Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:21 AM IST

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादीशुदा जिंदगी कैसी रहेगी, ज्योतिष के जरिए जानिए

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की राशियां एक-दूसरे से मेल खाती हैं, जिससे इनकी शादी-शुदा जिंदगी अच्छी रहने की संभावनाएं और भी ज्यादा बढ़ जाती हैं।   
Updated:- 2018-09-18, 19:32 IST
image

रुमानी अंदाज में सगाई करने के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। एक तरफ इनके प्यार के किस्सों की चर्चा है तो दूसरी तरफ ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि भविष्य में ये एक-दूसरे का साथ निभा पाएंगे या नहीं। कई लोगों ने प्रियंका के निक से उम्र में बड़े होने को लेकर कमेंट भी किए हैं।

प्रियंका और निक के बीच 10 साल का फासला है, क्या यह फासला वाकई इन दोनों की रिलेशनशिप की मुश्किलें बढ़ा सकता है या फिर यह इनके लिए गोल्डन लक लेकर आएगा। आइए ज्योतिष के जरिए जानते हैं कि इनका साथ कैसा रहेगा-

ऐसी होगी निक और प्रियंका की आपसी अंडरस्टैंडिंग

priyanka nick jonas compatibility astrology inside

कुछ राशियां के बीच इस तरह का समन्वय होता है जैसा कि प्रियंका की राशि कर्क और निक की कन्या के बीच देखने को मिलता है। यह देखना दिलचस्प होगा कि अकेले रहना पसंद करने राशि के निक चंद्रमा से प्रभावित होने वाली प्रियंका की कर्क राशि को प्रभावित करेंगे। इसी पर इनकी भावी शादीशुदा जिंदगी, संतान और साथ निर्भर करेगा। यह रिलेशनशिप इनकी आपसी समझ-बूझ और इस बात पर निर्भर करेगी कि ये एक-दूसरे के लिए खुद को कितना डिवोट करते हैं। 

Read more : बड़ी बहन की सगाई की खुशी में परिणीति ने लिखा मैसेज बताया कि प्रियंका किस हद तक करती हैं निक को प्यार

निभाएंगे एक-दूसरे का साथ

प्रियंका और निक एक दूसरे की जरूरतों और आकांक्षों को समझते हैं और एक-दूसरे के लिए एडजस्ट करने को भी तैयार हैं, इसीलिए इनके साथ में बहुत ज्यादा चुनौतियां नहीं आएंगी। ये दोनों बहुत व्यावहारिक हैं। ये दोनों अच्छी तरह समझते हैं कि कब एक-दूसरे से अलग होता है और कब दोस्तों की तरह मिलना है। 

priyanka nick jonas compatibility astrology inside

चलेगा प्रियंका के प्यार का जादू

प्रियंका का केयरिंग एटीट्यूड निक की चंद्र राशि वृषभ को बहुत ज्यादा प्रभावित करेगा। वृषभ पृथ्वी की राशि है जबकि कर्क का मूल जल है। चंद्रमा भावनाओं को नियंत्रित करता है वहीं सन साइन चरित्र का निर्माण करता है। निक की रोमांस की चाहत और अकेलेपन का डर प्रियंका बखूबी समझ सकती हैं, जो उन्हें अपने स्नेह से संभाल लेंगी। जानी-मानी लेखिका लिंडा गुडमैन ने इस बारे में कहा है कि यह जोड़ी कुछ इस तरह काम करती है जैसे चट्टान की दरारों पर धीरे-धीरे पानी की बूंदें गिरती रहें। वृषभ राशि के निक जोनस को प्रियंका की सेंस्टिविटी काफी अपील करेगी। प्रियंका चूंकि इमोशनल महिला हैं, निक जोनस के पैशन को जगा सकती हैं, जो उन्हें भीतर से मजबूत बनाएगा। इनकी राशियों के अनुसार इनकी होने वाली संतान में भी तेज देखने को मिलेगा। पंडित भानुप्रताप नारायण मिश्र के अनुसार निक जोनस और प्रियंका की राशियां एक-दूसरे को सूट करती हैं। 11 अक्टूबर से इनके जीवन में और बहार आ जाएगी क्योंकि बृहस्पति राशि में परिवर्तन हो रहा है। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।