Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:39 AM IST

Priyanka Chopra का घर नहीं है किसी आलीशान महल से कम, देखें खूबसूरत तस्वीरें

इस आर्टिकल में देखिए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के आलीशान बंगले की कुछ शानदार तस्वीरें। 
Updated:- 2022-11-23, 13:27 IST
image

प्रिंयका चोपड़ा ना सिर्फ भारत बल्कि विदेश में भी अपना एक अलग नाम रखती हैं। एक्ट्रेस का कैलीफोर्निया में एक आलीशान बंगला है जिसकी कीमत करोड़ों की बताई जाती है।

इस बंगले में हर वो सुविधा है कि जिसकी आप कल्पना कर सकते हैं। चलिए देखते हैं फोटोज और जानते हैं प्रियंका और निक का घर कितना खास है। 

पहले जान लें घर की कीमत 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Diana Chopra Jonas (@diariesofdiana)

 

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दोनों ही सुपरस्टार हैं। ऐसे में उनके द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली घर एक चीज बहुत आलीशान होती है। दोनों लोस ऐंजेलेस के जिस घर में रहते हैं उसकी कीमत 144 करोड़ के आसपास बताई जाती है। 

इसे भी पढ़ेंः शाहरुख का घर नहीं है किसी जन्नत से कम, देखिए मन्नत की इनसाइड फोटोज

रितुपर्णा सेनगुप्ता ने भी की तारीफ 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Rituparna Sengupta (@rituparnaspeaks)

 

हाल ही में रितुपर्णा सेनगुप्ता प्रियंका चोपड़ा के घर गई थीं। उन्होंने घर को किसी खूबसूरत सपने जैसा बताया है। वहीं तस्वीरों में दिख रहा घर बहुत लग्जरी नजर आ रहा है। घर में काफी बड़ा ग्रीन एरिया भी नजर आ रही है। 

व्हाइट कलर पर किया गया है फोकस 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

 

प्रियंका और निक के घर कई हिस्से में आपको व्हाइट और क्रीम कलर का इस्तेमाल दिख जाएगा। फिर चाहे उनके घर का बाथरूम हो, दीवार, टाइल्स या दरवाजे। 

घर में बना है जिम 

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दोनों सेहत का ध्यान रखना पसंद करते हैं। कपल ने घर पर ही जिम बनाया हुआ है जिसमें फिटनेस एक्टिव से जुड़ी सारी सुविधाएं मौजूद हैं। 

घर में है इनफिनिटी पूल 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

 

प्रिंयका चोपड़ा के घर में तमाम सुविधाओं के साथ-साथ एक इंफिनिटी पूल भी है जहां से बेहद खूबसूरत नजारा दिखता है। इस फूल के साइड में बैठने की जगह भी है जो प्रियंका के पोस्ट में अक्सर नजर आती है। 

देखिए मंदिर 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा के घर में पूजा करने के लिए एक मंदिर भी है। विदेश में रहने के बावजूद भी प्रियंका चोपड़ा दिवाली समेत तमाम त्यौहारों को बहुत उत्साह के साथ मनाती हैं। मंदिर में शिव की जी की एक बड़ी सी मूर्ति बनी है। साथ फूलों और कैंडल्स से सजावट भी की गई है।

इसे भी पढ़ेंः क्या आपने देखा है विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का घर? देखिए खूबसूरत फोटोज

बारीकी से की हुई है सजावट 

यूं तो प्रियंका और निक का घर इतना लग्जरी है कि खुद ब खुद खूबसूरत लगता है। परंतु कपल ने घर को सजाने के लिए हर एक पहलू पर बहुत गौर किया हुआ है।

आपको प्रियंका चोपड़ा का घर कैसा लगा? यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। साथ ही इसके अलावा आप और किस सितारे का घर देखना चाहते हैं यह भी बताएं।

आपको लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Instagram/PriyankaChopra

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।