
हिंदू धर्म में सावन के महीने का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान शिव पृथ्वी पर वास करते हैं और जगतपिता नारायण का स्थान ले लेते हैं। सावन के महीने में महादेव ही सृष्टि का संचालन करते है। ऐसे में सावन का महीना शिव भक्तों के लिए विशेष होता है। इस बार वर्ष 2020 में सावन का महीना 6 जुलाई से शुरू हो रहा है। भोपाल के ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखार्विंद विनोद सोनी पोद्दार बताते हैं, 'इस बार सावन का आरंभ सोमवार के दिन से और समापन भी सोमवार को ही हो रहा है। इतना ही नहीं, इस बार सावन की शुरुआत उत्तराषाढ़ा नक्षत्र वैधृति योग तथा कौलव करण प्रतिपदा तिथि से हो रही है। साथ ही इस दिन सोमवार होने से इस वर्ष सावन का महीना विशेष रूप से फलदायक रहेगा।'
अगर हिंदी पंचांग को आधार माना जाए तो इस वर्ष 5 जुलाई सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर से ही सावन का महीना शुरू हो जाएगा। मगर इस दिन पूर्णिमा है और चंद्र ग्रहण भी पड़ रहा है, इसलिए सोमवार 6 जुलाई से ही सावन के महीने की शुरुआत मानी जाएगी। इस बार सावन का महीना 3 अगस्त, रक्षाबंधन के दिन तक रहेगा। ज्योतिषाचार्य विनोद सोनी पोद्दार बताते हैं, 'इस वर्ष सावन में 36 शुभ योग पड़ रहे हैं। यह सभी के लिए अच्छे हैं और इससे खूब बारिश हो सकती है।'
इसे जरूर पढ़ें: शिवलिंग का 7 अलग-अलग धाराओं से करेंगी अभिषेक तो मिलेंगे ये 7 फल

भगवान शिव को सावन का महीने अति प्रिय है। इस माह में जो भी भगवान शिव की पूजा करता है या उनके व्रत रखता है, उससे प्रसन्न होकर भगवान शिव विशेष फल देते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि सावन के महीने में आप भगवान शिव के कितने प्रकार के व्रत रख सकते हैं।
सावन सोमवार व्रत - सावन के महीने में पड़ने वाला हर सोमवार शुभ होता है। इस दिन आप भगवान शिव की पूजा करें और उनका व्रत भी रखें।
सोलह सोमवार व्रत - सावन को हिंदू धर्म में एक पवित्र महीना माना गया है। अगर आप मनचाहा जीवनसाथी चाहते हैं तो आप सावन के महीने से सोलह सोमवार व्रत शुरू कर सकते हैं।
प्रदोष व्रत - भगवान शिव और मां पार्वती का यह व्रत बहुत ही फलदायक होता है। अगर आप इसे शुरू करना चाहते हैं तो सावन का महीना इसके लिए सबसे शुभ होता है।
इसे जरूर पढ़ें: आखिर क्यों होती है सावन में इन कामों को करने की मनाही, जानिए
6 जुलाई- पहला सोमवार
13 जुलाई- दूसरा सोमवार
20 जुलाई- तीसरा सोमवार
27 जुलाई 2020- चौथा सोमवार
3 अगस्त- पांचवा सोमवार

10 जुलाई - मोनी पंचमी
14 जुलाई-मंगला गौरी व्रत
16 जुलाई- एकादशी
18 जुलाई- प्रदोष
20 जुलाई- सोमवती अमावस्या
23 जुलाई - हरियाली तीज
25 जुलाई- नागपंचमी
3 अगस्त- रक्षाबंधन
पूरे विधि-विधान के साथ अगर आप सावन में भगवान शिव की पूजा और व्रत करते हैं तो आपको इसका शुभ फल अवश्य ही मिलता है। सावन के महीने में आप चाहें तो महामृत्युंजय मंत्र का जाप और रुद्राभिषेक भी कर सकते हैं। इससे हर प्रकार की बाधा और रोग दूर होते हैं। धर्म से जुड़ी और भी रोचक बातें जानने के लिए जुड़े रहें HerZindagi से।
Image credit: freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।