Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:03 AM IST

मौत गांव के बाहर हुई तो शव की एंट्री बंद, सदियों पुरानी है यह अजीबोगरीब परंपरा

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक ऐसा गांव है, जहां की अनोखी परंपरा के बारे में सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। इस गांव में हादसे में हुई मौत के बाद शव को गांव की सीमा में प्रवेश नहीं दिया जाता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
Updated:- 2026-08-31, 19:59 IST
image

मध्य प्रदेश में ऐसे कई गांव हैं, जो अपनी अलग-अलग परंपराओं के लिए जाने जाते हैं। ऐसा ही एक गांव एमपी के खरगोन जिले में है, जहां दशकों पुरानी एक मान्यता का आज भी पूरे नियम-कायदों के साथ पालन किया जाता है। हम बात कर रहे हैं खरगोन के सेमरला गांव की। इस गांव में अगर किसी ग्रामीण की मौत किसी हादसे या दुर्घटना में हो जाती है, तो उसकी लाश को गांव की सीमा के बाहर ही रोक दिया जाता है। बता दें कि इस गांव की आबादी लगभग 1,500 है और यहां के सभी लोग बड़ी सख्ती से इस परंपरा का पालन करते हैं।

प्राकृतिक आपदाओं और रारकोट के पुजारी से जुड़ा इतिहास

स्थानीय निवासियों के अनुसार यह प्रथा कई सालों से चली आ रही है। दशकों पहले सेमरला गांव को लगातार कई प्राकृतिक आपदाओं और गंभीर मुसीबतों का सामना करना पड़ा था। उस समय गांव के संकट को दूर करने के लिए नजदीकी गांव रारकोट से एक पुजारी को बुलाया गया था।

इसी पुजारी ने गांव में हवन-पूजन कराने के बाद ग्रामीणों को सलाह दी कि जब भी इस गांव के किसी व्यक्ति की गांव की सीमा के बाहर दुर्घटना में मौत हो जाए, तो उसके शव को गांव के अंदर लाने के बजाय सीमा के बाहर ही रोक दिया जाए। अगर हादसे में मरने वाले का पार्थिव शरीर गांव के अंदर आ जाता है, तो इससे गांव पर भारी संकट आ सकता है। 

Untitled design (6)

यह भी पढ़ें- जब दिल्ली की गद्दी पर बैठी एक महिला, जानिए क्यों इतिहास में खास है रजिया सुल्तान की कहानी?

अंतिम संस्कार के लिए गांव की सीमा पर व्यवस्था

मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग का आधिकारिक पोर्टल पर निमाड़ और मालवा अंचल की स्थानीय परंपराओं, लोक-आस्थाओं, ग्रामीण जीवन शैली और सांस्कृतिक मान्यताओं के बारे में इस बात का जिक्र किया गया है। गांव की इस परंपरा का पालन करते हुए जब भी किसी व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो जाती है, तो उसका सीमा के बाहर ही अंतिम संस्कार किया जाता है।

इसके लिए वहां विशेष इंतजाम भी किए जाते हैं। सेमरला गांव के लोगों के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिजनों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में गांव की सीमा पर ही एक खास स्थान बनाया गया है। गांव के सभी लोग और परिजन हादसे में किसी की जान जाने पर सीमा के बाहर एकत्र होते हैं, वहीं से अंतिम यात्रा निकालते हैं और पूरे सम्मान के साथ रीति-रिवाजों से अंतिम संस्कार करते हैं।

गांव में कोई नहीं करता इस परंपरा का विरोध

ग्रामीणों के मुताबिक, अटूट आस्था होने की वजह से गांव में कभी भी इस परंपरा का विरोध नहीं होता है। सभी लोग इस मान्यता का सम्मान करते हैं। गांव के लोगों का यह भी कहना है कि यह एक सदियों पुरानी सामाजिक परंपरा है, इसलिए प्रशासन भी इसमें सीधा दखल नहीं देता है।

Untitled design (7)

यह भी पढ़ें- 2000 साल में एक भी बार बंद नहीं हुआ यह मंद‍िर, जानिए मुंडेश्वरी देवी का अद्भुत इतिहास

निष्कर्ष :

सेमरला गांव की यह परंपरा भले ही बाहर के लोगों के लिए थोड़ी अजीब लगे, लेकिन यहां के निवासियों के लिए यह गांव की सुरक्षा, सुख और शांति से जुड़ी गहरी आस्था का विषय है।  यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से। 

(Image Credit: magnific)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।