Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:06 AM IST

रूम हीटर खरीदने से पहले रखें इन बातों का ध्यान, बिजली बिल आएगा कम

अगर आप भी रूम हीटर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो फिर आपको इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहिए।  
Updated:- 2022-11-23, 15:54 IST
image

सर्दी के मौसम में लगभग हम सभी का हाल एकदम बुरा हो जाता है। सर्दी के बचने के लिए हम और आप कितना भी मोटा कपड़ा पहन लें कोई फर्क नहीं पड़ता है। कई बार अधिक ठंड पड़ने की वजह से घर के छोटे बच्चे भी बीमार पड़ जाते हैं। इसलिए ठंड से बचने के लिए कई लोग रूम हीटर का इस्तेमाल करते हैं।

सर्दी के बचने के लिए आप भी रूम हीटर खरीने का प्लान ज़रूर बना रहे होंगे, लेकिन अगर आप गलत रूम हीटर खरीद लेते हैं तो फिर कई समस्याओं से भी परेशान रहते हैं। ऐसे में सही रूम हीटर खरीदना एक ज़रूरी काम हो जाता है।

इस लेख में हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप घर के लिए परफेक्ट रूम हीटर खरीद कर सकते हैं। आइए जानते हैं।

वॉट का रखें ध्यान 

how to select good room heater

सर्दी के बचने के लिए आप किसी भी ब्रांड का रूम हीटर खरीद रहे हैं तो सबसे पहले आपको वॉट पर ध्यान देने की ज़रूरत है। जी हां, आप कितने वॉट का रूम हीटर खरीद रहे हैं इससे सीधा बिजली बिल पर असर पड़ता है। अगर आप अधिक वॉट का रूम हीटर खरीद रहे हैं तो बिजली भी अधिक खपत होती है। ऐसे में आप कम वॉट का और बेस्ट रूम हीटर ही खरीदने प्लान करें। 1000-2000  वॉट का रूम हीटर बेस्ट माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: खरीदने वाले हैं पेन ड्राइव तो इन बातों का ज़रूर रखें ध्यान

टेंपरेचर सेटिंग का रखें ध्यान 

room heater buying tips

वॉट का ध्यान रखने के बाद आपको टेंपरेचर सेटिंग का भी ध्यान रखना चाहिए। कई बार कुछ रूम हीटर का टेंपरेचर पहले से सेट होता और आप उसे न कम कर सकते हैं और न ही अधिक कर सकते हैं।

ऐसे में अलग-अलग हीट सेटिंग वाला ही रूम हीटर खरीदने का प्लान करें। अगर टेंपरेचर सेटिंग करने वाला रूम हीटर लेते हैं तो अपने कमरे के हिसाब से टेंपरेचर को कम और अधिक कर सकते हैं। इससे बिजली बिल की भी बचत होती है। (रूम हीटर की सफाई के लिए टिप्स)

पावर कट का रखें ध्यान 

tips to select good room heater

किसी एक व्यक्ति का नहीं बल्कि कई सारे लोगों की राय है कि घर के लिए ऐसे रूम हीटर का चुनाव करना चाहिए जिसमें पवार काट का ऑप्शन हो। जी हां, इससे एक निश्चित तापमान पर पहुंचने के बाद रूम हीटर अपने आप बंद हो जाता है। इससे शॉर्ट सर्किट का भी डर नहीं रहता है। अगर वोल्टेज कम हो तो रूम हीटर को कोई नुकसान भी नहीं होता है।

हैंडी रूम हीटर खरीदने का प्लान करें

अन्य टिप्स की तरह आपको इस टिप्स को भी फ़ॉलो करना चाहिए। जी हां, अगर रूम हीटर हैंडी यानि पोर्टेबल है तो एक जगह से दूसरी जगह आप आसानी से लेकर जा सकते हैं। कई लोग ऐसा रूम हीटर खरीद लेते हैं जिसे उठाना आसान नहीं होता है। (500 रुपये से भी कम में खरीदें ये रूम हीटर)

 

इसे भी पढ़ें: नया फोन खरीदते समय इन चार फीचर्स पर जरूर करें फोकस, बाद में नहीं पड़ेगा पछताना

इन बातों का भी रखें ध्यान 

room heater buying tips in hindi

  • बच्चे और पालतू जानवर का ध्यान रखते हुए भी रूम हीटर खरीदने का प्लान करें।
  • हीटिंग एलिमेंट अच्छा होता है तो रूम हीटर उतना ही सही माना जाता है।
  • आप सिंगल या डबल रॉड वाले रूम हीटर खरीदने का प्लान बना सकते हैं।
  • अधिक आवाज करने वाले रूम हीटर को खरीदने से बचें।
  • जिस रूम हीटर को आप आसानी से साफ कर सकते हैं उसे ही खरीदने का प्लान करें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। लेख के अंत में कमेंट सेक्शन में आप भी ज़रूर कमेंट करें।

Image Credit:(@freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।