Sat Sep 12, 2026 | Updated 07:47 AM IST

इन सेलेब्स को बेहद पसंद है गार्डनिंग करना, जानिए

ऐसे कई पॉपुलर इंडियन सेलेब्स हैं, जिन्हें गार्डनिंग करना बेहद पसंद है। जानिए इनके बारे में। 
Updated:- 2021-11-05, 12:43 IST
image

पिछले कुछ समय से गार्डनिंग के प्रति लोगों का झुकाव काफी बढ़ा है। अगर लोगों के पास स्पेस कम भी होता है, तब भी वह टेरेस पर या फिर वॉल या हैंगिंग गार्डनिंग करना पसंद करते हैं। वैसे सिर्फ आम लोग ही नहीं, बल्कि सेलेब्स को भी गार्डनिंग करना पसंद है। ग्रीन इंडिया, क्लीन इंडिया हमारे देश का राष्ट्रीय नारा है और ऐसे कई सेलेब्स हैं, जो इस नारे को पूरी तरह से फॉलो करते हैं।

कई बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर भारत को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने के लिए पेड़-पौधे लगाते हुए नजर आ जाते हैं। वैसे ऐसे भी कई सेलेब्स हैं, जो ना केवल ओकेजनली बल्कि रेग्युलरली या फिर मौका मिलने पर गार्डनिंग करने से नहीं चूकते। प्रकृति के करीब रहकर वह एक खुशी महसूस करते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही सेलेब्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें गार्डनिंग करना काफी पसंद है-

भूमि पेडनेकर 

bhumi padnekar

भूमि पेडनेकर को गार्डनिंग करना काफी अच्छा लगता है। वह अपने घर में मां के साथ अक्सर गार्डनिंग करते हुए फोटोज शेयर करती हैं। उनके गार्डनिंग का इतना शौक है कि एक बार उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि बच्चों को स्कूल में स्थायी बागवानी सिखाई जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर हम युवा पीढ़ी को अपने आसपास की हरियाली का महत्व सिखाएंगे तो हमारा भविष्य बेहतर होगा।

अनुष्का शर्मा 

Anushka sharma

अनुष्का शर्मा का गार्डनिंग के प्रति प्यार किसी से छिपा नहीं है। वह बॉलीवुड की शानदार अभिनेत्रियों में से एक हैं। प्रकृति के प्रति उनका लगाव इसी बात से झलकता है कि उन्होंने अपने वेडिंग इनविटेशन के साथ प्लांट्स बतौर गिफ्ट दिए थे। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने घर में बहुत सारे पौधे और पेड़ लगाए हैं। वह अपने पौधों को अपने परिवार का हिस्सा कहती हैं।

शिल्पा शेट्टी 

shilpa shetty

शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे फिट अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्हें योगा के अलावा गार्डनिंग करना भी बेहद पसंद है। वह अक्सर फार्म में उगने वाली फ्रेश सब्जियों को खाने की सलाह देती हैं। (इन टिप्‍स से सब्जियों और फलों को रखें फ्रेश) इतना ही नहीं, वह अक्सर गार्डनिंग से जुड़े कुछ वीडियोज व फोटोज हमेशा ही शेयर करती रहती हैं। इतना ही नहीं, लॉकडाउन के दौरान शिल्पा ने अपने बगीचे में झाड़ू लगाते हुए एक तस्वीर पोस्ट की और इसे कैप्शन दिया कि लॉकडाउन के दौरान स्वीपिंग सबसे अच्छे वर्कआउट में से एक है। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने बगीचे में कई फल और सब्जियां भी लगाईं।

इसे ज़रूर पढ़ें- जब अनुष्का शेट्टी ने गुस्से में आकर अपने ही ड्राइवर को किया था नौकरी से बाहर, जानिए पूरा किस्सा

जूही चावला 

juhi chawla

जूही चावला के लिए गार्डनिंग उन्हें तनावमुक्त रखने का बेहतरीन तरीका है और इसलिए वह गार्डनिंग करना बेहद पसंद करती हैं। वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बागवानी से जुड़ी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वह अक्सर गार्डनिंग करते हुए नजर आ जाती है। (अगर पहली बार गार्डनिंग करने जा रहे हैं तो रखें इन बातों का ध्यान)

समांथा रूथ प्रभु

samantha

साउथ इंडियन टॉप एक्ट्रेसेस में से एक समांथा रूथ प्रभु को भी गार्डनिंग करना बेहद अच्छा लगता है। वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गार्डनिंग से जुड़े कुछ फोटोज व वीडियोज शेयर करती हैं। इतना ही नहीं, लोगों को गार्डनिंग से जुड़ी अधिक से अधिक जानकारी देने के लिए प्लांट साइंटिस्ट व अन्य एक्सपर्ट की चैट भी शेयर करती हैं और कुछ टिप्स बताती हैं। जैसे एक बार अपने इंस्टाग्राम रील्स पर उन्होंने बताया था कि किस तरह एक्सपायर्ड दूध को फेंकने की जगह गार्डनिंग में किस तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।

ट्विंकल खन्ना 

twinkle khanna

अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने शादी के बाद फिल्मों से भले ही दूरी बना ली हो, लेकिन वह हमेशा से हरियाली और पौधों के करीब रही हैं। उनके बंगले में एक बहुत बड़ा लॉन है, जहां ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार अपना ज्यादातर खाली समय बिताते हैं। उन्होंने लॉन एरिया में सिटिंग अरेंजमेंट किया है, ताकि वह वहां पर प्रकृति का आनंद लेने के साथ कुछ फ्रेश एयर भी ले सकें।

इसे ज़रूर पढ़ें- सुष्मिता सेन बनीं बुआ, चारू असोपा से लेकर ये सेलेब्स इस साल बने बेटी के माता-पिता

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

Image Credit- Instagram

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।