Raksha Bandhan 2026 Gifts: समय कम है तो भाई-बहन के लिए चुनें ये 10 लास्ट-मिनट गिफ्ट्स

रक्षाबंधन 2026 स्पेशल इस लेख में हम भाई-बहन को दिए जाने वाले 10 बेहतरीन लास्ट-मिनट गिफ्ट आइडिया के बारे में बताने जा रहे हैं। इसमें ई-गिफ्ट कार्ड्स से लेकर स्मार्टवॉच और कस्टमाइज्ड मग तक के विकल्प शामिल हैं।
Updated:- 2026-08-27, 19:30 IST
Raksha Bandhan gift ideas 2026

Rakhi 2026 Gift Ideas: रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच के पवित्र प्रेम, अटूट विश्वास और नोक-झोंक का प्रतीक है। हर साल इस दिन को लेकर भाई-बहन दोनों में ही उत्साह देखने को मिलता है, लेकिन कई बार भागदौड़ भरी जिंदगी या काम की व्यस्तता के कारण गिफ्ट खरीदने का समय नहीं मिल पाता है, तो स्ट्रेस होने लगता है कि क्या करें?

अगर आपके पास भी समय की कमी है और आप समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिरी समय में क्या गिफ्ट चुनें, तो परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। आज के इस लेख में हम आपके लिए 10 बेहतरीन लास्ट-मिनट गिफ्ट्स आइडिया लेकर आए है। नीचे जानें-

रक्षाबंधन के लिए आखिरी समय पर क्या गिफ्ट खरीद सकते हैं?

रक्षाबंधन के मौके पर अगर आप खाली हाथ अपने भाई या बहन के घर नहीं जाना चाहते हैं, तो नीचे बताए गए लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया से अपना पसंद का उपहार चुनकर खरीद सकते हैं।

1. इंस्टेंट ई-गिफ्ट कार्ड्स

अगर आपके पास बाजार जाने का समय न हो, तो ई-गिफ्ट कार्ड कमाल का और सेफ ऑप्शन है। आप अमेजन, फ्लिपकार्ट या नायका जैसी वेबसाइट्स से डिजिटल गिफ्ट कार्ड खरीदकर अपने भाई या बहन को मेल या व्हाट्सएप पर भेज सकते हैं। इसकी अच्छी बात यह है कि वे अपनी पसंद की कोई भी चीज खुद खरीद सकते हैं।

How-to-use-digital-gift-card

इसे भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026 Gift Ideas: बहन के लिए 500 रुपये में मिलने वाले टॉप 6 गिफ्ट्स

2. ट्रेंडी स्मार्टवॉच या फिटनेस बैंड

आज के लोग स्मार्ट वॉच पहनना पसंद करते हैं। ऐसे में आप किसी भी नजदीकी इलेक्ट्रॉनिक स्टोर से स्मार्टवॉच खरीद सकते हैं। यह गिफ्ट भाई और बहन दोनों के लिए उपयोगी होता है। इसके जरिए वे अपने स्टेप्स गिन सकते हैं, हार्ट रेट ट्रैक कर सकते हैं और फोन के नोटिफिकेशन भी आसानी से देख सकते हैं।

3. प्रीमियम चॉकलेट और ड्राई फ्रूट्स हैम्पर्स

त्योहारों के मौके पर मीठा होना जरूरी होता है। अब ऐसे में अगर आपके भाई या बहन को मीठा खाना पसंद है, तो आप उन्हें प्रीमियम चॉकलेट दे सकते हैं। यह आपको सुपरमार्केट या लोकल बेकरी में आसानी से मिल जाएगा। इतना ही नहीं बल्कि काजू, बादाम, पिस्ता और अच्छी क्वालिटी की चॉकलेट्स का यह कॉम्बो हर उम्र के भाई-बहन को पसंद आता है।

4. क्लासी परफ्यूम सेट

हम सभी घर से बाहर निकलते वक्त परफ्यूम लगाना नहीं भूलते हैं। ऐसे में क्यों न इस खास मौके पर परफ्यूम गिफ्ट कर दिया जाए। इसे आप किसी भी कॉस्मेटिक स्टोर से खरीद सकते हैं।

buy-these-perfumes-for-best-fragrance

यह एक ऐसा गिफ्ट है जो रोज इस्तेमाल होता है। भाई के लिए मस्क्यूलाइन वुडी फ्रेगरेंस या बहन के लिए फ्लोरल और फ्रूटी खुशबू वाला परफ्यूम चुन सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026 Dessert Ideas: सिर्फ 7 मिनट में बनाएं ये 5 स्वादिष्ट मिठाइयां

5. स्टाइलिश वॉलेट या स्लिंग बैग

रक्षाबंधन के मौके पर आप भाई के लिए वॉलेट और बहन के लिए स्लिंग बैग ले सकते हैं। ये आपको ऑनलाइन या ऑफलाइन, आस-पास की मार्केट में मिल जाएगा। ये दोनों ही चीजें रोजमर्रा की जिंदगी में बहुत काम आती हैं। आखिरी समय में जब आपको कुछ समझ न पा रहे हो, तो यह गिफ्ट खरीद सकते हैं।

6. स्किनकेयर या ग्रूमिंग किट

आज के समय हर कोई अपना स्किन केयर करना पसंद करता है। ऐसे में इस मौके पर भाई के लिए शेविंग या बियर्ड ग्रूमिंग किट और बहन के लिए नेचुरल स्किनकेयर या फेस मास्क का सेट खरीद सकते हैं। बाजार में सुंदर पैकेजिंग के साथ ऐसे कई रेडीमेड किट्स आसानी से मिल जाते हैं जो देखने में भी आकर्षक लगते हैं।

7. मनी प्लांट या इंडोर प्लांट्स

अगर आपके भाई-बहन प्रकृति से प्यार करते हैं या घर को सजाने का शौक रखते हैं, तो इंडोर प्लांट जैसे जेड प्लांट, मनी प्लांट या पीस लिली गिफ्ट करें।

rakhi gift

आजकल पौधे देने का चलन काफी बढ़ गया है क्योंकि इन्हें पॉजिटिविटी और लंबी उम्र का प्रतीक माना जाता है। किसी भी नर्सरी से आप गमले के साथ इसे तुरंत खरीद सकते हैं। 

8. पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर

संगीत के शौकीन भाई या बहन के लिए पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर बेस्ट लास्ट-मिनट गिफ्ट है। इसे आप किसी भी इलेक्ट्रॉनिक स्टोर से तुरंत खरीद सकते हैं।

tips-for-wireless-speaker-purchasing

आकार में छोटा होने के कारण इसे आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है। पार्टी हो या सफर, यह स्पीकर हमेशा काम आता है। इसकी मदद से वे अपने पसंदीदा गाने कभी भी और कहीं भी फुल वॉल्यूम में एन्जॉय कर सकते हैं।

9. कस्टमाइज्ड कॉफी मग या कुशन

अगर आप थोड़ा सा पर्सनल टच देना चाहते हैं, तो कई गिफ्ट शॉप्स या फोटो स्टूडियो आधे घंटे के भीतर फोटो या प्यारा सा मैसेज प्रिंट करके कॉफी मग या कुशन तैयार कर देते हैं।

coffee mug for brother

इस पर भाई-बहन के रिश्ते से जुड़ा कोई मजेदार जोक या प्यारी सी तस्वीर छपवा सकते हैं। सुबह की चाय पीते वक्त यह मग या ड्राइंग रूम का कुशन उनके चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान ले आएगा।

10. कैश या शगुन लिफाफा

जब कुछ भी समझ न आए और समय बिल्कुल न बचे, तो सबसे आसान और व्यावहारिक तरीका है शगुन का लिफाफा। आप अपने हिसाब से लिफाफे में कैश रखकर भाई या बहन को दे सकते हैं। इसके साथ एक छोटी सी चॉकलेट या फूल जोड़कर इसे थोड़ा और प्यारा बनाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें-Raksha Bandhan 2026 Captions: इस रक्षाबंधन अपने भाई-बहनों के साथ शेयर करें ये 90 कैप्शन

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Magnific


FAQ
रक्षाबंधन पर बहन को देने के लिए कौन सा फैशन एक्सेसरी गिफ्ट सेफ ऑप्शन है?
रक्षाबंधन पर बहन को देने के लिए हैंडबैग, क्लच या मिनिमल आर्टिफिशियल ज्वैलरीजो तुरंत लोकल मार्केट से मिल जाते हैं।
अगर कोई सामान समझ न आए तो लास्ट मिनट पर क्या सबसे खास एक्सपीरियंस गिफ्ट कर सकते हैं?
रक्षाबंधन के दिन किसी मूवी, थिएटर शो या उनके पसंदीदा स्पा/कैफे का टिकट बुक करके एक साथ समय बिताएं।
घर और स्टडी टेबल को सजाने के लिए तुरंत कौन सा सुंदर और पॉज़िटिव गिफ्ट दे सकते हैं?
घर और स्टडी टेबल को सजाने के लिए पास की नर्सरी से इंडोर लकी बैम्बू या पीस लिली का इनडोर प्लांट सुंदर गमले में गिफ्ट करें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।