(Republic day inspired rangoli design using old bangles) हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। यह राष्ट्रीय त्योहार है, जिसे भारतवासी बड़े ही धूमधाम के साथ सेलिब्रेट करते हैं। 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू हुआ था। इस खास मौके पर हर जगह तिरंगे नजर आते हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर स्कूलों और कॉलेज में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। वहीं, कई कार्यक्रमों में रंगोली बनाई जाती है। अगर आप भी इस स्पेशल दिन में अपने घर में रंगोली बनाना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ खास डिजाइन के बारे में बताएंगे, जिससे आपका मन देशभक्ति से भर जाएगा।
गणतंत्र दिवस के मौके पर आप तिंगा डिजाइन में कई तरह की रंगोली बना सकते हैं। आज हम आपको तिरंगे के स्टाइल में कई रंगोली डिजाइन बताएंगे।
गणतंत्र दिवस के मौके पर आप अपनी रंगोली में जवानों को दिखा सकते हैं। खासतौर पर अगर आप अपने बच्चों में देशभक्ति की भावना को बढ़ाना चाहते हैं, तो जवानों को अपनी रंगोली में जरूर दिखाएं। हमारे देश में जवान निस्वार्थ भाव से बॉर्डर पर तैनात रहते हैं। ऐसे में अगर आप रंगोली में जवानों को दिखाएंगे, तो यह एक अच्छा मैसेज है।
अगर आप कुछ अलग मैसेज देना चाहते हैं, तो अपनी रंगोली में राष्ट्रीय ध्वज बनाएं। यह काफी अलग डिजाइन है। खासतौर पर अगर आपका बच्चा किसी प्रोग्राम में भाग ले रहा है, तो उन्हें इस डिजाइन की रंगोली बनाना दिखा सकते हैं। ऐसा करने से उनके मन में राष्ट्रीय ध्वज (राष्ट्रीय ध्वज फैक्ट्स) के प्रति मान-सम्मान बढ़ेगा। साथ ही ये बहुत आसानी से भी बन जाएगा।
यह विडियो भी देखें
इसे जरूर पढ़ें - गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को क्यों मनाया जाता है?
रंगोली में आप तीन रंग का मोर बहुत सुंदर तरीके से बनाकर दिखा सकते हैं। मोर (मोर पंख उपाय) हमारे देश की राष्ट्रीय पक्षी है। साथ ही यह डिजाइन बहुत शानदार दिखता है। आप इसे ऑफिस, स्कूल और कॉलेज किसी भी कार्यक्रम में आसानी से बनाया जा सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - Republic Day Weekend: 26 जनवरी को आजादी से जुड़ी इन ऐतिहासिक जगहों को करें एक्सप्लोर
गणतंत्र दिवस के इस राष्ट्रीय त्योहार पर अगर आप चाहें तो भारत का खूबसूरत नक्शा भी सुंदर और आकर्षित बना सकते हैं। जिसको आप ऑरेंज, ग्रीन और व्हाइट कलर से फिल कर सकते हैं। इतना ही नहीं आप चाहें तो इसके आस पास दीपक या कैंडल भी जला सकते हैं। रंगोली में आप रंगों की जगह फूलों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
गणतंत्र दिवस के मौके पर आप अपने घर पर या शिक्षण संस्थान आदि में इस तरह के जल्दी बनने वाले रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। यह दिखने में भी खूबसूरत लगेंगे। साथ ही, इसे बनाने में आपको बहुत ज्यादा समय खर्च करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।