Sawan 2023: भगवान शिव के दरबार में करें ये काम, परेशानियों से मिलेगी मुक्ति

Sawan 2023 Upay: सावन भगवान शिव का प्रिय महीना है। माना जाता है कि भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सावन का महीना सर्वश्रेष्ठ होता है।
वहीं, ज्योतिष शास्त्र में सावन के दौरान कुछ उपायों को करने की सलाह दी जाती है। सावन में किये गए उपाय फलित भी होते हैं और शुभता लाते हैं।
ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें सावन का एक ऐसा ही उपाय बताया है। एक्सपर्ट की राय है कि यह एक उपाय ही शिव जी का साथ दिला सकता है।
ऐसे में आइये जानते हैं कि कौन सा है वो उपाय जिसे करने से न सिर्फ भगवान शिव जल्दी प्रसन्न हो जाएंगे बल्कि उनकी असीम कृपा भी प्राप्त होगी।
भगवान शिव के आगे जलाएं दीपक
- सावन में भगवान शिव (भगवान शिव के प्रतीक) की पूजा का विधान है। शिवलिंग पूजा से भक्तों के कष्ट दूर हो जाते हैं।
- जीवन में शांति, सुख, समृद्धि, संपन्नता आदि वास करने लगते हैं और भाग्य साथ देने लगता है।
- ऐसे में आपको करना बस यह है कि शिवलिंग के आगे मिट्टी का दीपक जलाना है।
यह भी पढ़ें: Sawan 2023: सावन में न करें ये गलतियां, भगवान शिव हो सकते हैं नाराज़
ऐसा होना चाहिए दीपक
- दीपक जलाते समय आपको एक बाती नहीं बल्कि उसमें आठ बातियां लगानी हैं।
- सावन में भगवान शिव के आगे आठ बाती वाला दीपक जलाने का बहुत महत्व है।
- आठ बाती का दीपक घर में आठों दिशाओं से देवताओं की कृपा बरसाता है।
इस तेल से जलाएं दीपक
- शिवलिंग के आगे जलाने वाला दीपक सरसों के तेल या घी में नहीं जलाना है।
- आपको महुआ तेल में आठ बाती वाला दीपक जलाना है।
- महुआ तेल भगवान शिव का अति प्रिय माना जाता है।
यह भी पढ़ें: Sawan 2023: आठ नहीं सिर्फ 4 सोमवार रखे जाएंगे व्रत, जानें कौन से सोमवार मान्य नहीं
महुआ तेल का दीपक जलाने के लाभ
- महुआ तेल में आठ बाती वाला दीपक (दीपक की लौ की दिशा) जलाने से कर्ज से मुक्ति मिलती है।
- कैसा भी लोन इस उपाय को करने के बाद आसानी से निपट जाएगा।
- महुआ तेल में आठ बाती वाला दीपक जलाने से बीमारियां दूर होती हैं।
- आपको बस यह एक उपाय सावन के 28 दिनों तक करना है।
- दीपक जलाने के बाद 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का 108 बार जाप करें।
- इस उपाय को करने से आपको खुद ही शुभ परिणाम दिखने लगेंगे।
सावन के महीने में आप भी शिव जी के सामने बस ये एक उपाय कर भगवान शिव का साथ और उनका आशीर्वाद पा सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।