के साथ भी करें।
  •  फंसाने के बाद दोनों हिस्से को हल्के हाथ से खींचकर शंकु का आकार दें।
  • इन्हें आप धागे पर फूल लगाते हुए जोंड़े।

सफेद फूल से बनाएं लटकन तोरण (Flower toran design)

Flower toran design

घर को सजाने के लिए आप सफेद फूल की मदद से लटकन तोरण बनाकर लगा सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको अधिक मात्रा में फूल की जरूरत पड़ेगी। हालांकि आप इसे अपने हिसाब से मोटा या पतला बना सकती हैं। लटकन तोरण  बनाने के लिए सबसे पहले सफेद और पीले रंग के फूलों को इकट्टा कर लें। अब सुई और धागे से पिरोते हुए सफेद और पीले फूल से तीन लंबी माला बनाएं। इन्हें बनाने के बाद तीन छोटी-छोटी लटकन बनाएं। माला को बनाने के बाद दरवाजे के मुख्य द्वार के किनारे को नाप एक दूसरे से बांधकर लटकाएं। लटकन को आप माला के बीच में बांधे।

इसे भी पढ़ें-एक या दो नहीं...आम की पत्तियों से बनाएं इन 5 तरीके के तोरण


इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

Image credit- Freepik, Amazon

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।