प्रिया रुंचाल और जॉन अब्राहम के पेंटहाउस से दिखते हैं अरब सागर के हसीन नजारे

हर महिला चाहती है कि उसका घर सबसे सुंदर दिखता हो। जब भी आप हॉलीडे पर गई होंगी तो आपको अलग-अलग जगहों पर खूबसूरत घरों ने अट्रैक्ट किया होगा। अगर घूमने के दौरान अलग डिजाइन के घरों में आपकी विशेष रुचि जगती है तो आपको सेलेब्स के घर भी काफी आकर्षित करेंगे। बॉलीवुड के सबसे कमाऊ एक्टर्स में शुमार जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया रुंचाल ने हाल ही में मुंबई में एक पेंटहाउस खरीदा। स्वर्ग से सुंदर इस पेंटहाउस की खासियतों के बारे में आइए जानते हैं-
जॉन अब्राहम का यह अरब सागर की तरफ मुख वाला डुप्लेक्स अपार्टमेंट बांद्रा वेस्ट में है। उनका पेंटहाउस 'विला इन द स्काई' कहलाता है। 7वें और 8वें फ्लोर पर बना उनका घर 4000 स्क्वेयर फुट में है। यह घर उनके भाई और पार्टनर एलेन अब्राहम और अनाहिता शिवदासानी ने मिलकर बनाया है। इन्होंने दो पुराने अपार्टमेंट को जोड़कर एक नया अपार्टमेंट बना दिया और एक बड़ा और हवादार पेंटहाउस खड़ा कर दिया। जॉन ने एक बार अपने घर के लिए कहा था, 'घर आपके चरित्र के बारे में बताता है। इसीलिए यह सुनिश्चित करिए कि आपका घर आपकी पर्सनेलिटी को रिफलेक्ट करे।

कुदरती नजारों के बीच होने का अहसास
जॉन के घर से अरेबियन सी का नजारा बहुत खूबसूरत नजर आता है। यहां समंदर से आती बड़ी-बड़ी लहरें आपको नेचर के बीच होने का अहसास कराती हैं। ऐसा फील देने के लिए फर्श से लेकर छत तक कांच की दीवार बनाई गई हैं। मास्टर बेडरूम से भी अरब सागर का दृश्य बहुत अद्भुत नजर आता है। इस घर की खासियत यह है कि इसे मिनिमलिस्टिक लुक दिया गया है ताकि अरब सागर के कुदरती दृश्यों को देखने में किसी तरह की रुकावट ना हो। ओपन प्लान के हिसाब से घर को बनाया गया है ताकि ताजा हवा का आनंद लिया जा सके।
Read more : हिमाचल की वादियों में कंगना ने बनवाया आलीशान बंगला, जिसे देख आप भी रहना चाहेंगी यहां
वास्तु के अनुसार है घर
पूरा घर वास्तु सम्मत है। इस घर का किचन दक्षिण-पूर्व में है, जो किचन के लिए बिल्कुल मुफीद दिशा है। इस दिशा से कुदरती रोशनी पर्याप्त मात्रा में आती है, जिससे घर में ताजगी का अहसास होता है।

स्टेनलेस स्टील का बना है किचन
जॉन अब्राहम का घर स्टेनलेस स्टील का बना है और यह अल्ट्रा मॉडर्न है। इसमें डाइनिंग एरिया काफी बड़ा बना हुआ है। डोम स्टाइल की हैंगिंग लाइट्स इसे रॉयल फीलिंग देते हैं। यह स्पेस घर के बीचोंबीच है और इसीलिए पार्टी या किसी तरह की गैदरिंग होने पर यह काफी खूबसूरत नजर आता है।
अपने अच्छे बॉडी बिल्डअप और गुड लुक्स की वजह से जॉन अब्राहम यूं भी खासे चर्चित रहे हैं। 'जिस्म' से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत करने वाले जॉन अब्राहम ने कई चर्चित फिल्मों में काम किया और अपने दमदार अभिनय के लिए अवॉर्ड्स भी जीते। बिपासा बसु के साथ अपने रोमांस को लेकर भी वह लंबे समय तक सुर्खियों में रहे, लेकिन बाद में आश्चर्यजनक तरीके से इस कपल ने ब्रेकऑफ कर लिया। बिपाशा ने करण सिंह ग्रोवर के साथ अपना घर बसा लिया और उधर जॉन अब्राहम प्रिया रुंचाल के साथ वह हैप्पी मैरिटल लाइफ एंजॉय कर रहे हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।