एक नहीं दो रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंधेगी जैकी भगनानी की दुल्हनिया रकुल प्रीत सिंह

Rakul and Jackky Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी बहुत जल्द गोवा के समंदर किनारे बेहद ही खास तरीके से शादी के सात फेरे लेने वाले हैं। चलिए जानते हैं उनकी शादी में क्या होने वाला है खास
Updated:- 2024-02-21, 18:28 IST
image

Rakul and Jackky Wedding Rituals: साल 2024 शुरू होते ही फिल्म जगत में शादियों की शहनाई बजने लगीं। एक के बाद एक एक्टर शादी के बंधन में बंध रहे हैं। इसी कड़ी में अगला नंबर रकुल प्रीत और जैकी भगनानी का है जो 21 फरवरी, 2024 यानी आज के दिन सात फेरे लेने वाले हैं। बीते दिन भगनानी परिवार वेडिंग के लिए गोवा पहुंचा था। इसके साथ ही कई फिल्मी सितारे गोवा पहुंच चुके हैं। रकुल प्रीत और जैकी भगनानी की हल्दी सेरेमनी और मेहंदी सेरेमनी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इंटरनेट पर लगातार इनकी शादी में होने वाले फंक्शन को लेकर अपडेट आ रहे हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं तो वहीं जैकी सिंधी हैं। ऐसे में ये कपल इन दोनों रीति-रिवाजों में अपनी शादी करेंगे।

सिख-सिंधी रीति-रिवाजों से करेंगे शादी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by JACKKY BHAGNANI (@jackkybhagnani)

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी दोपहर के समय सिख रीति-रिवाज के अनुसार शादी करेंगे। इसके बाद तकरीबन 3 बजे के करीब सिंधी रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह करेंगे। जानें क्या सिंधी और सिख रिचुवल के बारे में। (रोका सेरेमनी)

सिंधी शादी से जुड़े रीति-रिवाज

sindhi wedding

सिंधी रीति-रिवाज के अनुसार होने वाली शादी में, शादी के समय लड़की का पूरा नाम बदल दिया जाता है। शादी के दौरान,पंडित जी अक्षर निकालते हैं जिससे दुल्हन का नाम रखा जाता है। (शादी से जुड़े धार्मिक महत्व)

सात नहीं चार फेरे लेते हैं जोड़े

आमतौर पर शादियों में सात फेरे लिए जाते हैं। लेकिन सिंधी रिवाज के अनुसार, शादी में चार फेरे लिए जाते हैं। इसमें पहले तीन फेरे दुल्हन लेती हैं और आखिरी फेरा दुल्हा लेता है। इसके अलावा कच्ची मिश्री और पक्की मिश्री रस्म निभाई जाती है।

इसे भी पढ़ें- Divya Agarwal Wedding: एकदूजे के हुए दिव्या अग्रवाल और अपूर्व, देखें शादी की तस्वीरें

शादी के दौरान देव बैठना की रस्म निभाई जाती है। सिंधी शादियों में देव बैठना की प्रथा होती है जिसमें दूल्हा और दुल्हन दोनों के घर पर पूजा होती है जहां एक-एक पत्थर की चक्की रखी जाती है। इसे देव मानकर प्रार्थना की जाती हैं। जब शादी की रस्में शुरू हो जाती हैं, तो 7 सुहागन महिलाएं इस चक्की की पूजा करती है और फिर दूल्हा-दुल्हन के ऊपर तेल डाला जाता है। इन रस्मों के अलावा सिंधी शादी में रीति-रिवाज में घरी पूजा रस्म होती है। 

सिख शादी के रीति-रिवाज 

sikh wedding

आनंद कराज

सिख शादी रीति-रिवाज में आनंद कराज के बाद शादी की शुरुआत होती हैं। इसमें गुरु-ग्रंथ साहिब से प्रार्थना पढ़ी जाती है। इसके साथ ही परिवार के सदस्यों को बुलाया जाता है जो गुरु ग्रंथ साहिब में से शब्दों को चुनकर सबके साथ बांटते हैं। बारात से पहले सेहराबंदी की रस्म की जाती है। इसमें पगड़ी और सेहरा कुछ इस तरह से बांधा जाता है जो चेहरे को ढक लें। इस रस्म में परिवार का बड़ा सदस्य या बहनोई के सिर पर पगड़ी पहनाता है।

इसे भी पढ़ें- जानिए रकुल प्रीत की लाइफ के बारे में कुछ खास बातें

मिलनी

मिलनी रस्म में परिवार के लोग आपस में गले मिलते हैं और इस रस्म में परिवार के बड़े एक -दूसरे से बात करते हैं। इस मौके पर दुल्हन के परिवार वाले दूल्हे के परिवार वालों को उपहार आदि देते हैं।

अरदास और लावन

शादी की शुरुआत से पहले अरदास पढ़ी जाती है। इसके बाद लावन की रस्म होती है। इस रस्म में दूल्हा-दुल्हन आखिर में गुरुद्वारे में बैठकर गुरु ग्रंथ साहिब के सामने शादी की लावन (प्रार्थना) होती है। जोड़ा गुरु ग्रंथ साहिब के इर्द-गिर्द चार बार फेरे लेते हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

 Image credit- Wikipedia

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।