इस साल 15 अक्टूबर 2023, रविवार से शारदीय नवरात्रि पर्व की शुरुआत होने जा रही है। हर घर में मां दुर्गा के इस पर्व को बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसमें भक्त नौ दिन का व्रत करते हैं और इन नौ दिनों में सिर्फ फलाहार ही लेते हैं।
नौ दिन के उपवास के बाद नवमी के दिन कन्या पूजन और हवन आदि के बाद वह भोजन ग्रहण करते हैं। कई लोग नवरात्रि के 10वें दिन भी कन्या पूजन करते हैं। आप इस नवरात्रि पर माता रानी को खुश करने के लिए मुख्य द्वार को बेहद खूबसूरत तरीके से सजा सकते हैं।
कन्या पूजन से पहले ही आप अपने घर के मुख्य द्वार की सजावट कर लें। आज हम आपको ऐसे ही कुछ तरीके बताने वाले हैं, जिससे नवरात्रि पर आपके घर का द्वार बेहद खूबसूरत लगेगा।
इस बार नवरात्रि पर आप माता रानी को खुश करने के लिए रंगोली बना सकते हैं। छोटी-छोटी कन्याएं जब आपके घर पर प्रवेश करेंगी, तो वह रंगोली देखकर काफी खुश होएंगी। अगर आप नवरात्रि पर कन्याओं को खुश करने में सफल हो गए, तो समझ जाइए की माता रानी आपसे प्रसन्न हो गई हैं। (पूजा की थाली को यूं सजाएं)
इसे भी पढ़ें- Rangoli Design 2023: ये रहा रंगोली का सबसे बेस्ट डिजाइन, सब देखकर कहेंगे- वाह! वाह! क्या बात है!
कन्या बुलाने से पहले ही आप अपने घर के द्वार की सजावट कर लें। आप फूलों की मदद से भी अपने घर को सजा सकते हैं। फूलों की मिठी-मिठी खुशबू माता रानी को प्रसन्न करने में सहायता करेगी। (कपूर का छोटा सा टुकड़ा है फायदेमंद)
इसे भी पढ़ें- Camphor Remedies: आरती में करें कपूर का इस्तेमाल, मिलेंगे अनगिनत फायदे
नवरात्रि पर आप अपने घर का द्वार दिए से भी सजा सकते हैं। ऐसा करने से आपका घर का द्वार काफी आकर्षक लगेगा और माता रानी भी काफी खुश हो जाएंगी।
आप अपने घर का द्वारा स्मार्ट बल्ब या फिर फैंसी लाइट की मदद से भी सजा सकती हैं। नवरात्रि पर घर की रौनक बढ़ाने का ये आइडिया सबको काफी पसंद आएगा।
आज के आर्टिकल में बस इतना है। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।