Sat Oct 3, 2026 | Updated 03:00 PM IST

प्यार का पंचनामा फेम एक्ट्रेस सोनाली सहगल ब्वॉयफ्रेंड संग लेंगी सात फेरे

Sonnalli Seygall wedding: सोनाली के लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आशीष सजनानी पेशे से बिजनेसमैन हैं। 5 जून 2023 को सोनाली सहगल की मेहंदी की रस्म हुई थी।    
Updated:- 2023-06-07, 17:27 IST
image

Sonnalli Seygall wedding:सोनाली सहगल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हालांकि आज उनकी जिंदगी का सबसे खास दिन होने वाला है। वह अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आशीष सजनानी के साथ शादी के बंधन में बंध गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह आज 12:30 बजे गुरुद्वारा, सांता क्रूज में शादी रचाने वाली है। वहीं इनसाइड फोटोज को देखकर यह लग रहा है कि कपल की शादी की रस्में चल रही हैं। कपल एक इंटीमेट वेडिंग सेरेमनी में सात फेरे लेंगे।

सोनाली सहगल बनीं दुल्हन (Sonnalli Seygall)

सोनाली सहगल की शादी की कुछ तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। इसकी वह पिंक लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। बेबी पिंक कलर की लहंगे में सोनाली सहगल बेहद ही खूबसूरत लग रहीं हैं। इसके साथ अभिनेत्री डाइमंड नेकलेस पहने नजर आ रही है। सोनाली ने अपने डॉग के साथ एंट्री की, उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

प्री-वेडिंग फंक्शन कब हुई शुरू 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Veena Bollywood Mehendi (@veenanagda)

 

कपल की शादी में केवल उनके करीबी लोग ही नजर आने वाले हैं।  5 जून 2023 को सोनाली सहगल की मेहंदी की रस्म हुई थी। इसकी तस्वीरें आप फेमस मेहंदी डिजाइनर वीना के इंस्टाग्राम अकाउंट पर देख सकती है। इस तस्वीर में सोनाली सहगल के साथ आशीष सजनानी भी नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ेंः फिट रहने के लिए सोनाली सहगल का फंडा है सही खाओ और अच्छा खाओ

इन फिल्मों में आ चुकी हैं नजर

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sonnalli Seygall (@sonnalliseygall)

 

सोनाली लगभग 12 वर्षों से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। एक्ट्रेस ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। हालांकि, उन्हें उम्मीद के मुताबिक अब तक सफलता नहीं मिल सकी है। वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनाली जल्द ही नूरानी चेहरा में नजर आने वाली हैं। 

इसे भी पढ़ेंः केवल पति-पत्नी ही नहीं बल्कि दोस्त की तरह करते हैं हम एक-दूसरे को सपोर्ट

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

 

 

 

Photo Credit: instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।