इस साल 15 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि शुरू होंगे। मां दुर्गा के इस पर्व को पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस पर्व पर कई लोग व्रत रखते हैं और माता दुर्गा की पूजा भी करते हैं। इस दिन पर कई भक्त नौ दिन का व्रत भी करते हैं। मां दुर्गा के आगमन पर लोग कई तरह से घर की सजावट करते हैं। घर के मंदिर को भी लोग अलग-अलग तरीकों से सजाते हैं।
फूलों को सजावट के लिए कई तरह से उपयोग किया जाता है। शारदीय नवरात्रि पर आप फूलों को अलग-अलग डिजाइन के रूप में करके मंदिर को सजा सकती हैं। फूलों से सजावट करने के लिए आपको सबसे पहले मंदिर की सफाई करनी होगी और इसके बाद फूलों की माला बनाएं और उसे अलग-अलग तरह से डिजाइन करके मंदिर के बार्डर पर लगाएं।
इसके बाद फूलों की पंखुड़ियों को आप मंदिर के नीचे वाले भाग में और माता की चरणों की तरफ भी डाल सकती हैं। इससे मंदिर दिखने में बहुत सुंदर लगेगा।
इसे जरूर पढ़ें- Diwali Thali Decoration: इस दिवाली पूजा की थाली को यूं सजाएं
शारदीय नवरात्रि पर आप लाल रंग की फेयरी लाइट्स का यूज कर सकती हैं और सुंदर तरह से मंदिर को सजा सकती हैं। इसके लिए आपको कुछ लाइट्स वाली लैंप लेनी होंगी और मंदिर के साइड में रखना होगा। इसके अलावा आप फेयरी लाइट्स को फूलों की डिजाइन बनाकर मंदिर में लगाना होगा। आप मंदिर के सामने रंगोली भी बना सकती हैं और उसमें दीए भी रख सकती हैं।
अगर आप मंदिर को न्यू लुक देना चाहती हैं तो आप रंगीन पेपर्स की मदद ले सकती हैं। इसके लिए आपको बस कुछ डिजाइन में रंगीन पेपर्स को कट करना होगा और फिर उन्हें एक छोटे धागे में बांधकर मंदिर में लगा सकती हैं। इसके बाद इन पेपर्स के साथ आप बैलून भी लगा सकती हैं।
Diwali 2023: दिवाली में जरूर लगाएं ये 3 मंगलकारी तोरण, मां लक्ष्मी का होगा वास
इन तरीकों से आप मंदिर को नया लुक दे सकती हैं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।