जब भी हम किसी सीरियल किलर या किसी खूंखार व्यक्ति की बात करते हैं तो हमेशा ही हमारे ख्याल में कोई पुरुष आता है, लेकिन अगर बात करें किसी स्त्री की तो? महिलाएं किसी फील्ड में कम नहीं होती हैं और ये तो सच है, लेकिन कभी भी आपने ये सोचा है कि महिलाएं शायद सीरियल किलर की फील्ड में भी कम ना हों।
इतिहास के सबसे ज्यादा क्रूर सीरियल किलर्स में से एक मानी जाती हैं हंगरी की एक शाही महिला एलिजाबेथ बथोरी। जिस दौर में ऊंचे परिवारों और निचली जाती के लोगों के बीच बहुत गहरी दरार थी। उस दौर में नोबल वुमन यानी ऊंचे घराने की महिलाओं को बहुत आदर दिया जाता था और महलों में रहने वाली इन महिलाओं के पास कई नौकर होते थे।
पूरे यूरोप में यही नियम था और ऐसे में निचली जाती के लोगों पर बहुत ज्यादा अत्याचार भी किए जाते थे। इसी बीच हंगरी की एक महिला ने सीरियल किलिंग का ऐसा खेल शुरू किया कि उसकी चर्चा आज भी होती है।
इसे जरूर पढ़ें- मनचलों पर सर्जिकल स्ट्राइक ऐसे करें
1560 में हुआ था एलिजाबेथ का जन्म और एक बीमारी से शुरू हुई खूनी दास्तां
एलिजाबेथ का जन्मस 1560 में एक रॉयल परिवार में हुआ था और उसने अपना बचपन भी यहां के चर्चित Ecsed Castle में बीता। एलिजाबेथ का ताल्लुक सीधे पोलेंड के राजा और ट्रांसेल्वेनिया के राज परिवार से था। बचपन में एलिजाबेथ को कई बार दौरे पड़ते थे और उन्हें मिर्गी की बीमारी थी।
उस दौर में मिर्गी के मरीजों के होंठों पर ऐसे इंसान का खून लगाया जाता था जिसे मिर्गी ना हो और दौरा पड़ने के बाद उन्हें ऐसे ही अजीबोगरीब रिवाज करने होते थे। रिपोर्ट्स की मानें तो ऐसी ही चीज़ों के कारण शायद एलिजाबेथ इतनी खूंखार हो गई थी।
कुछ रिपोर्ट्स ये भी मानती हैं कि बचपन से ही एलिजाबेथ को इस तरह की चीज़ों से जोड़कर देखा जाता था। एलिजाबेथ के परिवार वाले उसके सामने ही गरीबों को बेरहमी से मारते थे और कई का दावा तो ये भी है कि उस परिवार में काला जादू और शैतान की पूजा की जाती थी।
शादी के बाद दिखे कई अजीब बदलाव
1573 में एलिजाबेथ की शादी रॉयल नडासी परिवार के एक राजकुमार से तय हो गई और 1575 में शादी भी हो गई। शादी के तोहफे में एलिजाबेथ को Castle of Csejte मिला जो स्लोवाकिया में था। 1578 में ही एलिजाबेथ के पति को युद्ध के लिए जाना पड़ा और लंबे युद्ध के समय एलिजाबेथ ही उसके पति के एस्टेट की मालकिन बन गई।
थोड़े दिनों में एलिजाबेथ के पति वापस आए और 1585 में उसने एक बेटी को जन्म दिया। इसके बाद भी एलिजाबेथ के कई बच्चे हुए। 1604 में लंबी बीमारी से एलिजाबेथ के पति की भी मौत हो गई।
एलिजाबेथ पर चलने लगी कार्यवाही और सामने आया खूंखार सच
1602 से 1604 के बीच एलिजाबेथ पर कई तरह के आरोप लगने लगे और उसकी क्रूरता की बातें फैलने लगीं। 1610 तक उसके ऊपर कार्यवाही हुई और उसके बाद लगभग 300 लोगों ने गवाही दी। गवाही के अनुसार ये बातें सामने आईं कि एलिजाबेथ 10 से 14 साल की लड़कियों को टॉर्चर करके उनका खून निकालती थी।
लड़कियों को गर्म सरिए से दागा जाता था फिर ठंडे पानी में डाल दिया जाता था। कई के मुंह सिल दिए जाते थे और कई को सुई चुभोकर मारा जाता था।
इन्हें लंबे समय तक भूखा रखा जाता था और इतना ही नहीं कई लड़कियों के अंगों को काटा जाता था जब वो जिंदा होती थीं। एलिजाबेथ के साथ ये काम उसके चार भरोसेमंद नौकर करते थे।
इसे जरूर पढ़ें- महिला सुरक्षा हुई अब और भी टाइट, सरकार ने लॉन्च किए दो पोर्टल
600 लड़कियों के कत्ल का आरोप
माना जाता है कि एलिजाबेथ ने शादी के बाद से लेकर 1610 तक करीब 600 लड़कियों को इसी तरह से मार डाला था। कथित तौर पर एलिजाबेथ इन लड़कियों का खून निकालकर उसमें नहाती थी। एलिजाबेथ को लगता था कि इससे उसका यौवन बना रहेगा।
इन्वेस्टिगेशन के बाद कई लड़कियों के अवशेष भी मिले थे। एलिजाबेथ के नौकरों को मौत की सजा हुई और इतनी रॉयल लेडी होने के कारण एलिजाबेथ को उसके ही महल में कैद कर लिया गया।
कई लोगों का ये भी मानना है कि ये सिर्फ एक कहानी थी जिसे एलिजाबेथ को बदनाम करने के लिए गढ़ा गया था, लेकिन लड़कियों का गायब होना और फिर कभी ना मिलना किसी की समझ से परे था।
तो ये थी कहानी एलिजाबेथ बथोरी की जिसे आज भी सबसे ज्यादा खूंखार माना जाता है।
अगर आपको ये कहानी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
नोट: इस स्टोरी में ली गई तस्वीरें एलिजाबेथ बथोरी पर बनाई गई सीरीज मिरर-मिरर के सीजन 2 के एपिसोड 2 से ली गई है।
Image Credit: IMDB- Mirror Mirror/ Medical Blog/ RD
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।