Sawan 2023: आठ नहीं सिर्फ 4 सोमवार रखे जाएंगे व्रत, जानें कौन से सोमवार मान्य नहीं

Sawan Somwar 2023 Vrat: सावन का महीना शुरू हो चुका है। इस साल सावन का महत्व कही अधिक है क्योंकि सावन दो महीना का होने वाला है।
दो महीने तक चलने वाले सावन में आठ सोमवार तिथियां आएंगी। हालांकि आठों सोमवार व्रत रखा जाएगा या नहीं इस बात को लेकर लोगों में उलझन है।
दूसरा सावन महीना अधिक मास में पड़ेगा जिसे हिन्दू धर्म में अशुभ माना जाता है। ऐसे में इस माह के सोमवार व्रत मान्य होंगे या नहीं यह जानना जरूरी है।
ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ. राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि कौन-कौन सी सोमवार तिथियों के व्रत मान्य होंगे और किस सोमवार को व्रत नहीं रखा जाना है।
कौन सी सोमवार तिथियां मान्य?
- 10 जुलाई
- 17 जुलाई
- 31 अगस्त
- 28 अगस्त
यह भी पढ़ें: Sawan 2023: सावन में करें खुद भगवान शिव के लिखे इस स्तोत्र का पाठ, हर कष्ट होगा दूर
कौन सी सोमवार तिथियां अमान्य?
- 24 जुलाई
- 31 जुलाई
- 7 अगस्त
- 14 अगस्त
क्यों हैं 4 ही सोमवार शुभ?
- सवान का पहला चरण 4 जुलाई, दिन मंगलवार (मंगलवार के उपाय) से 17 जुलाई, दिन सोमवार तक होगा।
- इसके बाद 18 जुलाई, दिन मंगलवार से 16 अगस्त, दिन बुधवार तक मलमास चलेगा।
- ऐसे में मलमास के दौरान आने वाले सोमवार मान्य नहीं होंगे और न ही व्रत रखा जाएगा।
- मलमास में आने के कारण सोमवार तिथियां शुभ योग में नहीं पड़ रही हैं।
- इसलिए इन चार तिथियों पर सोमवार व्रत नहीं रखा जाएगा।
- जबकि भगवान शिव की पूजा सभी सोमवारों पर की जा सकती है।
- हालांकि, कुछ क्षेत्रों में मलमास में आने वाले सोमवार के व्रत का पालन भी किया जाएगा।
- मान्यता है कि मलमास भगवान विष्णु का प्रिय माह होता है।
- ऐसे में इस दौरान भगवान विष्णु की पूजा को अधिक महत्व दिया जाता है।
- इसका अर्थ ये नहीं कि शिव पूजन नहीं करना चाहिए, बस व्रत का पालन अमान्य है।
यह भी पढ़ें: Sawan Horoscope 2023: सावन के महीने में किन राशियों के चमकेंगे सितारे, जानें राशिफल
क्या विशेष करें मलमास और सावन माह में?
- मलमास में भगवान विष्णु के विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ अवश्य करें।
- वहीं, सावन में भगवान शिव के महामृत्युंजय मंत्र और शिव हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
- भगवान शिव और श्री हरि विष्णु की साथ में पूजा करना भी शुभ माना जाता है।
आप भी सावन सोमवार का व्रत रखने से पहले सही तिथियों के बारे में जान लें। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।