Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:53 AM IST

इस नवंबर शादी कर सकते हैं राजकुमार राव और पत्रलेखा, पढ़ें पूरी डिटेल

एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस पत्रलेखा की शादी की खबरें लगातार चर्चा में है। बता दें कि दोनों 10 साल से रिलेशनशिप में हैं।
Updated:- 2021-11-01, 14:19 IST
image

बॉलीवुड में शादियों की सीजन जल्द शुरू होने वाला है। इस साल या फिर अगले साल की शुरुआत में कई सेलेब्स शादी के बंधन में बंध सकते हैं। विक्की कौशल, रणबीर कपूर के अलावा अब इस लिस्ट में एक्टर राजकुमार राव का भी नाम जुड़ने जा रहा है। खबरों की मानें तो एक्टर जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं। बता दें कि राजकुमार राव और उनकी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस पत्रलेखा करीब 10 साल से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों अक्सर अपनी केमिस्ट्री से रिलेशनशिप गोल देते नजर आते हैं।


वहीं पत्रलेखा और राजकुमार राव काफी साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी की तैयारी शुरू हो चुकी है। फिलहाल राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी की कोई पक्की डेट सामने नहीं आई है, लेकिन शादी की जानकारी दोस्त और रिश्तेदारों को दे दी गई है। वहीं एक्टर राजकुमार राव अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर प्रमोशन में बिजी हैं।

राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी की डेट

rajkummar rao love life


ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, राज कुमार राव और पत्रलेखा इसी महीने में 10 से 12 के बीच में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। फिलहाल दोनों एक्टर्स की तरफ से इस न्यूज को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है। बता दें कि राजकुमार राव और पत्रलेखा दोनों शुरू से ही अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात करते नजर आए हैं। वहीं करीबियों की मानें तो दोनों खास दोस्त और करीबियों के बीच शादी करने का प्लान बनाया है। बॉलीवुड में लगभग एक समय पर अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले पत्रलेखा और राजकुमार राव फिल्म सिटी लाइट्स में साथ काम कर चुके हैं। वहीं साल 2018 में दिए एक इंटरव्यू में पत्रलेखा ने बताया था कि अभी 6 से 7 साल तक शादी को लेकर कोई प्लानिंग नहीं है, लेकिन इसी बीच अचानक शादी की खबर ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है।

 

इसे भी पढ़ें:करण सिंह ग्रोवर और बरखा बिष्ट की हो चुकी थी सगाई, इस वजह हुआ था दोनों का ब्रेकअप 

इसी साल राजकुमार राव ने खरीदा था घर

rajkumar rao house

राजकुमार राव ने इसी साल मार्च में नया घर खरीदा था, जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। एक्टर का घर बेहद आलीशान है, जो बहुत ही खूबसूरत चीजों से सजाया गया है। बता दें कि उनके इस घर को तैयार करने में करीब 2 साल लग थे। ज्वाइंट फैमिली में पले-बढ़े राजकुमार राव को ज्यादा शाइनी और जैजी चीजें पसंद नहीं है, इसलिए घर को सजाने के लिए हर एक चीज का चुनाव सोच-समझकर किया गया था। यही नहीं एक्टर ने अपने काम की तरह घर को लेकर भी काफी एक्सपेरिमेंट की थी, तब जाकर फाइनल किया था। उनकी घर लेने की प्लानिंग से साफ है कि एक्टर जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:  यह टीवी एक्ट्रेसेस डिप्रेशन की हो चुकी हैं शिकार, एक ने दुनिया तक को कह दिया अलविदा

 

पत्रलेखा और राजकुमार राव की ब्रेकअप की खबरें

rajkumar rao and patralekha 


पत्रलेखा और राजकुमार राव दोनों ही अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सीरियस हैं, लेकिन एक वक्त था, जब दोनों की ब्रेकअप खबरें सामने आई थी। स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के अनुसार, राजकुमार राव फिल्म लव गेम्स में पत्रलेखा के बोल्ड से खुश नहीं थे। ऐसा कहा जा रहा था कि एक्टर फिल्म के ट्रेलर से खुश थे, लेकिन बाद में वह अन्य सीन्स को देखते हुए काफी असहज हो गए। यही नहीं ऐसा भी कहा गया कि मुंबई स्थित ओशियारा वाले बिल्डिंग में दोनों को लड़ते भी देखा गया था। हालांकि, बाद में राजकुमार राव ने साफ कर दिया था वह अपनी गर्लफ्रेंड के काम से काफी खुश हैं और दोनों अलग नहीं होने वाले हैं।


उम्मीद है कि राजकुमार राव और पत्रलेखा से जुड़ी यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। साथ ही, आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें कमेंट कर जरूर बताएं और इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।