Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:07 AM IST

Independence Day 2023: पिंगली वेंकैया ने डिजाइन किया था राष्ट्रीय ध्वज, जानिए उनसे जुड़ी कुछ खास बातें

Independence Day 2023:भारतीय झंडे को डिजाइन करने वाले पिंगली वेंकैया के बारे में हम आपको कुछ खास बातें बताने वाले हैं। जानिए इनसे जुड़ी कुछ खास बातें।   
Updated:- 2023-08-08, 13:32 IST
image

Independence Day 2023: पिंगली वेंकैया के लिए भारत का राष्ट्रीय ध्वज को तैयार करना इतना आसान नहीं था। पांच साल तक दुनिया भर के देशों के झंडे का अध्ययन करने के बाद पिंगली वेंकैया ने साल 1921 में राष्ट्र के लिए तिरंगे को डिजाइन किया था। इसके बाद राष्ट्र के तिरंगे को साल 1931 में स्वीकार किया गया था। हालांकि, आज भी काफी कम लोग जानते हैं कि तिरंगे को पिंगली वेंकैया नामक शख्स ने डिजाइन किया था।

सालों तक किया अध्ययन

बता दें कि राष्ट्रीय ध्वज को बनाना इतना आसान नहीं था। पिंगली वेंकैया ने साल 1916 से लेकर 1921 तक दुनियाभर के देशों के झंडों का अध्ययन किया था। इसके बाद साल 1921 में भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का निर्माण हुआ। भारत के राष्ट्रीय ध्वज को बनाने का उद्देश्य लोगों को एक साथ जोड़ने का था। वहीं साल 1921 में महात्मा गांधी ने पिंगली वेंकैया द्वारा तैयार किए गए झंडे को स्वीकृति दी थी।

महात्मा गांधी ने भी दिए थे सुझाव

pingali venkayya

पहले राष्ट्रीय ध्वज में केवल लाल और हरे रंग की पट्टी थी और इसके बीच गांधी जी का चरखा स्थापित था। बता दें कि महात्मा गांधी के सुझाव पर ध्वज में सफेद रंग भी शामिल किया गया। इसके बाद साल 1931 तक कांग्रेस की हर बैठक में इसी झंडे का प्रयोग होता रहा था।  बता दें, राष्ट्रीय ध्वज में रंग को लेकर तरह-तरह के वाद-विवाद चलते रहे थे।

इसे भी पढ़ें: किन अवसरों पर झुका दिया जाता है राष्ट्रीय ध्वज, जानें इससे जुड़ी जानकारी

राष्‍ट्रीय ध्‍वज को 1947 में अपनाया गया था

भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का डिजाइन बनाने वाले पिंगली वेंकैया के सम्मान में भारत सरकार ने उनके नाम पर डाक टिकट जारी किया था। राष्ट्रीय ध्वज बनाने के बाद पिंगली वेंकैया "झंडा वेंकैया" के नाम से लोगों के बीच लोकप्रिय हो गए थे। भारतीय राष्‍ट्रीय ध्‍वज को इसके वर्तमान स्वरूप में 22 जुलाई 1947 को आयोजित भारतीय संविधान सभा की बैठक के दौरान अपनाया गया था।

इसे भी पढ़ें: क्या एफडी से बेहतर है राष्ट्रीय बचत पत्र? जानें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

 

Photo Credit: instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।