Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:44 AM IST

अपने पति से कहीं अधिक पॉपुलर हैं ये बॉलीवुड एक्ट्रेस

बॉलीवुड इंडस्ट्री में यूं तो मेल एक्टर्स का डंका बोलता है। लेकिन ऐसी कई बॉलीवुड एक्ट्रेस भी हैं, जिनकी पॉपुलैरिटी अपने पति से कहीं अधिक है। जानिए इस लेख में।
Updated:- 2023-05-04, 15:44 IST
image

भारतीय समाज में आज भी पुरूषों को कहीं अधिक महत्व दिया जाता है। एकसमान मेहनत करने के बाद भी महिला और पुरूष की आमदनी में काफी बड़ा अंतर होता है। बॉलीवुड इंडस्ट्री भी इस भेदभाव से अछूती नहीं है। हालांकि, समय के साथ चीजें बदलने लगी हैं। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस भी मेल एक्टर के बराबर फीस चार्ज करने लगी हैं। इतना ही नहीं, उनकी पॉपुलैरिटी भी किसी मेल एक्टर से कम नहीं होती है। यहां तक कि ऐसी कई बॉलीवुड एक्ट्रेस भी हैं, जिनकी पॉपुलैरिटी अपने पति की अपेक्षा कहीं अधिक है।

इन एक्ट्रेस को परदे पर देखने के लिए फैन्स बेताब रहते हैं। अपनी पॉपुलैरिटी के कारण ही इनकी फीस भी अन्य एक्टर व एक्टर्स की अपेक्षा कहीं अधिक होती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जो पॉपुलैरिटी के मामले में अपने पति से कहीं अधिक आगे हैं

आलिया भट्ट

alia bhatt

आलिया भट्ट अब कपूर खानदान की बहू बन चुकी हैं। रणबीर कपूर से शादी करने के बाद वह अपने पति और बेटी को अधिक समय देना पसंद करती है। लेकिन फिर भी उनकी गिनती वर्तमान की टॉप 5 एक्ट्रेस में होती है। यकीनन रणबीर कपूर सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं, लेकिन फिर भी उन्हें अपने अभिनय करियर में सफल होने के लिए एक लंबा रास्ता तय करना है। वहीं, गंगूबाई काठियावाड़ी और राज़ी जैसी फिल्मों में काम करके आलिया ने एक बेंचमार्क स्थापित किया है। पॉपुलैरिटी के मामले में वह अपने पति से कहीं आगे हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन

aishwarya rai bachchan

मिस वर्ल्ड रह चुकी ऐश्वर्या राय बच्चन अब बहुत कम फिल्मों में नजर आती हैं। लेकिन वह अपने पति अभिषेक बच्चन से ज्यादा सफल हैं। ऐश्वर्या की पॉपुलैरिटी भी अपने पति से कहीं अधिक है। ऐश्वर्या ने अपने करियर के पीक पर अभिषेक से शादी की थी। हालांकि, ऐश्वर्या यह स्वीकार करती हैं कि उन्हें उनसे बेहतर जीवन साथी नहीं मिल सकता था। वह एक सकारात्मक व्यक्ति हैं और वह अपनी पत्नी की सफलता से काफी खुश होते हैं।

इसे भी पढ़ें : ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती के पीछे छुपे हुए हैं ये खास टिप्स

माधुरी दीक्षित

madhuri

90 के दशक की धक धक गर्ल ने अमेरिका में रहने वाले अपने पति डॉ श्रीराम नेने से शादी की और वह अमेरिका शिफ्ट हो गईं। लेकिन फिर भी उनकी पॉपुलैरिटी कम नहीं हुई। हालांकि, उनके स्टार स्टेटस के कारण माधुरी दीक्षित अपने परिवार के साथ कुछ वर्षों के बाद भारत लौट आईं। वह एक बार फिर से छोटे परदे व बड़े परदे पर नजर आने लगीं और दर्शकों ने उन्हें बहुत प्यार दिया। पॉपुलैरिटी के मामले में माधुरी दीक्षित अपने पति से कहीं आगे है। यहां तक कि, आज भी कई लोग राम को माधुरी दीक्षित के पति के रूप में पहचानते हैं। 

इसे भी पढ़ें : पहली बार ऐसे मिले थे माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने, जानिए दिलचस्प लव स्टोरी

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा को इंटरनेशनल लेवल पर ख्याति तब मिली जब उन्होंने बिग ब्रदर में हिस्सा लिया। इस शो के कारण शिल्पा शेट्टी की पॉपुलैरिटी में काफी इजाफा हुआ। यहां तककि पूरे विश्व में लोग शिल्पा को पसंद करने लगे। शिल्पा ने शादी की तब भी वह अपने पति राज कुंद्रा से अधिक प्रसिद्ध थीं। वास्तव में, राज भले ही एक सफल बिजनेसमैन हैं, लेकिन शिल्पा से शादी करने के बाद एक जाना माना नाम बन गए। 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

 

Image Credit- instagram

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।