Sat Sep 12, 2026 | Updated 07:28 AM IST

फ्रांस में करनी है पढ़ाई तो इन 3 स्कॉलरशिप में कर सकते हैं अप्लाई

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि चार स्कॉलरशिप के बारे में जिसमें अप्लाई करके आप फ्रांस में पढ़ाई कर सकते हैं। 
Updated:- 2022-11-16, 18:44 IST
image

भारतीय छात्रों के लिए कई प्रकार की स्कॉलरशिप विदेशों में दी जाती हैं। अगर आप भी इस बार विदेश में पढ़ाई करने की सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि फ्रांस में अंडर ग्रेजुएशन से लेकर रिसर्च लेवल की पढ़ाई के लिए कई स्कॉलरशिप्स मिलती हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे चार स्कॉलरशिप के बारे में जिसमें आप अप्लाई कर सकते हैं। 

1)द एफिल स्कॉलरशिप

scholarships offered in france for indian students

आपको बता दें कि इस स्कॉलरशिप में कुछ विषयों को शामिल किया गया है। जिसमें  इकोनॉमिक्स, मैनेजमेंट, लॉ, इंजीनियरिंग और पॉलिटिकल साइंस है। इस स्कॉलरशिप में आप जनवरी तक अप्लाई कर सकते हैं। इस स्कॉलरशिप को फ्रेंच मिनिस्ट्री ऑफ यूरोप और फॉरेन अफेयर्स ने शुरू किया है।

इस स्कॉलरशिप के अनुसार पोस्ट ग्रेजुएशन में छात्रों को 1181 यूरो प्रति महीने यानी की 12-36 महीने के लिए दिए जाते हैं और पीएचडी करने वाले छात्रों को 1400 यूरो प्रति महीने यानी 10 महीने के लिए दिए जाते हैं। (आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें)

इसे ज़रूर पढ़ें-जानिए बीए करने के बाद क्या हो सकते हैं टॉप करियर

2)चारपक रिसर्च इंटर्नशिप प्रोग्राम

इस स्कॉलरशिप के अनुसार जो भारतीय छात्र साइंस, इंजीनियरिंग और इकोनॉमिक्स की पढ़ाई फ्रांस में कर रहे हैं और अपना किसी विषय में ट्रेनिंग कोर्स भी करना चाहते हैं तो वह इसमें अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई करने के लिए छात्र को इन विषयों में पोस्ट ग्रेजुएशन करना आवश्यक होता है।

स्कॉलरशिप में हर माह 310 यूरो दिए जाएंगे और इसके साथ-साथ मेडिकल इंश्योरेंस 250 यूरो हर साल दी जाती है और स्टूडेंट वीजा में लगभग पांच हजार की छूट भी होती है। इस स्कॉलरशिप में अप्लाई आप फरवरी तक कर सकते हैं। (आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें)

इसे ज़रूर पढ़ें-12 वीं पास महिलाओं को भी मिल सकती है सरकारी नौकरी

3) ट्रस्ट स्कॉलरशिप

आपको बता दें कि फ्रैंको इंडियन एजुकेशनल ट्रस्ट के द्वारा भारत में फ्रांसीसी दूतावास की सहायता के लिए यह स्कॉलरशिप शुरू की गई है। इस स्कॉलरशिप में आवेदन के लिए भारतीय छात्र-छात्राओं की उम्र 30 साल से कम होनी चाहिए। इस स्कॉलरशिप में आवेदन करने पर 16,500 रुपये हर माह छात्रों को दिए जाते हैं।

आपको बता दें कि अगर आप इस स्कॉलरशिप में आवेदन करते हैं तो आपका एक कोर्स किसी भारतीय संस्थान से होना चाहिए।(आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें)

इन स्कॉलरशिप में आवेदन करके आप फ्रांस में पढ़ाई कर सकते हैं और अपनी आर्थिक जरूरतों को भी पूरा कर सकते हैं।उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

 

 

image credit- freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।