Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:51 AM IST

एक-दूसरे को बेहद पसंद करते थे डिंपल कपाड़िया और सनी देओल, इस वजह से टूटा था रिश्ता

कभी डिंपल कपाड़िया और सनी देओल एक रिश्ते में थे और उनके अफेयर की चर्चा काफी जोरों पर थीं। लेकिन बाद में कुछ कारणों के चलते उनका ब्रेकअप हो गया। जानिए इस लेख में।   
Updated:- 2023-05-04, 18:30 IST
image

सनी देओल ने बॉक्स ऑफिस पर कई सुपरहिट मूवी दी हैं। उनकी पहली ही फिल्म बेताब से उन्होंने अपने लिए एक अलग जगह बनाई। हालांकि, अपनी एक्टिंग के अलावा वह अपने रिलेशनशिप के लिए भी काफी चर्चा में रहे। डेब्यू मूवी में वह अमृता सिंह के साथ नजर आए थे। जितना लोगों ने इन दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को पसंद किया, उतना ही सनी और अमृता की ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री ने भी मीडिया में खूब चर्चा बटोरी। लेकिन जल्द ही ये दोनों अलग हो गए और सनी की जिन्दगी में डिंपल कपाड़िया आई।

सनी और डिंपल ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया। उस समय डिंपल की शादी राजेश खन्ना से हो चुकी थी, लेकिन फिर भी वे दोनों अपने रिलेशन को लेकर काफी सीरियस थे। यहां तक कि, उन दोनों की गुपचुप शादी की खबरें भी काफी जोरों पर थीं। ऐसा कहा जाता है कि उन दिनों सनी सोशल इवेंट से लेकर फिल्मी पार्टियों में डिंपल को अपनी पत्नी का दर्जा देने लगे थे। लेकिन इतना आगे आने के बाद भी वे दोनों अलग हो गए। तो चलिए जानते हैं कि सनी देओल और डिंपल कपाड़िया के ब्रेकअप के पीछे की वजह-

कई फिल्मों में किया साथ काम

sunny deol and dimple kapadia breakup

डिंपल कपाड़िया और सनी देओल एक-दूसरे से प्रोफेशनल कारणों से मिले थे। इन दोनों ने मंजिल-मंजिल, आग का गोला, गुनाह और नरसिम्हा जैसी कई हिट फिल्मों में साथ काम किया। उस दौर में साथ काम करते हुए वे काफी करीब आ गए। हालांकि, उस समय डिंपल कपाड़िया और सनी देओल दोनों ही शादीशुदा थे। भले ही डिंपल राजेश खन्ना से अलग हो गई थीं लेकिन उस समय वे कानूनी रूप से शादीशुदा थे। ऐसे में वे अपने रिलेशन को सीक्रेट रखना चाहते थे। 

 

इसे भी पढ़ें: अपने पति से कहीं अधिक पॉपुलर हैं ये बॉलीवुड एक्ट्रेस

अमृता सिंह ने भी किया कंफर्म

भले ही डिंपल और सनी देओलअपने रिश्ते के बारे में कुछ नहीं कहना चाहते थे, लेकिन फिर भी अमृता सिंह ने उन दोनों के रिलेशन में होने की पुष्टि की थी। दरअसल, डिंपल से पहले सनी अमृता के साथ रिलेशन में थे। अलग होने के बाद अमृता ने एक इंटरव्यू में बातों-बातों में उनके रिश्ते के बारे में बताया था। जिसके बाद उनके रिलेशन को लेकर काफी चर्चा होने लगी। ऐसा कहा जाता है कि डिंपल की बेटियां ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना ने सनी को छोटे पापा तक कहना शुरू कर दिया था। इसके अलावा, 2009 में, जब डिंपल की बहन सिंपल कपाड़िया का निधन हुआ था, तब सनी उनके साथ थे। 

 

इसे भी पढ़ें: सगाई की अफवाहों के बीच राघव चड्ढा के साथ आईपीएल मैच देखने पहुंची परिणीति चोपड़ा 

परिवार को दी प्राथमिकता

sunny deol and dimple kapadia film

सनी और डिंपल कपाड़िया भले ही एक रिश्ते में थे, लेकिन वे अपने रिलेशन को आगे नहीं बढ़ा सके। दरअसल, सनी देओल उस समय शादीशुदा थे और उनके अफेयर की खबरों ने उनकी फैमिली लाइफ को इफेक्ट करना शुरू कर दिया था। सनी अपने पापा की तरह दूसरी शादी नहीं करना चाहते थे। धर्मेन्द्र ने भी समाज के खिलाफ जाकर अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर को तलाक दिए बिना प्रेमिका हेमा मालिनी से शादी की थी। लेकिन, सनी देओल ने पूजा देओल के साथ अपनी शादी को खत्म ना करने का फैसला किया था। कहा जाता है कि पूजा ने सनी को अपने दो बेटों, करण देओल और राजवीर देओल के साथ घर छोड़ने की धमकी थी। जिसके बाद, सनी ने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहने का विकल्प चुना और डिंपल के साथ अपना रिश्ता खत्म कर लिया।  

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।