आपके हिसाब से चलेंगे ग्रह जब घर में लगाएंगे ये पेड़

Neem Tree In House: नीम एक ऐसा पेड़ है जिसका आयुर्वेदिक, वैज्ञानिक और धार्मिक तीनों ही नजरिये से अत्यंत महत्व है। औषधीय गुणों से भरपूर नीम को आयुर्वेदिक दवाइयों में इस्तेमाल किया जाता है तो वहीं, विज्ञान में भी नीम को वातावरण शुद्ध करने वाला पेड़ माना गया है।
इसके अलावा, धार्मिक दृष्टि से भी नीम न सिर्फ मनुष्यों के लिए एक वरदान है बल्कि इसे घर में लगाने के कई लाभ हैं। इन्हीं में से एक है ग्रह शांति। तो चलिए जानते हैं नीम का पेड़ घर में लगाने के लाभों के बारे में।
घर में नीम लगाने के फायदे (Planting Neem Tree In House benefits)

- माना जाता है कि जिसके घर में नीम का पेड़ लगा होता है उसके घर में कभी भी नकारात्मक या बुरी शक्तियों का प्रभाव नहीं पड़ता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
- धर्म शास्त्रों के अनुसार, नीम का पेड़ घर में लगाने से ग्रह दोष से मुक्ति मिल जाती है। ग्रहों का अशुभ प्रभाव कम होने लगता है और उनकी शुभता में बढ़ौतरी होती है।
इसे जरूर पढ़ें: आखिर क्यों डाली जाती है गाय को ही पहली रोटी
- नीम का पेड़ घर में लगाने से वास्तु दोष का भी निवारण हो जाता है और वास्तु दोष के कारण आ रही परेशानियां भी स्वतः ही नष्ट होती चली जाती हैं।
- घर के वायव्य कोण या दक्षिण दिशा में अगर नीम का पेड़ लगाया जाए तो ये और भी उत्तम माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिशा में लगा हुआ नीम का पेड़ अकाल मृत्यु का तारक बनता है।
- दक्षिण दिशा यम की दिशा होती है और ऐसे में अगर इस दिशा में नीम का पेड़ लगा हो तो मृत्यु के भय को काटने में वह सक्षम होता है।
- यही नहीं, अगर रविवार के दिन सूर्योदय के समय घर में लगे नीम के पेड़ में जल चढ़ाया जाए तो इससे पितृ दोष कम होता है और पितृ हमेशा प्रसन्न रहते हैं। साथ ही, उनका आशीर्वाद भी हमेशा अपने परिवार पर बना रहता है।
इसे जरूर पढ़ें: जब उल्लू के अंधेपन ने बनाया उसे मां लक्ष्मी का वाहन
- नीम का पेड़ घर में लगाने का एक फायदा ये भी है कि इसके प्रभाव से व्यक्ति आरोग्य बनता है और उसका सोया हुआ भाग्य भी जाग जाता है।
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नीम का पेड़ घर में लगाने से शनि ग्रह शांत होते हैं और साढ़े साती एवं ढैय्या से व्यक्ति को राहत मिलती है।
- ज्योतिष शास्त्र में इस बात का भी उल्लेख मिलता है कि नहाने के पानी में नीम की पत्तियां डाली जाएं तो इससे केतु ग्रह को शांति मिलती है और व्यक्ति के मां सम्मान में वृद्धि होती है।
तो ये थे नीम के पेड़ को घर में लगाने के फायदे। अगर आप भी ग्रह शांति के साथ साथ मान सम्मान में वृद्धि और आरोग्य जीवन चाहते हैं तो घर में नीम का पेड़ अवश्य लगाएं। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें। धर्म और त्यौहारों से जुड़े ऐसे ही और आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।