herzindagi
plants that can be used as perfume

महक उठेंगे आप और नहीं होगी किसी और चीज की जरूरत, बस घर में लगाएं परफ्यूम सी खुशबू देने वाले ये पौधे

इस लेख में जानिए कैसे चमेली, लैवेंडर, तुलसी, गुलाब जैसे पौधों का इस्तेमाल कर आप महंगे परफ्यूम की जगह प्राकृतिक खुशबू का लुत्फ भी उठा सकते हैं। ये पौधे न केवल घर को महकाते हैं, बल्कि मन की शांति के लिए भी जरूरी हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-09-16, 17:50 IST

महंगे परफ्यूम और एयर फ्रेशनर्स खरीदने की जगह, आप अपने घर को खुशबू और ताजगी से भरने के लिए पौधों का इस्तेमाल कर सकते हैं। सदियों से, पौधे न केवल अपने औषधीय गुणों के लिए जाने जाते रहे हैं, बल्कि उनकी भीनी-भीनी खुशबू से हवा भी शुद्ध होती रही है। 

नेचुरल पौधे न केवल आपके घर को महकाते हैं, बल्कि मन को शांति, ताजगी और हेल्दी ओपिनियन को भी बढ़ावा देते हैं। हालांकि, हवा को खुशबूदार बनाने के लिए कई तरह के परफ्यूम और एयर फ्रेशनर्स में अक्सर केमिकल्स होते हैं, जो लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर हेल्थ के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। 

वहीं, नेचुरल पौधे न सिर्फ बिना किसी केमिकल के आपके घर को महकाते हैं, बल्कि वे पर्यावरण के लिए भी अनुकूल होते हैं। ये पौधे पर्यावरण में ऑक्सीजन बढ़ाने, हवा को शुद्ध करने और तनाव को कम करने में मदद करते हैं। इसलिए घर पर कुछ ऐसे पौधे आसानी से उगाए जा सकते हैं, जिनकी खुशबू आपको हर वक्त ताजगी का एहसास कराएगी। 

इसके इस्तेमाल से आपका घर हमेशा नेचुरल और हेल्दी खुशबू से भरा रहेगा। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप अपने घर में लगातार नेचुरल परफ्यूम का लुत्फ उठा सकते हैं। 

चमेली (Jasmine) 

Jasmine

चमेली का पौधा अपनी मीठी और खुशबू के लिए जाना जाता है। इसकी खुशबू मन को शांत करती है और स्ट्रेस को कम करने में मदद करती है। आप इसे अपने बगीचे या बालकनी में लगा सकते हैं। रात के समय चमेली के फूलों से तेज सुगंध आती है, जिससे आपका घर ताजगी से भर जाएगा। 

इसे जरूर पढ़ें- Herbs Plants के लिए बेस्ट हैं 3 ये खाद, पौधों की ग्रोथ होगी अच्छी

लैवेंडर (Lavender)

Lavender

लैवेंडर एक ऐसा पौधा है जिसकी खुशबू दिल को शांत और सुकून देती है। इस पौधे को घर के किसी भी कोने में लगाया जा सकता है। यकीनन इस पौधे की हल्की खुशबू पूरे घर को ताजगी से भर देगी। लैवेंडर की सूखी पत्तियों और फूलों को आप अलमारी या तकिए में भी रख सकते हैं, ताकि हर समय खुशबू आती रहे।

यह विडियो भी देखें

रोजमेरी (Rosemary)

रोजमेरी का पौधा न केवल खाने में इस्तेमाल किया जाता है, बल्कि इसकी खुशबू भी ज्यादा मजेदार होती है। इसकी ताजी और हर्बल खुशबू घर के वातावरण को स्वच्छ और ताजगी भरा बना देती है। रोजमेरी के पौधे को आप किचन में भी रख सकते हैं।

मोगरा (Arabian Jasmine)

Arabian Jasmine

मोगरा भी एक खूशबूदार पौधा है, जिसकी खुशबू चमेली की तरह गहरी होती है। इसे घर के आंगन या बगीचे में लगाया जा सकता है। इसकी ताजगी भरी खुशबू आपको पूरे दिन ऊर्जा से भरपूर रखेगी। मोगरा का पौधाआपको बहुत ही आसानी से घर पर भी मिल जाएगा, वर्ना इसे बीज की मदद से घर पर भी लगाया जा सकता है। 

तुलसी (Basil)

तुलसी का पौधा अपने औषधीय गुणों के साथ-साथ उसकी सुगंध के लिए भी जाना जाता है। इसकी पत्तियों से आने वाली हल्की खुशबू वातावरण को शुद्ध करती है और मच्छरों को भी दूर रखती है। तुलसी का पौधा घर के आंगन या बालकनी में लगाना फायदेमंद होता है।

नींबू का पौधा (Lemon Plant)

नींबू का पौधा अपनी ताजगी भरी और स्ट्रेस खुशबू के लिए मशहूर है। इसके फूलों और पत्तियों से आने वाली खुशबू घर के वातावरण को जीवंत बनाती है। आप इसे घर के अंदर या बाहर कहीं भी लगा सकते हैं। हालांकि, इसे लगाने के बाद आपको बहुत ही देखभाल करनी होगी। 

इसे जरूर पढ़ें- घर को डिफरेंट लुक देने के लिए जरूर रखें ये 5 पौधे

गुलाब (Rose)

rose planting tips in hindi

गुलाब का पौधा सुंदरता और खुशबू का प्रतीक है। गुलाब की भीनी-भीनी खुशबू मन को सुकून देती है और घर को खुशबूदार बनाती है। आप गुलाब के फूलों का इस्तेमाल ताजगी के लिए कर सकते हैं, साथ ही गुलाब जल भी तैयार कर सकते हैं।

पुदीना (Mint)

पुदीना का पौधा भी ताजगी भरी खुशबू देता है, जो मन को स्फूर्ति से भर देती है। इसकी पत्तियों से आने वाली खुशबू न केवल घर को महकाती है, बल्कि इसे खाने और पेय पदार्थों में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। पुदीना का पौधा बहुत तेजी से बढ़ता है और इसे घर में लगाना आसान है।  

इन पौधों को लगाकर आप अपने घर को खुशबूदार बना सकते हैं। अगर आप चाहें तो इन पौधे से परफ्यूम तैयार कर सकते हैं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। 

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।