मानसून में इन गलतियों की वजह से करंट मारता है कूलर, अपनाएं ये उपाय

बारिश के मौसम में अक्सर बिजली के सामान में से करंट आने लग जाता है। फिर चाहे वॉशिंग मशीन हो या कोई इलेक्ट्रिक स्विच बोर्ड। मानसून की शुरुआत के साथ ही बहुत से लोगों का कूलर भी करंट मारने लग जाता है। ऐसे में अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए जरूरी है कि आप इसके लिए उपाय अपनाएं। दरअसल बारिश के दिनों में बिजली का कोई भी सामान इस्तेमाल करते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। लापरवाही बरतने पर ही हमें करंट लगता है। आज हम आपको बताएंगे कि मानसून में कूलर करंट क्यों मारता है और इससे बचने के उपाय के बारे में।
करंट क्यों मारता है कूलर
कूलर के करंट मारने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जिसमें स्विच में खराबी भी शामिल है। दरअसल स्विच बोर्ड में किसी भी तरह की समस्या होने पर पूरे कूलर पर प्रभाव पड़ता है जिसके बाद कूलर करंट मारने लग जाता है। बहुत से लोग कूलर के साथ सेफ्टी वाली वायर लगाने के बजाए खराब वायर में जुगाड़ करके जोड़ देते हैं जो अच्छे से काम नहीं करती और पूरा कूलर करंट मारता है। वहीं बहुत से लोग कूलर को घर के बाहर रखते हैं। ऐसे में बारिश के मौसम में कूलर भीग जाता है। भीगा हुआ कूलर चलाने पर उसमें से करंट आने लग जाता है। इन सभी बिंदुओं के अलावा मोटर या पंप में खराब होने पर भी कूलर करंट मारने लग जाता है। इस दिक्कत से बचने के लिए आप कुछ उपाय अपना सकते हैं। (कूलर फैन की स्पीड बढ़ाने के लिए आसान टिप्स)
इसे भी पढ़ेंः घर की इन 5 चीजों को फेंके नहीं, करें गमले की तरह इस्तेमाल
कूलर के करेंट मारने पर अपनाएं ये उपाय
1. गीला कूलर न चलाएं: मानसून के सीजन में अचानक कभी भी बारिश आ जाती है जिससे कूलर गीला हो जाता है। अगर आपका कूलर गीला हो तो आप उसे न चलाएं। बारिश के दिनों में कोशिश करें कि कूलर को घर के अंदर या किसी कवर से ढक कर रखें।
2. पानी न भरेंः अक्सर कूलर में से करंट आने के पीछे की वजह पानी होता है। दरअसल कूलर के पानी के फ्लो में गड़बड़ी होने की वजह से पूरे कूलर की बॉडी में करंट आने लग जाता है। अगर आपका कूलर करंट मार रहा है या गिला है तो आप उसके पानी को पूरी तरह से खाली कर दें।
इसे भी पढ़ेंः प्रेस में लगी जंग को हटाने के आसान टिप्स एंड हैक्स
3. वायर करें चेकः वायर में खराबी भी करंट के पीछे का एक कारण हो सकती है। अगर आपके कूलर की वायरल में भी खराबी है तो कूलर न चलाएं। साथ ही घर में खुद ही टेप जैसी चीजों की मदद से वायर ठीक करने के बजाए किसी टेक्नीशियन की मदद लें।
4. चलते कूलर से दूर रहेंः बिजली से चलने वाले कूलर में पानी होता है इसलिए यह अचानक कभी भी करंट मार सकता है। ऐसे में चलते हुए कूलर ने दूर रहें और जो भी सेटिंग करनी है वो कूलर चलाने से पहले ही कर लें।
मानसून सीजन में कूलर के करंट मारने के कुछ कारण ये हो सकते हैं। ऐसे में उपाय अपनाने के साथ-साथ आपको जरूरत है कि आप किसी इंजीनियर को बुलाकर जांच करवा लें। उम्मीद है ऊपर दिए गए उपाय आपको पसंद आए होंगे।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: IndiaMart
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।