Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:03 PM IST

आज है मुकेश अंबानी की बहू श्लोका मेहता का बर्थडे, जानिए उनके जीवन से जुड़ी ये 5 बातें

आज अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका मेहता का जन्मदिन है। जानिए उनके जीवन से जुड़ी ये 5 बातें।
Updated:- 2022-07-11, 11:54 IST
image

अंबानी खानदान भारत समेत पूरे विश्व में अपनी एक अलग पहचान रखता है। मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और उनके बेटों के साथ-साथ उनकी बहू भी किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। आज मुकेश अंबानी की बड़ी बहू श्लोका मेहता (Shloka Mehta) का जन्मदिन है। यूं तो श्लोका हमेशा लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं पर वह अपने ड्रेसिंग सेंस और महंगी चीजों का इस्तेमाल करने की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। आकाश अंबानी ने 2019 में श्लोका से शादी की थी। आपको बता दें कि श्लोका फेमस हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी हैं। आइए जानते हैं देश के सबसे अमीर खानदान की बड़ी बहू श्लोका मेहता के जीवन से जुड़ी 5 रोचक बातों के बारे में। 

1. पढ़ाई में बहुत रुचि रखती हैं श्लोका 

shloka mehta and akash ambani

आज 32 साल की हो चुकीं श्लोका मेहता और आकाश एक दूसरे को बहुत पहले से जानते थे। दोनों एक साथ धीरूभाई अंबानी स्कूल से ही पढ़ाई की है। लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया था। हीरा कारोबारी के परिवार में जन्म लेने के बावजूद भी श्लोका पढ़ाई-लिखाई की तरफ बहुत दिलचस्पी रखती थीं। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से मास्टर डिग्री प्राप्त करने के साथ-साथ प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से भी पढ़ाई की हुई है।

इसे भी पढ़ेंः श्‍लोका अंबानी मेहता की मां मोना मेहता के बारें में जानें 5 रोचक तथ्‍य

2. इस फाउंडेशन की निदेशक है श्लोका 

एक रिपोर्ट के अनुसार श्लोका मेहता रोजी ब्लू फाउंडेशन की निदेशक हैं। रोजी ब्लू फाउंडेशन की स्थापना 2010 में रोजी ब्लू ग्रुप की सामुदायिक सेवा प्रतिबद्धता को बढ़ाने के उद्देश्य से एक संगठन के रूप में की गई थी। यह फाउंडेशन आर्थिक विकास के साथ-साथ सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता के लिए काम करता है। इसके अलावा वह कनेक्ट फॉर फाउंडेशन की सह-संस्थापक भी हैं। यह साफ करता है कि इतने बड़े परिवार से होने के बाद भी श्लोका जमीन से जुड़ाव रखना पसंद करती हैं।  

3. श्लोका का ड्रेसिंग सेंस है शानदार

shloka mehta dresses

कोई दिवाली पार्टी हो या फैमिली फंक्शन श्लोका हमेशा एक अलग अंदाज में नजर आती हैं। लोगों को उनका ड्रेसिंग सेंस बहुत अच्छा लगता है। वह हर तरह की ड्रेस पहनती हैं। वहीं उनके ज्यादातर आउटफिट्स बहुत महंगे होते हैं।

इसे भी पढ़ेंः Shloka Mehta Family: नीता अंबानी की बहू श्लोका के दिल के बेहद करीब हैं ये 4 लोग, जानें कौन हैं ये

4. महंगी कारों का शौक रखती हैं श्लोका 

श्लोका अंबानी अपने पति आकाश की तरह महंगी गाड़ियों का बहुत शौक रखती हैं। उनके पास 4 करोड़ रुपये बेंटले कार है। इतना ही नहीं श्लोका के पास मिनी कूपर और मर्सिडीज जैसी लग्जीरियस कार भी हैं।

5. दिया मेहता को शादी से पहले जानती थी श्लोका

shloka mehta and isha ambani

रिपोर्ट्स के मुताबिक आकाश अंबानी और श्लोका की दोस्ती उनकी बहन दिया की वजह से ही हुई थी। शादी के बाद भी श्लोका दीया और ईशा के साथ बहुत प्यारा रिश्ता रखती हैं। 

श्लोका मेहता का आज बर्थडे है। वह आज 32 साल की हो गई है। आपको श्लोका मेहता के बारे में जानकर आपको कैसा लगा? यह हमें फेसबुक के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।