Sat Sep 12, 2026 | Updated 08:04 AM IST

मराठा साम्राज्य की साहसी रानियों के बारे में जानिए

आज हम आपको सीरीज 'क्वीन्स ऑफ इंडिया' में ऐसी मराठा साम्राज्य और इनसे जुड़ी ऐसी शक्तिशाली महिलाओं के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिनके नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं।    
Updated:- 2023-04-26, 15:03 IST
image

भारत का इतिहास बहुत समृद्ध रहा है, जिसमें कई शासकों के नाम दर्ज हैं।  पर इस देश की रानियां भी वीरता और बुद्धि के मामले में कम नहीं रही हैं। इससे पहले भी हम आपको भारत के इतिहास से जुड़ी रानियों, बेगमों से जुड़े रोचक तथ्य बता चुके हैं।

हमने आपको कई मुगल रानियों के बारे में जानकारी दी है। इसी कड़ी में हरजिंदगी अपनी सीरीज 'क्वीन्स ऑफ इंडिया' में आपको मराठा साम्राज्य और इससे जुड़ी रानियाों के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिनके नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं।  

बता दें कि इस साम्राज्य में काफी शक्तिशाली शासकों ने राज किया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि मराठा साम्राज्य का उदय मुगल काल में दक्कन के दौरान हुआ था। कहा जाता है कि भारत में मुगल साम्राज्य को क्षीण करने में इस साम्राज्य की अहम भूमिका रही है। 

मराठा साम्राज्य का इतिहास 

Maratha empire in hindi

इसका साम्राज्य का आरम्भ 1674 ईसवी में शिवाजी के राज्याभिषेक के साथ हुआ था। मराठा साम्राज्य-एक नए साम्राज्य का उदय बुक में उल्लेख मिलता है कि 16वीं शताब्दी में जब आक्रमणकारियों ने हिंदुस्तान पर कब्जा करने के लिए छोटे-छोटे गांवों पर हमले किए, तो 17वीं शताब्दी में शिवाजी नाम का एक युवा आक्रमणकारियों से लड़ने के लिए खड़ा हुआ और स्वतंत्रता का दीपक जलाया। (मुगल इतिहास की इन शक्तिशाली रानियां)

इसे ज़रूर पढ़ें- औरंगजेब के तोड़े हुए हिंदू मंदिर बनवाने से लेकर मराठाओं के लिए लड़ने तक, जानिए अहिल्याबाई होल्कर के बारे में

अहिल्याबाई होल्कर के बारे में जानिए 

बता दें कि अहिल्याबाई होल्कर मराठा साम्राज्य की प्रसिद्ध महारानी तथा इतिहास-प्रसिद्ध सूबेदार मल्हारराव होलकर के पुत्र खंडेराव की धर्मपत्नी थीं। इन्होंने माहेश्वर को राजधानी बनाकर शासन किया। बता दें कि अहिल्याबाई होल्कर ने कई धार्मिक कार्य किए। इन्होंने पूरे भारत में श्रीनगर, हरिद्वार, केदारनाथ, महाबलेश्वर, पुणे, इंदौर, उडुपी, गोकर्ण, काठमांडू आदि में बहुत से मंदिर बनवाए हैं।

सकवारबाई के बारे में जानिए 

maratha empire women in hindi

साम्राज्य के संस्थापक शिवाजी प्रथम की चौथी और सबसे ताकतवर पत्नी थीं। वह एक मराठा अभिजात, नंदजी राव गायकवाड़ की बेटी थीं। सकवारबाई गायकवाड़ ने जनवरी 1657 में शिवाजी प्रथम से शादी की, उस समय उनकी छठी पत्नी थीं। बाद में उन्होंने कमलाबाई नाम की एक बेटी को जन्म दिया। कहा जाता है कि सकवारबाई ने अपने शासन के दौरान कई निमार्ण कार्य भी करवाए थे। (मुगल शासकों की ये हिंदू रानियां)

इसे ज़रूर पढ़ें- मराठा साम्राज्य की साहसी रानियों के बारे में जानिए 

ताराबाई के बारे में जानिए 

maratha empire powerful women in hindi

महारानी ताराबाई राजाराम महाराज की दूसरी पत्नी तथा छत्रपति शिवाजी महाराज के सरसेनापती हंबीरराव मोहिते की कन्या थीं। इनका जन्म 1675 में हुआ था, जिनका पूरा नाम ताराबाई भोसले था। बता दें कि ताराबाई ने 1700 लेकर 1707 तक मराठा साम्राज्य की बागडोर संभाली, जो कि उनका एक महानतम कार्य था।

 

आप और किस रानी के बारे में जानना चाहते हैं ये हमें कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।  

Image Credit- (@Freepik) 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।